विशेष : राजीव गांधी के शहादत के दिन मोदी लेंगे शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मई 2014

विशेष : राजीव गांधी के शहादत के दिन मोदी लेंगे शपथ

narendra modi
rajiv gandhiदेश के युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 21 मई 1991 चेन्नई-कोयमबडूर में मानव बम धमका कर हत्या कर दी गयी। उनकी हत्या के बाद पूरे देश में भूचाल सा आ गया था। मानों देश की कोई अद्भूत शक्ति खो गई हो। पूरा देश शोक में डूबा रहा। तभी से देश में हर साल 21 मई को लोग शहादत दिवस के रुप में मनाते है। उसी शहादत दिवस के दिन 21 मई को भारत के वेटिंग पीएम भाजपा के नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। 

इसकी बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही है। पूरा देश मोदी की बम्पर जीत की खुशी में डूबा है। अब देखना है उस मनहूस व काले दिन पर मोदी जी शपथ लेकर अपने कामकाज की शुरुवात करेंगे। आज बनारस में आएं नरेन्द्र मोदी की गंगा आरती कार्यक्रम में अपार भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ी थी। उसी भीड़ में खड़े एक युवक ने कहा पूरे देश में कंप्यूटर क्रांति लाकर स्वर्गीय राजीव गांधी ने न सिर्फ 21वीं सदी का सपना दिखाया बल्कि आज वह साकार होकर घर-घर में कंप्यूटर व मोबाइल पहुंच गया है। 

इसके अलावा राजीव गांधी ने ही भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाते हुए मंच से कहा देश की जनता की गाढ़ी कमाई का विकास के लिए भेजा एक रुपया में से मात्र 15 पैसा ही सही खर्च हो पाता है बाकि के 85 पैसा हमारे ही कल-करखाने की भेट चढ़ जाता है। ऐसे महान क्रांतिकारी प्रधानमंत्री की शहादत दिवस के दिन नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर देश की जनता को क्या संदेश देना चाहते है, वह नहीं जानते, लेकिन सात्विक विचारधारा से जुड़े लोगों को इस बार एक बार मंथन जरुर करना चाहिए कि शहादत व खुशिया एक साथ कैसे मनाई जाएं। भाजपा के शीर्ष नेताओं का कहना है क्रार्यकम तय है इसलिए होगा। 



सुरेश गांधी 
भदोही 

कोई टिप्पणी नहीं: