पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (19 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मई 2014

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (19 मई)

कानून और व्यवस्था बिगाडने वालों पर करें कठोर कार्यवाही-मुख्यमंत्री
  • अधिकारियों से संवाद के लिए होगा सोशल मीडिया का उपयोग-मुख्यमंत्री

panna news
पन्ना 19 मई 14/टेली कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने विकास योजनाओं की प्रगति तथा कानून और व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कानून और व्यवस्था को बिगाडने की अनुमति किसी को नही दी जाएगी। असामाजिक तत्वों पर कठोरता से कार्यवाही करें। कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा विकास योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। चेन स्नेचिंग हो या डकैती सभी पर कडी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी आमजनता तथा जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद बनाए रखें। जनसुनवाई का नियमित आयोजन करके प्राप्त आवेदन पत्रों का तय समयसीमा में निराकरण करें। मुख्यमंत्री हेल्पलाईन को भी अधिक प्रभावी बनाएं। प्रशासन को अधिक पारदर्शी और जबावदेह बनाने के लिए लगातार प्रयास करें। लोक सेवा गारंटी योजना की नियमित मानीटरिंग करें। कलेक्टर सहित सभी अधिकारी नियमित रूप से दौरे करके निरीक्षण करें। उचित मूल्य की दुकानों से खाद्यान्न वितरण तथा सामजिक सुरक्षा पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन का समय पर वितरण कराएं। मुख्यमंत्री ने राहत राशि वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि ओला तथा अधिक वर्षा से प्रभावित फसलों की शतप्रतिशत राशि दो दिवस में वितरित करें। उन्होंने आवंटित राहत राशि का 80 प्रतिशत से अधिक वितरण करने वाले जिलों को बधाई दी। उन्होंने 25 प्रतिशत से कम वितरण करने वाले जिलों के प्रति नराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासन की उच्च प्राथमिकता की योजनाओं पर विशेष ध्यान दें। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, तीर्थदर्शन योजना, लाडली लक्ष्मी योजना तथा श्रम विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करें। अन्त्योदय मेलों का आयोजन करके पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करें। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से स्वीकृत सभी प्रकरण एक सप्ताह में वितरित कराएं। इस योजना से हर जिले में कम से कम 100 युवा उद्यमी तैयार करें जिनसे अन्य युवा पे्ररणा ले सकें। नवंबर में इन्वेस्टर्स मीट के लिए भी अभी से पूरी तैयारी कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल चले हम अभियान से प्रत्येक बच्चे को लाभान्वित कराते हुए शाला में अनिवार्य रूप से प्रवेश दिलाएं। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, स्वयं सेवी संस्थाओं तथा आमजन का भी पूरा सहयोग लें। प्रदेशभर में अक्टूबर माह में कृषि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में कृषि के विकास के लिए लगातार प्रयास करें। सभी अधिकारी पूरी तत्परता और तेजी से कार्य करें। निर्णय लेने में देर न लगाएं। गरीबों के हित संवर्धन के कार्य तत्परता से करें। अधिकारियों तथा आमजनता से संवाद के लिए सोशल मीडिया का उपयोग किया जाएगा। आधुनिक सूचना तकनीक का उपयोग प्रशासनिक कार्यो में करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं में केन्द्र सरकार से आवंटन की आवश्यकता है उनके प्रस्ताव तत्काल तैयार करके भेजें। मुख्यमंत्री ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, कुपोषण नियंत्रण, गेंहू उपार्जन, बेटी बचाओ अभियान, पर्यावरण सुरक्षा तथा आओ बनाए अपना मध्य प्रदेश अभियान के संबंध में निर्देश दिए। कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर आर.के. मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आर.के. जैन तथा संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित रहे। 

अधिकारी समन्वय से करें योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति-कलेक्टर

panna news
पन्ना 19 मई 14/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने लोक सभा निर्वाचन शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति करें। विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन तत्परता से करें। आमजनता के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। नियमित रूप से भ्रमण करके योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लें। वरिष्ठ कार्यालय, जनप्रतिनिधियों तथा आमजनता से प्राप्त पत्रों पर तय समय सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करें। आमजनता तथा जनप्रतिनिधियों से सतत संवाद बनाकर रखें। विभागीय योजनाओं की गतिविधियों तथा उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। योजना क्रियान्वयन की कठिनाईयों को दूर करने के लिए सतत प्रयास करें।कलेक्टर ने कहा कि समर्थन मूल्य पर गेंहू उपार्जन का कार्य लगभग पूरा हो रहा है। खरीदे गए गेंहू का तत्काल उठाव कराकर भण्डारण कराएं। किसानों को सात दिवस में अनिवार्य रूप से भुगतान कराएं। ओला तथा अधिक वर्षा से प्रभावित फसलों की राहत राशि जारी कर दी गई है। इसके वितरण का प्रमाण पत्र दो दिवस में प्रस्तुत करें। लोक सेवा केन्द्रों के लिए सभी तहसीलों में भवन बनाए जा रहे हैं कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग व्यक्तिगत रूचि लेकर इनका निर्माण पूरा कराएं। पवई, गुनौर तथा पन्ना के भवन तीन माह में एवं शाहनगर व अजयगढ के भवन 30 जून तक पूरा कराएं। समय सीमा का अनिवार्य रूप से पालन करें।कलेक्टर ने कहा कि कार्यपालन यंत्री पीएचई बन्द नलजल योजनाओं को चालू करने के हर संभव प्रयास करें। बिगडे पम्पों का तत्काल सुधार कराएं। बिजली के कनेक्शन एवं अन्य कारणों से बन्द नलजल योजनाएं एक सप्ताह में चालू कराएं। स्कूल चले हम अभियान आरंभ हो गया है। शाला जाने योग्य प्रत्येक बच्चे का शाला में अनिवार्य रूप से प्रवेश कराएं। हर शाला में प्रवेश उत्सव का आयोजन करें। शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर आमजनता को इस अभियान से जोडें। उन्होंने निःशुल्क किताबें, गणवेश तथा साइकिल वितरण के संबंध में अधिकारियों को तत्परता से कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दें। जिला चिकित्सालय की भी उपचार व्यवस्था बेहतर बनाएं। पीडित को समय पर तथा प्रभावी उपचार सहायता उपलब्ध कराएं। नवीन जिला अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा कराकर उसका उपयोग सुनिश्चित करें। ग्राम आरोग्य केन्द्रों में जांच तथा निःशुल्क दवा वितरण की व्यवस्था को प्रभावी बनाएं। कलेक्टर ने कहा कि उप संचालक कृषि आगामी फसल के लिए पूरी कार्ययोजना तैयार कर लें। किसानों को समय पर खाद और बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्बे ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना से पात्र कन्याओं को लाभान्वित करने के लिए एसडीएम सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करें। इसकी तिथियों का निर्धारण करके प्रचार-प्रसार कराएं। ओला पाला से 50 प्रतिशत से अधिक फसल हानि वाले किसानों की बेटी को भी इस योजना से प्राथमिकता से लाभान्वित करें। सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा वृव्द्धावस्था पेंशन की राशि सीधे हितग्राही के बैंक खाते में भेजी जा रही है जिन हितग्राहियों के खाते नही खुले हैं उनके खाते तत्काल खुलवाएं। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में स्वीकृत 700 प्रकरणों में से केवल 400 का वितरण हुआ है शेष का भी एक सप्ताह में वितरण कराएं। बीआरजीएफ योजना से उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आंगनवाडी भवन निर्माण के प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करें। बैठक में एडीएम चन्द्रशेखर बालिम्बे, वन मण्डलाधिकारी एस.के. गुप्ता तथा आर.सी. विश्वकर्मा एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 4.38 लाख क्विंटल गेंहू की खरीद 

पन्ना 19 मई 14/जिलेभर में 41 केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद की जा रही है। गेंहू की आॅनलाईन खरीद सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही है। अब तक 8461 किसानों से 438830.89 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है। खरीदे गए गेंहू के लिए किसानों को 45 करोड 98 लाख 95 हजार 385 रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती स्वाति जैन ने बताया कि खरीदी केन्द्र पहाडीखेडा में 10723.50 क्विं., बृजपुर में 15460.50 क्विं., लक्ष्मीपुर में 25194 क्विंटल, देवेन्द्रनगर में 32365.50 क्विं., राजापुर में 14177.50 क्विं., बिरवाही में 24138.50 क्विं, रैगढ में 15127.30 क्विं, अमानगंज में 18522.50 क्विंटल, गुनौर में 9282 क्विंटल तथा सलेहा में 5786.50 क्विं. गेंहू की खरीद हुई है। खरीदी केन्द्र पवई में 5068.50 क्विं, करही में 8318 क्विंटल, सिमरिया में 11994 क्विंटल, रैयासांटा में 2397.50 क्विंटल, शाहनगर में 6073.50 क्विंटल, बोरी में 13335.50 क्विंटल, रैपुरा में 18101 क्विंटल, बघवारकला में 4641.50 क्विंटल, बगरोड में 1837.50 क्विंटल अजयगढ में 1089.50 क्विंटल, धरमपुर में 528 क्विंटल, विपणन समिति देवेन्द्रनगर में 38412 क्विंटल, विपणन समिति गुनौर में 36737 क्विंटल, अजयगढ में 1555.50 क्विंटल, बराछ में 7818 क्विंटल, ककरहटी 16324 क्विंटल खरीद हो चुकी है। कमताना में 15069.50 क्विंटल, द्वारी में 7798.50 क्विं, कृष्णगढ में 6897 क्विं, मोहन्द्रा में 4570 क्विंटल, पगरा में 8723.20 क्विंटल, फतेहपुर में 3033.50 क्विंटल, झरकुआ में 11184.89 क्विंटल, बनहरी में 6974.50 क्विंटल, पिष्टा में 119.50 क्विंटल, सहकारी समिति महेबा में 13911 क्विंटल गेंहू की खरीद की जा चुकी है। बिसानी में 1745 क्विंटल, सुनवानीकला में 5578.50 क्विं, मुडवारी में 1864 क्विंटल, विपणन समिति पवई में 3285.50 क्विंटल, मलघन में 3067.50 क्विंटल की खरीद हुई है। खरीदे गए गेंहू का लगातार परिवहन तथा भण्डारण किया जा रहा है। अब तक 3 लाख 84 हजार 455 क्विंटल गेंहू का परिवहन करके भण्डारण कर दिया गया है।

वरिष्ठता सूची पर आपत्ति 27 तक

पन्ना 19 मई 14/ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं में पदस्थ सहायक अध्यापकों की अंतरिम वरिष्ठता सूची 17 मई को जिला पंचायत पन्ना के सूचना पटल पर प्रकाशित कर दी गई है। यह सूची आॅनलाईन ूूूण्मकनबंजपवदचवतजंसण्उचण्हवअण्पद पर भी उपलब्ध है। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्बे ने बताया कि सूची के संबंध में दावे तथा आपत्तियां प्रमाण के साथ 27 मई तक जिला पंचायत कार्यालय के शिक्षा प्रकोष्ठ में दर्ज कराई जा सकती है। इनके निराकरण के लिए 30 मई को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई है। आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। 

तीन प्रधानाध्यापकों को नोटिस

पन्ना 19 मई 14/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्बे ने दो लापरवाह प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों प्रधानाध्यापकों द्वारा सहायक अध्यापक राजेश कुमार द्विवेदी शासकीय प्राथमिक शाला मोहरा वर्तमान में कार्यरत शासकीय प्राथमिक शाला रामगढ के संबंध में दिए गए निर्देशों का पालन न करने पर नोटिस दिया है। वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों का प्रधानाध्यापक माध्यमिक शाला बिसानी नीरज तिवारी, प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल रोहनिया कुलदीप सिंह तथा प्रधानाध्यापक विष्णु प्रसाद सोनी शासकीय प्राथमिक शाला रामगढ द्वारा उल्लंघन करने पर नोटिस दिया गया है। नोटिस का तीन दिवस में संतोषजनक उत्तर प्राप्त न होने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी। 

अमानक खाद्य पदार्थ बेंचने पर 25 हजार जुर्माना 

पन्ना 19 मई 14/खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत अपर जिला दण्डाधिकारी चन्द्रशेखर बालिम्बे ने अमानक खाद्य पदार्थ बेंचने पर रमेश कुमार गुप्ता निवासी झण्डा बाजार पवई पर 25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती नीतू खरे द्वारा पवई में श्री रमेश कुमार गुप्ता के मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। दुकान से मिथ्याछाप प्रोटीन पाउडर की बिक्री करते हुए पाया गया। इसके नमूने लेकर सील बन्द करके इनकी जांच कराई गई। जांच कराने पर प्रोटीन पाउडर के नमूने अमानक पाए गए। प्रकरण अपर जिला दण्डाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की सुनवाई के पश्चात बिक्रेता को मिथ्याछाप खाद्य पदार्थ की बिक्री का दोषी पाए जाने पर 25 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की राशि की वसूली तक मेडिकल स्टोर का लाईसेन्स निलंबित कर दिया गया है। 

खाद के अग्रिम उठाव की सलाह

पन्ना 19 मई 14/आगामी फसल के लिए जिले में रासायनिक खाद का पर्याप्त भण्डार उपलब्ध है। यूरिया तथा डीएपी सहित कुल 55200 मै. टन खाद जिले के विभिन्न गोदामों में भण्डारित है। उप संचालक कृषि आर.एस. सोलंकी ने किसानों से खाद के अग्रिम उठाव की अपील की है। उन्होंने कहा है कि किसान भाई 31 मई तक खाद का अग्रिम उठाव कर सकते हैं। सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को खाद उपलब्ध कराई जा रही है। खाद के अग्रिम उठाव पर किसान को किसी तरह का ब्याज नही देना होगा। किसान भाई यदि अभी से खाद का प्रबंध कर लेते हैं तो आगामी फसल की बोनी के दौरान उन्हें खाद के लिए परेशान नही होना पडेगा। सहकारी साख समितियों के सदस्य किसान परमिट पर भी रासायनिक खाद का उठाव कर सकते हैं। किसानों को नगद राशि देकर भी खाद एवं बीज सहकारी समितियों से प्राप्त करने की सुविधा है। 

कोई टिप्पणी नहीं: