संसदीय दल का नेता चुने जाने पर जिला भाजपा ने मोदी को दी बधाई
झाबुआ----भारतीय जनतंत्र के इतिहास मे 20 मई का दिवस एतिहासिक माना जावेगा जब देश की सवा सौ करोड जनता ने एक मत से प्रचण्ड बहुमत देकर भारतीय जनता पार्टी के जनजन की आकांक्षा के केन्द्र नरेन्द्रभाई मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिये संसद भवन के सेंट्रल हाल में संसदीय समिति ने सर्वानुमति से चयन करते हुए उसका अनुमोदन किया । जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेष दुबे ने मंगलवार को औपचारिक रूप से नरेन्द्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुने जाने पर समुचे झाबुआ जिले की ओर से बधाइ्र्रया देते हुए कहा कि अब निश्चित रूप से देश में अच्छे दिन आने वाले है और गरीबों एवं सर्वहारा वर्गो की आंकाक्षाओंको पूरा करने तथा उसे अमली जामा पहिनाने का समय शुरू हो चुका है । जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दुबे ने नरेन्द्र मोदी के संसदीय दल के नेता चुने जाने पर कहा कि उनके प्रधानमंत्री बनते ही मध्यप्रदेश में भी विकास की गति तेज होगी और अभी तक कांग्रेस गठबंधन वाली यूपीए सरकार द्वारा प्रदेश के साथ उसका हक्क दिये जाने में भेदभाव किया जाता रहा है वह समाप्त हो जावेगा तथा केन्द्र की मोदी सरकार मध्यप्रदेश की शिवराजसिंह सरकार को पूरी आर्थिक मदद देकर मध्यप्रदेश के चहूंमुखी सर्वागिण विकास में सक्रिय भूमिका निभावेगी । श्री दुबे ने भारतीय जनता पार्टी झाबुआ की ओर से नरेन्द्र मोदी को बधाईया प्रेशित करते हुए उनके कुशल नेतृत्व में देश में तेजी से विकास के साथ ही सीमाओं की सुरक्षा एवं आतंकवाद नक्सलवाद के निर्मूलन में कठोर से कठोरतम कार्यवाही करेगी । भारतीय जनता पार्टी झाबुआ की ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथसिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी का भी आभार व्यक्त करते हुए आडवानीजी द्वारा संसदीय दल की बैठक में नरेन्द्र मोदी का नाम संसदीय दल के नेता के रूप् में प्रस्तावित करने पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है । जिला भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अब जनता के आशीर्वाद से भाजपा की सरकार देश एवंप्रदेश में तजी से आमुलचूल परिवर्तन के साथ विकास की गंगा बहावेगी तथा भारत मे फिर से रामराज्य स्थापित होना तय है । वही युवा वर्ग के लिये भी मोदी सरकार द्वारा विभिन्न बहुआयामी रोजगारमूलक योजनाऐं लागू करके युवाओं के लिये कदमत उठाये जाना तय है । उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सोनी ने दी ।
जनसुनवाई में 49 आवेदन प्राप्त
झाबुआ --- शासन के निर्देशानुसार प्रातः 11 बजे से 1.00 बजे तक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में जनसमस्या सें संबधित 49 आवेदन प्राप्त हुवे। जनसुनवाई में आवेदन डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी जनसुनवाई श्री मण्डलोई ने लिये। आवेदन निराकरण के लिये संबंधित विभागों को भेज दिये गये है। जनसुनवाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री अमरसिंह डामर पिता सवजी डामर निवासी पेटलावद के पुत्र प्रहलाद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र होने संबधी प्रमाण-पत्र प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। प्रहलाद ने जनसुनवाई में बताया कि उसके पुत्र दीपक को मेडीकल काॅलेज में प्रवेश के लिए प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है। अतः मेरे पुत्र को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र होने संबंधी प्रमाण-पत्र जारी करवाने की कृपा करे। मांगू पिता दल्ला निवासी ग्राम बैकल्दा तहसील पेटलावद ने तालाब का पानी खेत में घुसने से खेत की नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिलवाने के लिए आवेदन दिया। दितमल पिता ज्योति निवासी सजेली सुरजी मोगजी साथ ने जनसुनवाई में गांव के सरपंच द्वारा शासन की योजनाओं का लाभ नहीं दिलवाने की शिकायत की। दितमल ने बताया कि वह सिलिकोसिस बीमारी से पीडित है एवं उसका नाम बीपीएल सूची में दर्ज है, किन्तु सरपंच द्वारा रंजीश के कारण शासन की योजनाओं का लाभ नहीं दिलवाया जाता। आवास सूची से भी मेरा नाम हटा दिया गया। इस कारण मुझे आवास नहीं मिल पाया। मुझे विशेष योजना के तहत आवास स्वीकृत करवाने की कृपा करे। श्रीमती संतु पति हकरू निवासी माल खण्डवी तहसील मेघनगर ने इंदिरा आवास का लाभ दिलवाने के लिए आवेदन दिया। ग्राम पंचायत सेजवानी छोटी के ग्राम वडलिया के रोड़ फलिया के ग्रामीणों ने फलिया में हेण्डपम्प लगवाने के लिए आवेदन दिया। जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन हेण्डपम्प खनन से संबंधित थे।
21 मई 2014 को आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा
झाबुआ --- 21 मई 2014 को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। आतंकवाद विरोध दिवस मनाने का उद्देश्य यह दर्शाना है कि आतंकवाद राष्ट्रीय हितों के प्रतिकूल है, तथा युवकों को आतंकवादी/हिंसावादी गतिविधियों से पृथक करना है। सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक क्षैत्र के उपक्रमों और अन्य सार्वजनिक संस्थाओं में आतंकवाद/हिंसा विरोधी शपथ 21 मई को प्रातः 11 बजे दिलाई जायेगी।
शपथ
‘‘हम भारतवासी अपने देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेगे। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति, सामाजिक सद्भावना तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडने की भी शपथ लेते है।‘‘
छात्रा ने अज्ञात कारणो से खूद को लगाई आग
झाबूआ--थांदला के समिप नोगांवा के अमली फलीए मे रहने वाली 12 की छात्रा ने अज्ञात कारणो के चलते खूद को केरेासीन डालकर आग लगा ली जिससे उक्त छात्रा 90 प्रतिशत जल गई। गंभीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय मे भर्ती करवाया गया जहा ईलाज के दोरान उक्त अग्नि दग्धा की मौत होगई हे।
अवैध शराब जप्त आरोपी गिरफ्तार
झाबूआ--वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0पी0सिंह ने बताया कि आरोपी नाना उर्फ विजय पिता कन्नु नायक, उम्र 17 वर्ष निवासी राछेडा के अवैध कब्जे से 45 बीयर कीमती 4700/-रू0 की जप्त की गई। प्रकरण में थाना मेघनगर में अपराध क्रमांक 90/14, धारा 34-ए आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इस प्रकार जिला झाबुआ में अवैध शराब का 1 प्रकरण बनाया जाकर 4700/-रू0 की अवैध शराब जप्त की गई एवं 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
पत्नि बनाने के लिए किया अपहरण
झाबूआ--फरियादी तारसिंह पिता भावसिंह डामोर उम्र 35 वर्ष निवासी गडवाडा ने बताया कि उसकी लड़की संगीता पिता तारसिंग उम्र 17 वर्ष निवासी गडवाडा घर पर थी, आरोपी बापु पिता कालु खराडी निवासी छोटी गोला मो0सा0 पर आया व अपनी पत्नी बनाने की नीयत से बहला फुसलाकर भगाकर ले गया। प्र्रकरण में थाना झाबुआ में अपराध क्र0 351/14, धारा 363,366, भादवि व 7/8 लै.अप.सं.अधि. 2012 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
हत्या का अपराध दर्ज
झाबूआ--फरियादी राकेश पिता नारायण परमार उम्र 19 वर्ष निवासी सेमलिया ने बताया कि आरोपी पारू पिता कोदर गरवाल, सुकलाल उर्फ सकला पिता बालु डामोर व दलसिंग पिता शम्भु मेडा निवासीगण सेमलिया ने मृतक नारायण पिता कालु परमार उम्र 44 वर्ष निवासी सेमलिया के साथ थे, बाद मृतक की लाश कुए में मिली, आरोपियों ने भुरू को मारकर मो0सा0 समेत कुए में मारकर फेंक दिया। मर्ग क्र. 23/14 की जांच पर से प्र्रकरण में थाना थांदला में अपराध क्र0 244/14, धारा 302,201,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पेेेदल जारही महिला से कि लूट
झाबूआ---फरियादिया भुरीबाई पति वेलसिंग डामोर उम्र 40 वर्ष निवासी झीरी डामर फलिया ने बताया कि वह अपनी लडकी व जमाई कांतिलाल के साथ मो0सा0 पर ग्राम सदावा शादी में गई थी बाद वापस आते समय रास्ते में मुरम होने से मो0सा0 से उतर गई व पैदल जाने लगी आरोपी पांगलिया पिता सुरसिंग चैहान निवासी झीरी पीछे से आया व चांदी की तागली 500 ग्राम वजनी हाथ में पहनी बाहटिया व छाती में रखा बटुआ, जिसमें 5000 रू. रखे थे, छीनकर ले गया। प्र्रकरण में थाना कालीदेवी में अपराध क्र0 96/14, धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई जावेगी
झाबुआ--- देष के पूर्व प्रधानमंत्री एवं सूचना क्रांति के प्रणेता भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी की 23 वी पूण्य तिथि 21 मई बुधवार को स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पूर्वान्ह 11 बजे आयोजित की जावेगी । जिला कांग्रेस महामंत्री जितेन्द्रप्रसाद अग्निहोत्री जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्श भटृ ने जानकारी देते हुए बताया जिला कांग्रेस अध्यक्ष षांतिलाल पडियार सहित,पुर्व विधायक गण जनप्रतिनीधी गण जिला कांग्रेस ब्लाक कांग्रेस षहर कांग्रेस महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई,किसान कांग्रेस एवं विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेगें । श्री भटृ ने बताया कि ब्लाक स्तर पर भी राजीव गांधी पूण्य तिथि मनाई जावेगी ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें