देश की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने मंगलवार को उबेर कप के तहत थाईलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के पहले एकल मुकाबले में थाईलैंड की विश्व चैम्पियन इंतानोन रातचानोक को मात दे दी। आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना ने ग्रुप सी के अंतर्गत हुए मुकाबले में चौथी विश्व वरीयता प्राप्त रातचानोक को 42 मिनट में 22-20, 21-14 से हराया।
सायना की जीत के साथ ही भारतीय टीम ने थाईलैंड पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम इससे पहले सोमवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपना पहला मैच जीतकर पहले ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर चुकी है। थाईलैंड भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें