अधिकांश आवेदनो का हुआ निराकरण
आचार संहिता उपरांत आज मंगलवार को कलेक्टेªट में कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा के मार्गदर्शन में जनसुनवाई कार्यक्रम पुनः प्रारंभ हुई। कलेक्टर न्यायालय कक्ष में आज सम्पन्न हुई जन सुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया। डिप्टी कलेक्टर श्री जयप्रकाश शर्मा के समक्ष ग्राम गाजीखेड़ी की श्रीमती शकीला बेगम ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेत हल्का नं0-83 के सीमांकन हेतु चालान के माध्यम से राशि जमा कराई गई है किन्तु अब तक सीमांकन की कार्यवाही नही की गई है। प्रकरण में विदिशा तहसीलदार को सात दिवस के भीतर कार्यवाही सम्पादित करने के निर्देश दिए गए। सिरोंज तहसील के ग्राम कच्छपुरा की श्रीमती फूलबाई ने बताया कि उनकी कृृषि भूमि पर दबंगो के द्वारा कब्जा कर लिया गया है। कृृषि भूमि का स्वामित्व दिलाएं जाने का आग्रह आवेदिका द्वारा किया गया। उक्त प्रकरण में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। बासौदा तहसील के ग्राम उदयपुर निवासी निःशक्त श्री धन सिंह रैकवार ने ट्रायसाइकिल हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर आज ही कार्यवाही कर ट्रायसाइकिल वितरित करने के निर्देश सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को दिए गए। ग्राम पगरानी के कीर्ति बाबू विश्वकर्मा ने टेन्ट हाउस व्यवसाय संचालन हेतु बैंक के माध्यम से वित्त पोषण कराएं जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया जिस पर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के अधिकारी को कार्यवाही हेतु अधिकृृत किया गया। ग्राम बिलौरी के आवेदक श्री मनीराम अहिरवार ने बताया कि उनके मकान में आग लग जाने से घरेलू सामान जल गया है उक्त प्रकरण में विदिशा तहसीदार को जांच कर आरबीसी के प्रावधानो के तहत प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए आवेदक को आर्थिक मदद मुहैया कराएं जाने निर्देशित किया गया। नटेरन तहसील के ग्राम पमारिया की श्रीमती दौलीबाई ने बताया कि पमारिया सोसायटी से उनके द्वारा किसी भी प्रकार का लोन नही लिया गया है किन्तु समिति के सचिव द्वारा जबरन दबाब बनाकर जमीन हड़पने की धमकी दी गई है। नटेरन थानेदार और तहसीदार को प्रकरण की जंाच हेतु निर्देशित किया गया। आज सम्पन्न हुई जन सुनवाई कक्ष में विदिशा तहसीलदार श्री रविशंकर राय, अधीक्षक श्री खेमचंद अहिरवार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
आतंकवाद विरोधी दिवस मनाएं जाने हेतु दिशा निर्देश
21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाएं जाने हेतु सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए है। जिसके तहत युवाओं को आतंकवादी, हिंसावादी गतिविधियों से पृृथक करने के उद्धेश्य से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 21 मई बुधवार को सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शपथ दिलाई जायेगी तदानुसार ‘‘हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृृढ विश्वास रखते है तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते है कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति, सामाजिक सद््भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते है।’’
स्वरोजगार स्थापन हेतु आवेदन आमंत्रित
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति आर्थिक विकास योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्गो के हितग्राही जो स्व-रोजगार स्थापित करने के इच्छुक है उनसे आवेदन आमंत्रित किए गए है। ततसंबंध में अन्य विस्तृृत जानकारी के लिए जिला अत्यावसायी सहकारी विकास समिति के जिला कार्यालय में कार्यालयीन दिवसों में अथवा दूरभाष क्रमांक 07592- 232360 पर सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें