फिल्मकार प्रकाश झा पश्चिम चंपारण से फिर हारे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 मई 2014

फिल्मकार प्रकाश झा पश्चिम चंपारण से फिर हारे


prakash jha
मशहूर फिल्मकार और जनता दल (युनाइटेड) के उम्मीदवार प्रकाश झा बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव हार गए हैं। उन्हें इस निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। झा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद संजय जायसवाल ने हराया है।

वह वर्ष 2004 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार और वर्ष 2009 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार के रूप में असफल रहे थे। झा को उनकी 'गंगाजल', 'राजनीति' और 'सत्याग्रह' सरीखी सामाजिक-राजनीतिक फिल्मों के लिए जाना जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: