राजद के साथ जाने का सवाल ही नहीं : शरद यादव - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मई 2014

राजद के साथ जाने का सवाल ही नहीं : शरद यादव


sharad yadav
बिहार में सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। पटना में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "राजद के साथ जाने का सवाल ही नहीं है और ना ही किसी के साथ इस संबंध में कोई बात हुई है।" राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने भी रविवार को इस तरह की संभावना से इंकार किया था। 

शरद ने नीतीश कुमार के इस्तीफे के विषय में कहा, "यह फैसला देश हित और पार्टी हित में है। आज वास्तव में अंतिम फैसला होगा। इस निर्णय के बाद विधायकों में कई तरह की शंकाएं थी, जिसे दूर किया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि यह फैसला देश को लक्ष्य कर किया गया है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होने का फैसला पहला कदम था जबकि यह दूसरा कदम है। उन्होंने कहा कि नीतीश का फैसला आखिरी है और यही नीतीश के हित में भी है। 

नए मुख्यमंत्री के विषय में शरद ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सब कुछ तय हो जाएगा। उल्लखनीय है कि लोकसभा में शर्मनाक हार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नैतिकता के आधार पर शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। रविवार को विधायक दल की बैठक में एक बार फिर नीतीश को नेता चुन लिया गया, लेकिन वह दोबारा मुख्यमंत्री बनने का तैयार नहीं थे। विधायकों के दबाव के बाद उन्होंने इस पर निर्णय लेने के लिए एक दिन का समय लिया था। 

कोई टिप्पणी नहीं: