सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (19 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मई 2014

सीहोर (मध्यप्रदेश) की खबर (19 मई)

प्रशिक्षण में भाग लेने की अंतिम तिथि 25 मई

sehore map
कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला सीहोर द्वारा कौषल विकास प्रषिक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत बीज उत्पादन एवं वितरण विषय पर एक माह का प्रषिक्षण प्रस्तावित है। इस प्रषिक्षण में सीहोर जिले के बेरोजगार युवक भाग ले सकेंगे। आवेदक का 10 वी उत्तीर्ण एवं सीहोर जिले का निवासी होना आवष्यक है। आवेदन प्रपत्र कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनियाॅ एवं समस्त विकास खण्डो के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते है। पूर्ण आवेदन दिनांक 25 मई, 2014 तक कृषि विज्ञान केन्द्र में जमा किया जाना आवष्यक है। अधिक जानकारी हेतु दूरभाष क्रमांक 07561 - 281834 या श्री संदीप चैहान, विषय विषेषज्ञ, (कृषि प्रसार)  के मोबाइल नम्वर 9691241215 मे संपर्क करें।

छात्र देंगे शपथ पत्र

डाॅ0जी.डी.सिंह प्राचार्य च.शे.आ.शा.स्ना.अ. महाविद्यालय सीहोर ने बताया कि सीहोर. चन्द्रशेखर आजाद शास. अग्रणी महाविद्यालय, सीहोर द्वारा एन्टीरैगिंग प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। इस प्रकोष्ठ की प्रभारी डाॅ. श्रीमती उर्मिला सलूजा और इनके साथ सभी संकाय के विभागाध्यक्ष सहयोगी मनोनीत किये गये हैं। एन्टीरैगिंग प्रकोष्ठ के द्वारा महाविद्यालयों में रैगिंग के विरूद्ध सख्त निगरानी रखी जाती है और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के द्वारा व्यवस्था की गई है कि प्रत्येक प्रवेशार्थी प्रवेश के समय ही आॅनलाईन एफिडेविट भी देगा, जिसमें इसका उल्लेख होगा कि रैगिंग जैसी बुराई से विद्यार्थी दूर रहेगा। मानव संसाधन की ओर से एन्टीरैगिंग हेल्पलाईन भी संचालित है, जिसका छात्र उपयोग कर सकते हैं। सीहोर जिले में प्राचार्य की ओर से सभी शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को छात्रों द्वारा आॅनलाईन एफिडेविट का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिये गये है। इस हेतु जिला प्रशासन एवं एन्टीरैगिंग प्रकोष्ठ द्वारा निगरानी दल एवं नियंत्रण के लिये कार्ययोजना का निर्धारण कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: