झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (19 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मई 2014

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (19 मई)

दो लाख की अवैध शराब जप्त,  आरोपी गिरफ्तार

झाबूआ---वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0पी0सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली झाबुआ की पुलिस टीम द्वारा आरोपी चिराग पिता शंकरलाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी खयडू बडी के मकान में अवैध रूप से रखी शराब-41 पेटी बीयर, 90 पेटी देशी मदिरा-कीमती 2,03,000/-रू0 की जप्त की गई। प्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्रमांक 346/14, धारा 34-(2),36 आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस प्रकार जिला झाबुआ में अवैध शराब का 1 प्रकरण बनाया जाकर 2,03,000/-रू0 की अवैध शराब जप्त की गई एवं 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

शनिवार को होगा पेंशनरों का वार्षिक सम्मेलन 

झाबुआ--- जिला पेंशनर एसोसियेशन का वार्षिक सम्मेलन आगामी 24 मई को जिला मुख्यालय पर आयोजित होगा । जिला पेंशनर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष भेरूसिंह राठौर, एम सी गुप्ता, बी एल साकी , रतनंिसह राठौर ने बताया कि  जिले भर के पेंशनरों का वार्षिक महासम्मेलन शनिवार 24 मई को पावर हाउस रोड स्थित शांति निकेतन के सभा कक्ष में दोपहर 1 बजे से आयोजित होगा । संगठन के प्रचार सचिव राजेन्द्र कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2013-14 का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के साथ ही आय-व्यय का लेखा भी प्रस्तुत होगा । बैठक में संगठन की पिछली सभी गतिविधियों का अनुमोदन करने के साथ ही आगामी कार्य योजना पर चर्चा कर निर्णय लिये जावेगें । और तहसील शाखाओं से प्राप्त सुझावो पर चर्चा की जावेगी । जिला अध्यक्ष भेरूसिंह राठौर ने जिले के सभी पेंशनरों से इस वार्षिक बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रह कर पेंशनरों के हित में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है 

फादर जोन का रजत जयंति समारोह संपन्न

jhabua news
झाबुआ--- जिला मुख्यालय से 17 किमी दूर ग्राम गोपालपुरा ( भगोर) चर्च प्रांगण में फादर जोन वाखला जो बैंक अधिकारी जेरोम वाखला के भ्राता है का ब्रहमचर्य व्रत धारण किये 25 वर्ष पूर्व होने पर रजत जयंति ( सिल्वर जुबली ) मनाई गई। आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि बिषप डाॅ. देवप्रसाद गणावा ने फादर वाखला के ब्रहमचर्य व्रत धारण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर तथा उनके द्वारा की गई उपलब्धियों के लिये बधाई दी। मुख्य प्रवचक फा. कसमीर डामोर ने कहा कि इसी पल्ली से 12 नवयुवकों ने ब्रहमचर्य व्रत का पालन करते हुए समाज में पीडित, दीन - दुखियों की सेवा कर रहे है उन्हें ईष्वर ने चुना है और ये हमारे इस क्षैत्र के लिये 12 रत्नों के समान है। इस क्षैत्र के लोगों के लिये भी एक संदेष है कि वे ईष्वरीय योजना को समझे और उसका पालन करें जैसे फादर जाॅन वाखला ने अपने जीवन को प्रभु के चरणों में समर्पित कर किया है। कैथोलिक चर्च गोपालपुरा के फादर अनिल केरकेटा ने कहा कि हमें बहुत खुषी है कि फादर वाखला ने रजत जयंति समारोह हमारे बीच में मनाने का निर्णय लिया। रजत जयंति मना रहे फादर जाॅन वाखला ने कहा कि ईष्वरीय सेवा के लिये मुझे ज्ञान रूपी जो संपत्ति मिली है उसें में सभी को बांट संकू। मैेंने जो कुछ पाया है वह ईष्वरीय वरदान है और मैं ईष्वर को इस वरदान के लिये धन्यवाद देता हूं। समारोह के समय पवित्र मिस्सा पूजा में 52 पुरोहितो ने भाग लिया जो कि उदयपुर एवं इंदौर डायसिस से आयें थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिय पल्ली परिषद के सदस्य, माता मरियम संघ के अलावा के.सी.माल, सरपंच जोसफ माल, जेरोम वाखला, राजू डामोर, बेंजामिन निनामा आदि ने सहयोग दिया। उक्त जानकारी कैथोलिक डायसिस झाबुआ मीडिया प्रभारी पीटर बबेरिया ने दी।

बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाकर आंगनबाडी कार्यकर्ता से प्रमाण-पत्र ले
  • सचिव पटवारी गाॅव के ऐसे बच्चे जो टीकाकरण से छूटे उनकी सूची ले

      झाबुआ ----एसडीएम अपने क्षेत्र में यह सुनिश्चित करे कि फील्ड में अति कुपोषित बच्चे मिलते है, तो उन्हें एनआरसी में भर्ती करवाये । सचिव पटवारी गाॅव के ऐसे बच्चे जो टीकाकरण से छूटे है उनकी सूची उपलब्घ करवाये। सभी  गाॅवों में बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण करवाकर एएनएम, एमपीडब्ल्यू , आंगनबाडी कार्यकर्ता ,सहायिका से प्रमाण-पत्र प्राप्त कर 20 मई तक रिपोर्ट प्रस्तुत करे। उक्त निर्देश आज 19 मई को कलेक्टर कक्ष में संपन्न समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर बी.चन्द्रशेखर ने संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में जनशिकायत, समयावधि पत्र जनसुनवाई, एवं टेली समाधान की समीक्षा विभाग वार कर आवश्यक निर्देश दिये गये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री धनराजू एस. सहित जिला अधिकारी एवं शासकीय सेवक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: