आरएमएसए के तहत 230 करोड़ रुपये स्वीकृत
शिमला 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रलाय द्वारा वर्ष 2014-15 के लिए सर्वशिक्षा अभियान के तहत राज्य को 262 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने गुणात्मक योजना के अन्तर्गत अतिरिक्त बजट में शामिल करने के लिए भी सहमति प्रदान की है, जिससे वास्तविक स्वीकृति 280 से 290 करोड़ रुपये होगी। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने राज्य के लिए एकीकृत राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत इस वित्त वर्ष के लिए 230 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृति किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की सभी वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को आईसीटी स्कूल कार्यक्रम के अन्तर्गत लाने के लिए प्रयासरत है तथा इस वित्त वर्ष में 100 नई वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं व्यावसायिक शिक्षा के तहत लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पाठशालाओं में बागवानी तथा पर्यटन के दो नए व्यावसायिक पाठ्यक्रम आरम्भ किए हैं ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर सकें, जिससे उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
पौराणिक नृत्य नाटिका उत्सव 23 मई से शिमला में
शिमला 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । हिमाचल प्रदेश कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग तथा पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शिमला के गेयटी थियेटर में 23 से 25 मई, 2014 तक तीन दिवसीय पौराणिक नृत्य नाटिका उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग के निदेशक श्री अरूण शर्मा ने देते हुए कहा कि मीरा के जीवन पर 23 मई, 2014 को श्री राम भारतीय कला केन्द्र दिल्ली के 40 से अधिक प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इस पौराणिक नृत्य नाटिका के निर्देशक शोभा दीपक सिंह हैं। ‘श्री दुर्गा’ प्राचीन नृत्य नाटिका शैली पर ‘वुमैन-बोर्न ऑफ द फायर ऑफ कांशियसनेस’ उत्सव के द्वितीय दिन 24 मई, 2014 को प्रस्तुत किया जाएगा, जबकि मयूरभांज चाऊ नृत्य नाटिका ‘कर्ण’ उत्सव के अंतिम दिन 25 मई को प्रस्तुत किया जाएगा। गेयटी थियेटर के स्वागत कक्ष पर नि:शुल्क प्रवेश पत्र पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जारी किए जाएंगे। थियेटर में उत्सव के तीनों दिन प्रवेश तथा सीट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध होगी।
जालग में दो दिवसीय बॉलीवॉल प्रतियोगिता आरंभ
धर्मशाला, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जालग में दो दिवसीय शहीद मैमोरियल बॉलीवाल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज मुख्य संसदीय सचिव जगजीवन पाल ने किया। यह प्रतियोगिता जालग गांव के शहीद मस्तराम, मेम सिंह, मोहन सिंह, बलकार सिंह की स्मृति में आयोजित की जाती है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के आयोजन से शहीदों को सच्ची श्रद्घाजंलि होगी तथा क्षेत्र के युवाओं को इससे प्ररेणा मिलेगी। मुख्य संसदीय सचिव ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा खिलाडिय़ों के लिए सरकारी नौकरियों में तीन प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने बताया कि सुलह विधानसभा क्षेत्र के खैरा में एक करोड़ 5 लाख रुपए की लागत खेल मैदान निर्मित किया जा रहा है जिसका कार्य युद्घस्तर पर जारी है। उन्होंने बताया कि इस खेल के मैदान के निर्मित होने से इस क्षेत्र के खिलाडिय़ों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जालग और खैरा गांवों को बॉलीवाल के लिए जाना जाता है। यहां से प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर कई खिलाडिय़ों ने भाग लिया है। मुख्य संसदीय सचिव ने जालग की पीने के पानी की कमी को दूर करने के विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ब्यास नदी पर कंगैहण से पानी उठाकर सुलह विधानसभा क्षेत्र के लिए 40 करोड़ की योजना सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को स्वीकृति हेतु भेजी गई है जिससे विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं का संवद्र्घन किया जाएगा जिसका शीघ्र शिलान्यास किया जाएगा। जालग गांव को भी इस योजना से जोडऩे की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। उन्होंने यूथ स्पोर्ट्स क्लब को 21000 रुपए, जालग को एक हैंडपंप के विद्युतिकरण के आदेश आईपीएच विभाग के अधिकारियों को दिए तथा दस महिला मंडलों को एक-एक हजार रुपए देने की घोषणा। इस अवसर पूर्व विधायक मिलखी राम गौमा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे तथा उन्होंने यूथ क्लब को अपनी ओर से 5100 रुपए देने की घोषणा की। इससे पहले ग्राम पंचायत के प्रधान एवं यूथ स्पोर्ट्स क्लब ओपी$ धीमान ने मुख्यातिथि स्वागत किया और बताया कि इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विजेता को 21 हजार, उपविजेता को 15 हजार तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 501 की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है। इस अवसर पर मुस्ताक चंद, रणधीर कटोच, राजेंद्र कुमार, सिरमौर कटोच, प्रदीप चंद, प्रदीप धीमान उपस्थित थे।
आतंकवाद का हो डटकर विरोध - मोक्टा
धर्मशाला, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । ‘‘आज के दौर में आवश्यक है कि हम सभी आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करें ताकि विश्व में शांति, समृद्घि और सद्भाव का वातावरण निर्मित हो’’। आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सुदेश मोक्टा ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह उपरांत उपरोक्त उद्गार प्रकट करते हुए कहा कि ‘‘समस्त भातवासी अपने देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं। हम निष्ठापूर्वक आतंकवाद के खात्में के महायज्ञ में अपनी-अपनी आहुतियां अवश्य अर्पित करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने इस मौके पर कहा कि अब अवसर है कि माव जाति के सभी वर्गों के मध्य शांति, समाजिक, सद्भाव व सूझबूझ कायम करने का तथा मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों के विरूद्घ एकजुट होने का, ताकि ‘‘विश्वशान्ति’’ की भावना का उदय हो। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राकेश शर्मा, सहायक आयुक्त एकता कपटा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों व कर्मचारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा श्रद्घाजंलि प्रकट की।
पंजाब नैशनल बैक द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण
धर्मशाला, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । पंजाब नैशनल बैंक निदेशक पी$के$घेई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला, जिला कांगड़ा ने जानकारी दी कि बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के जिला कांगड़ा के 18 से 45 वर्ष की उम्र के बीच के युवाओं और उनके स्वरोजगार के लिए मई और जून माह, 2014 में नि:शुल्क प्रशिक्षण कर रहा है। उन्होंने बताया कि टूयरी फार्मिंग के लिए 6 दिन, रैफरीजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग और बेसिक कम्प्यूटर का प्रशिक्षण 30 दिन, चीड़ के पत्तों से सामान बनाना और खिलौने बनाने का 15-15 दिन का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान खाने-पीने की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जो प्रशिक्षणार्थी इन कोर्सों का प्रशिक्षण प्रदान करना चाहते हैं, वह निदेशक के मोबाईल नम्बर- 8894719098, 98160-07549 व 98054-06569 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
26वीं ऑल इंडिया शहीद दुर्गामल दल बहादुर मैमोरियल गोल्ड कप फुटबाल प्रतियोगिता आरंभ
धर्मशाला, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । पांच दिवसीय 26वीं ऑल इंडिया शहीद दुर्गामल दल बहादुर मैमोरियल गोल्ड कप फुटबाल चैम्पियनशिप आज धर्मशाला के पुलि मैदान में आरंभ हुई। प्रतियोगिता का आरंभ अतिरिक्त उपायुक्त सुदेश मोक्टा ने टूर्नामैंट के ध्वजारोहण के साथ किया। उन्होंने इस अवसर पर खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए बताया कि टूर्नामैंट में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए इस क्षेत्र के लोगों को मनोरंजन करें। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि शहीदों के नाम पर इस तरह के आयोजनों से ही हम उन्हें सच्ची श्रद्घाजंलि दे सकते हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता की स्मारिका का भी विमोचन किया। प्रतियोगिता में उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश राज्यों सहित सेना व तिब्बती समुदाय को मिलाकर कुल 14 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच तिब्बत विलेज स्कूल एवं सेना की 14 जीटीसी टीम के मध्य खेला गया। इस उदघाटन समारोह में गोरखा समुदाय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम धर्मशाला डॉ0 हरीश गज्जू, स्वतंत्रता सेनानी इंस्पैक्टर होशियार सिंह, कैप्टन बब्बर सिंह बुराथोकी, गोरखा समुदाय के अध्यक्ष भूपिन्द्र सिंह गुरंग, जिला फुटबाल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ0 वीरेंद्र परमार, सचिव रविंद्र राणा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
23 मई को आयोजित होगा पारितोषिक वितरण समारोह
धर्मशाला, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित अल्पावधि रोजगारपरक अतिथ्य होटल) पाठ्यक्रम के दूसरे बैच के प्रशिक्षुओं को अतिरिक्त उपायुक्त सुदेश मोक्टा 23 मई शुक्रवार को पुरस्कृत करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘‘हुनर से रोजगार तक’’ कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित नि:शुल्क प्रशिक्षण, छात्रवृति तथा रोजगार के अवसर सुलभ करवाने के उद्देश्य से आठ सप्ताह के फूड प्रोडेक्शन व छ: सप्ताह के फूड एवं बेवरेज सर्विस कोर्स आयोजित करवाए जाते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि फूड क्राफट संस्थान खनियारा में यह पाठ्यक्रम नि:शुल्क करवाए जा रहे हैं। फूड एवं बेवरेज एवं हाउसकीपिंग के प्रशिक्षुओं को 6 सप्ताह के लिए 1500 रुपए की छात्रवृति तथा फूड प्रौडेक्शन एवं बेकरी और पैतीसरी के प्रशिक्षुओं को 8 सप्ताह के लिए दो हजार की छात्रवृत्तियां प्रदान करने का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षुओं को टूल किट, वर्दी व दोपहर का भोजन नि:शुल्क प्रदान किया जाता है। विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि नैशनल काऊंसिल फार होटल मनैजमैंट कैटरिंग टैक्नोलॉजी, नोएडा द्वारा सम्पन्न परीक्षा पश्चात प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षुओं को ट्रेड संस्थान के कैम्पस साक्षात्कार आयोजित करके नौकरियां उपलब्ध करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
27 मई को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
धर्मशाला, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । सहायक अधिशाशाी अभियंता, विद्युत उपमंडल, शाहपुर ने जानकारी दी कि 33/11 केवी शाहपुर की लाईनों की आवश्यक मुरम्मत एवं उचित रखरखाव के कारण 27 मई को प्रात: 9$30 बजे से सायं 4 बजे तक शाहुपर, द्रमण, हरनेरा, रेलू, दरीणी व रैत में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
23 मई को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित
धर्मशाला, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । अतिरिक्त सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-2 धर्मशाला ने जानकारी देेते हुए बताया कि 23 मई 2014 को 11केवी फीडर मंदल की लाईनों की मुरम्मत के चलते गांव मंदल, मसरेड़, ढगवार, घियाना, चकवन ढगवार, कोहाला व बडवाल इत्यादि गांवों में प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।
कुल्लू,21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । कुल्लू के विभिन्न स्थानों पर 23 से 28 मई तक प्रात: 9.30 सायं 5.30 तक बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी आज एक प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए विकास गुप्ता सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उपमण्डल नंबर 1 कुल्लू ने दी। उन्होंने बताया कि 22 व 23 मई को ब्यासा मोड़, बिपाशा मार्केट, 23 को अंदर अखाड़ा, 22 से 24 मई तक टिक्कड़ बॉड़ी, अप्पर व लोअर बदाह, 24 मई को नजदीक साबा से कॉलेज गेट तक, 23 से 24 मई रामशीला, 23 से 25 मई तक बाला बेहड़, बांगा के समीप वाली दुकानों, एचडीएफसी ऑफिस, 24 से 26 मई तक अंदर सरवरी, सरवरी बाजार, एचआरटीसी, 25 मई को चामुण्डा नगर, शिशामाटी, इंडस्ट्रीयल स्कूल, रमणीक, महन्त बेहड़, रघुनाथपुर, अप्पर सुल्तानपुर व 27 से 28 मई हाउसिंग बोर्ड, ब्यासा मोड़ और गैस ऐजेंसी के नजदीक, फायर ब्रिगेड ऑफिस, गांधीनगर व वैशाली में बिजली बंद रहेगी। उन्होंने समस्त उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
भल्याणी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा,
कुल्लू,21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित दसवीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक माठशाला भल्याणी का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा, जिसमें कि 17 बच्चों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। नुपुर ठाकुर ने 94 प्रतिशत प्रथम स्थान, कविता 89 प्रतिशत द्वितीय व पंकिता ठाकुर 88.14 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त दिव्या ठाकुर, मोनिका, प्रतिमा, रजनीश, सोनिका शर्मा, तान्या, दीपांशु, अभिषेक ठाकुर, पुनीत कुमार, अजय ठाकुर, मोहित ठाकुर, अंकिता ने 82 प्रतिशत से 87 प्रतिशत तथा रॉकी, ज्योति किरण और अजीत बिष्ठ ने 76 प्रतिशत से 79 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किये। विद्यालय के तीन बच्चों मोनिका, कविता व दिव्या ने गणित में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविन्द सिंह ठाकुर, अन्य अध्यापकों, एसएमसी प्रधान व अन्य सदस्यों ने बच्चों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।
पर्यटकों के लिए एक जून से खुलेगा रोहतांग दर्रा
कुल्लू,21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । रोहतांग पर वाहनों तथा पर्यटकों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार जिलाधीश राकेश कंवर ने यहां यातायात व्यवस्था को लेकर नए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि मनाली-रोहतांग मार्ग पर 22 से 31 मई तक पर्यटक वाहन मढ़ी से आगे नहीं जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रथम जून से रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। लाहौल-स्पीति की ओर जाने वाले सभी वाहनों को परमिट के बाद ही रोहतांग पार करने की अनुमति होगी। ये परमिट ग्रीन टैक्स बैरियर चौरी विहाल, ग्रीन टैक्स बैरियर सुरू, एसडीएम कार्यालय मनाली, पर्यटक सूचना केंद्र मनाली और एचपीटीडीसी मार्केटिंग आफिस मनाली से प्राप्त किए जा सकते हैं।
यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सुबह पांच से सात बजे तक कोठी बैरियर से मढ़ी तक केवल 200 पर्यटक वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जाएगी। इन सभी वाहनों को दोपहर 12 बजे तक कोठी बैरियर पर लौटना अनिवार्य होगा। इसके बाद दोपहर एक से तीन बजे तक भी कोठी बैरियर से केवल 200 वाहन ही रवाना किया जाएंगे और इन्हें सायं सात बजे तक लौटना होगा। जिलाधीश ने कहा कि इसका उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को तीन से पांच हजार रूपये तक जुर्माना किया जा सकता है। पर्यटकों की सुविधा के लिए पर्यटन विकास निगम गुलाबा और मढ़ी के बीच विशेष बसें भी चलाएगा। इनके अलावा लाहौल की ओर जाने वाले भारी वाहनों को कोठी बैरियर से प्रतिदिन सुबह छह बजे से पहले परमिट लेकर रवाना होना पड़ेगा।
व्यावसायिक गतिविधियों पर प्रतिबंध
कुल्लू,21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ही एक और आदेश जारी करते हुए जिलाधीश ने कोठी बैरियर से रोहतांग तक स्नो स्कूटर, टायर-टयूब गेम्स, ढाबा, टी स्टाल व अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने बताया कि केवल हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के पर्यावरण मित्र फूट स्टाल व सर्वोच्च न्यायालय से राहत पाने वाले पर्यटन व्यवसायी अपने प्रतिष्ठान चला सकेंगे। जिलाधीश ने आदेश दिए हैं कि वन विभाग कोठी से मढ़ी तक उन सभी प्रकार की गतिविधियां बंद करवाए, जिनसे राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों की अवहेलना होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए वन विभाग को विशेष पुलिस सहायता प्रदान की जाएगी।
रायसन स्कूल की एसएमसी के चुनाव 24 को
कुल्लू,21 मई (विजयेन्दर शर्मा) ।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायसन की स्कूल प्रबंधन समिति के चुनाव 24 मई को होंगे। स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा ने एसएमसी के सभी सदस्यों से इसमें भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एसएमसी की चुनाव प्रक्रिया प्रात: 11 बजे आरम्भ होगी।
आतंकवाद विरोध दिवस
कुल्लू,21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि को आज जिला कुल्लू में उपायुक्त परिसर में आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता तथा साम्प्रदायिक सद्भावना की शपथ दिलवाई। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त ने कहा कि राजीव गांधी को आधुनिक भारत निर्माता के रूप में जाना जाता है और उनके आधुनिक भारत के निर्माण में दिये गये योगदान को देशवासी हमेशा याद रखेंगे। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आतंकवाद के विरूद्ध लडऩे तथा देश के सामाजिक सद्भाव को बनाये रखने के लिए आगे आकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त कुल्लू कुमुद सिंह, उपमण्डलाधिकारी कुल्लू डॉ. सुरेश जसवाल, सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया।
ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी को दूर किया जाएगा
कुल्लू,21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला कुल्लू में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी को दूर किया जाएगा, ताकि जिला कुल्लू गरीब मुक्त जिला बन सके। यह जानकारी आज जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए दी। इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्र में निवास कर रहे बीपीएल परिवारों को बेहतर स्वरोजगार उपलब्ध करवाकर तथा आंतरिक क्षमता को स्वयं उनके संगठन के माध्यम से उभारकर उनकी गरीबी को दूर करना है। उपायुक्त ने इस अभियान में जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिये कि वे ग्रामीण स्तर पर अधिक से अधिक स्वयंसेवी संगठनों का गठन करके उन सभी समूहों को बैंक प्रणाली से जोडऩे का प्रयास करें और बैंको के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए स्वयंसेवी समूह का मार्गदर्शन करें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायकता समूह को बैंकों में सात प्रतिशत ऋण की सुविधा का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि एक स्वयं सहायता समूह के गठन के लिए गैर सरकारी संस्थाओं, सामुदायिक स्तर की संस्थाओं एवं सामुदायिक समन्वयक को 10 हजार रूपये की राशि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से दी जाएगी। इसके अतिरिक्त संगठनों को स्थायित्व एवं प्रभावशाली बनाने के लिए जिला स्तरीय समूह को एक लाख रूपये, खण्ड स्तर समूह को 30 हजार रूपये तथा ग्राम स्तरीय समूह को 10 हजार रूपये की राशि मिशन की ओर से दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला इस आजीविका मिशन के अंतर्गत सहायता समूह में शामिल होकर अपना जीवन स्तर सुधार सकती है। इस कार्यशाला में ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक रोबिन जॉर्ज एवं सुधीर कपूर ने योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यशाला में परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग संजीव धीमान, उपनिदेशक कृषि बीएल शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्वांजलि अर्पित की
हमीरपुर, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 23 वीं पुण्यतिथि पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर एसीटूडीसी एसके पराशर ने कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।
मार्मिक शर्मा 10 सीजीपीए लेकर प्रथम स्थान पर रहे:
हमीरपुर 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । सी0वी0एस0ई0 द्वारा घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर का परिणाम शत-प्रतिशत आने पर केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर के प्रधानाचार्य आर सी शर्मा ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके अध्यापकों और अविभावकों को बधाई दी तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि 83 विद्यार्थियों में से मास्टर मार्मिक शर्मा ने 10 सीजीपीए लेकर प्रथम स्थान जबकि मास्टर अमन शर्मा और मास्टर श्रेयम नरियाल ने 9.6 सीजीपीए लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि 8 विद्यार्थियों ने 9 व 9 से अधिक सीजीपीए प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
22 मई को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी: ई0 केएस वर्मा
हमीरपुर 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल टौणी देवा ई0 केएस वर्मा ने जानकारी दी कि 132/33 केवी सवस्टेशन अणु हमीरपुर से विद्युत आपूर्ति के मुरम्मत कार्य करने के कारण 21 मई को 9:30 से 2:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत आपूर्ति के मुरम्मत कार्य के कारण 33 केवी टौण देवी, कक्कड़, सरकाघाट लाईनें बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही 11 केवी कोट, टिक्करी, उहल, बारींमन्दिर, लोकल टौणी देवी तथा मतलाण की विद्युत लाईनें भी 9:30 से 2:00 बजे तक बंद रहेगी। उन्होंने विद्युत बाधित क्षेत्रों के समस्त बिजली उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
22 को बिजली बंद होगी: ई0 केएस नरोटा
हमीरपुर 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । सहायक अभियंता 132 केवी सब स्टेशन उपमंडल अणु ई0 कुलतार सिंह नरोटा ने जानकारी दी कि 132/33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र (अणु) हमीरपुर में पुराने विद्युत उपकरणों के बदलने के कारण 22 मई को 9:30 से 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि 33 केवी टौणी देवी लाईन व उससे संचालित होने वाला ईलाके 33 केवी सब स्टेशन टौणी देवी, कक्कड़ तथा 33 केवी सब स्टेशन धर्मपुर में विद्युत बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
गैस एजैंसी नादौन से गैस कुनैक्शन मिलने शुरू: एम आर चम्बयाल
हमीरपुर 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । भारतीय तेल निगम की गैस एजैंसी नादौन के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य आपूर्ति निगम समिति को वितरक नियुक्त किया गया तथा गैस एजैंसी नादौन ने 25 अप्रैल से कार्य करना शुरू कर दिया है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबन्धक एम आर चम्बयाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और भारतीय तेल निगम द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार वे सभी गैस उपभोक्ता जो गैस एजैंसी नादौन से 15 किलोमीटर के दायरे में आते हैं वे उपभोक्ता निगम की इस गैस एजैंसी से समस्त औपचारिकताएं तथा दस्तावेज को पूरा करने के उपरांत नए गैस कुनैक्शन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन गैस उपभोक्ताओं ने पहले से ही गैस कुनैक्शन गैस एजैंसी बंगााणा, बड़सर तथा हमीरपुर से लिए हैं वे उपभोक्ता भी अपनी इच्छानुसार तथा सुविधानुसार सम्बन्धित गैस एजैंसियों से टी वी(टर्मिनेशन वाऊचर) प्राप्त करके निगत की गैस एजैंसी नादौन के साथ सम्बद्ध करने के उपरांत गैस रिफिल करवाने की सुविधा ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि गैस एजैंसी नादौन का शो रूम बस स्टैंड नादौन के समीप होशियारपुर रोड पर स्थित है तथा अधिक जानकारी के लिए गैस उपभोक्ता प्रभारी गैस एजैंसी नादौन से दूरभाष न0 01972233925 पर भी सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।
डीसी ने की तीन बिसवा जमीन आबंटन केसों की समीक्षा
ऊना, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । डीसी अभिषेक जैन ने भूमिहीन परिवारों को ग्रामीण क्षेत्रों में 3 बिसवा और शहरी क्षेत्रों में 2 बिसवा जमीन आबंटन पालिसी की आज यहां समीक्षा बैठक की। इस पालिसी के तहत ऐसे भूमिहीन परिवार जिनकी वार्षिक आय 50 हजार से कम हो या वे परिवार जिनकी सारी जमीन बाढ़ में बह गई हो, वे पात्र होंगे चाहे उनका बीपीएल में नाम है या नहीं। डीसी अभिषेक जैन ने बताया कि जिला में इस पालिसी के तहत पुराने व नए मिलाकर कुल 258 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें सर्वाधिक 131 आवेदन हरोली उपमंडल, 69 आवेदन ऊना उपमंडल, 48 आवेदन अंब उपमंडल व 10 आवेदन बंगाणा उपमंडल से प्राप्त हुए हैं। डीसी ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों से इन सभी आवेदनों की पड़ताल के लिए रिर्पोट तलब की है। इसके लिए संबधित उपमंडल अधिकारियों व तहसीलदारों को दस दिन का समय दिया गया है। उन्होंने बताया कि फील्ड रिर्पोट आने के बाद जो भी आवेदक पात्र होंगे, उन्हें सरकार की 22 जनवरी, 2014 की पालिसी के मुताबिक भूमि आबंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी। डीसी ने कहा कि भूमिहीन गरीब लोगों को जमीन प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है तथा जमीन आबंटन पालिसी के तहत जिला में पात्र व्यक्तियों को जमीन अलाट करने की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी की जायेगी।
डीसी ने 29 मई को बुलाई नवगठित जिला सैनिक बोर्ड की बैठक
ऊना, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । डीसी एवं जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष अभिषेक जैन ने 29 मई को जिला के नवगठित सैनिक बोर्ड की बैठक बुलाई है जिसमें 15 सरकारी व 6 गैर सरकारी सदस्य शामिल हैं। इस बोर्ड का गठन लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले किया गया था लेकिन आचार संहिता लग जाने के कारण इसकी बैठक आयोजित नहीं हो पाई थी। अब यह बैठक 29 को होगी जिसमें पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों व उनके परिवारों के कल्याण के अलावा पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा करके उचित कार्रवाही की जायेगी। यह जानकारी डीसी अभिषेक जैन ने आज यहां दी।
आम की फसल तेला बीमारी की चपेट में
ऊना, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । जिला ऊना का अंब क्षेत्र में आम की फसल तेला बीमारी की चपेट में आने का मामला प्रकाश में आया है। अंब में आम की फसल को तेला की बीमारी लगने से बागबानों की नींद हराम हो गई है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सीता राम ने बताया कि आम की फसल को बीमारी लगने के चलते बड़े आकार में होने से पहले ही आम टहनियों से नीचे गिर रहे हैं, जिससे फसल का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि आम की आधी फसल इस बीमारी की चपेट में आग गई है और यदि शीघ्र ही इस ओर ध्यान न दिया गया तो इस दफा बागबानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में आम की बंपर फसल पूरी तरह बर्बाद होकर रह जाएगी। उन्होंने बताया कि निचले हिमाचल के किसान आम की फसल की पैदावार अच्छी होने के सपने संजोए हुए हैं, लेकिन बीमारी लगने से किसानों के होश उड़ गए हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार व कृषि विभाग से इस संबंध में शीघ्र ही उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि तेला बीमारी लगने से हर वर्ष किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाता है। आम की फसल किसानों की आंखों के सामने ही बर्बाद हो जाती है
लक्ष्य से अधिक ऋण वितरित किये बैंकों ने
ऊना, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । वार्षिक ऋृण योजना 2013-14 के लिए निर्धारित 701 करोड़ के लक्ष्य से बढकऱ जिला में कार्यरत बैंकों ने 851.77 करोड़ रुपए के ऋृण वितरित किए है, जिसके लिए सभी बैंक साधुवाद के पात्र है। यह बात जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अभिषेक जैन ने कहीं। उन्होंने कहा कि बैंक जिला के समग्र विकास तथा आर्थिकी सुदृढता में अहम भूमिका निभाते है और मुख्य जिला अग्रणी बैंक पंजाब नैशनल बैंक के नेतृत्व में विगत साल इस जिला में कार्य कर रहे प्रमुख सभी बैंकों द्वारा लक्ष्य से 121.50 प्रतिशत अधिक उपलब्धि सराहनीय है। उपायुक्त ने इस बार जिला जिला की सीडी अनुपात में भी वृद्धि के साथ 35.63 प्रतिशत दर्ज रहने पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अभी भी जिला की सीडी अनुपात, राज्य तथा राष्ट्रीय मापदंड से कम है और इस दिशा में काफी प्रयास की गुुंजाईश है। उन्होंने जिला में प्राथमिकता सेक्टर में ऋृण वितरण के संदर्भ में भी 631 करोड़ के के लक्ष्य के मुकाबले 753.82 करोड़ की उपलब्धि के लिए बैंकों की सराहना की। कृषि एवं सम्बद्ध गतिविधियों में भी लक्ष्य हासिल कर लिया गया है, परन्तु उपायुक्त ने बैंकों से इस दिशा में और अधिक बल देने का आह्वान किया। क्योंकि कृषि जिला का मुख्य व्यवसाय है तथा जिला की अधिकतर ग्रामीण अर्थव्यवस्था व रोजगार इन्हीं गतिविधिओं के साथ जुड़ा हुआ है। उन्होंने सरकारी तथा अर्ध-सरकारी संस्थाओं द्वारा प्रायोजित गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों, रोजगार सृजनात्मक योजनाओं तथा अन्य महत्वपूर्ण बैंकिग से जुड़े कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उपायुक्त ने आह्वान किया कि जिला में सभी बैंकों द्वारा आगामी वर्ष के लक्ष्य भी इसी तर्ज पर हालिस करने के लिए अभी से जुट जाएं। उन्होंने आह्वान किया कि बैंकिंग सेवाओं को तत्परता और सुविधा के साथ हर लाभार्थी तक पहुंचाया जाए और वित्तीय साक्षरता के माध्यम से कालेजों, शिक्षा संस्थानों तथा निवेशकों की कार्यशालाओं के माध्यम से जानकारियां संपेश्रित की जाएग। इससे पहले बैठक की शुरूआत पंजाब नैशनल बैंक(जिला के अग्रणी बैंक)के सर्कल प्रमुख हमीरपुर वृत एवं डीजीएमवी वास्तव ने अपने उदवोधन में बताया कि जिला में 31 मार्च 2014 तक कुल बैंकों का डिपाजिट 4861 करोड़ दर्ज रहा जो पिछले साल की तुलना में 974 करोड़ की शुद्ध अभिवृद्धि है। उन्होंने बताया कि ऋण वितरण भी बैंकों ने वित्तीय वर्ष के अंत तक 1284 करोड़ के बदले 1732 करोड़ ऋण आबंटन कर 34.89 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की है। जिसके लिए उपायुक्त अभिषे जैन तथा लाईन विभाग के सहयोग के लिए सभी बैंक बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा कि जिला मेें बैंकों ने कृषि ऋणों में भी राष्ट्रीय लक्ष्य 18 प्रतिशत से बढकऱ 21.86 प्रतिशत से अधिक ऋण बंाटा है। मुख्य अग्रणी बैंक मैनेजर बीएस सैनी ने बताया कि वर्ष 2013-14 में जिला ऋण योजना का लक्ष्य 121.50 प्रतिशत बढकऱ हासिल हुआ है। उन्होंने बताया कि जिला में 55922 किसान क्रेडिट कार्ड जारी हुए है तथा 3339 स्वयं सहायता समूहों में से 3144 समूहों को बैंक ऋण के साथ लिंक किया गया है। उन्होंने कार्यक्रमों तहत भी लाईन विभागों, निगमों बोर्डो और बैंकों में बेहतर सांमजस्य के साथ लक्ष्य से बढकऱ उपलब्धियां पाने के लिए सभी का आभार जताया। समीक्षा बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधित्व कर रहे डीडीएम अनूप शर्मा तथा नाबार्ड से सहायता महाप्रबंधक डा. विवेक पठानिया ने भी वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्यों के परिप्रेक्ष्य में हासिल उपलब्धियों पर अपने सकारात्मक उदगार व्यक्ति किए। बैठक में जिला परिषद ऊना की अध्यक्षा रानी रणौत, जिला प्रशासन तथा लाईन विभागों, निगमों बोर्डो, के वरिष्ठ अधिकारियों जिला में कार्यरत बैंकों के जिला समन्वयकों तथा गैर सरकारी सदस्य हिमोत्कर्ष प्रदेशाध्यक्ष कंवर हरि सिंह ने भी शिरकत कर अपने सुझाव रखे।
डीसी ने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई
ऊना, 21 मई (विजयेन्दर शर्मा) । आंतक विरोधी दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर में डीसी अभिषेक जैन द्वारा सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यक्तियों ने आतंकवाद और अहिंसा का विरोध करने के साथ-साथ शांति तथा भाईचारे को बढ़ावा देना का प्रण लिया। इस अवसर पर एसपी अनुपम शर्मा, एडीसी दर्शन कालिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें