पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (22 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (22 मई)

कलेक्टर ने पवई क्षेत्र के कई ग्रामों का किया भ्रमण, कलेक्टर ने कुंवरपुर के वृक्षारोपण कार्य सराहा

panna news
पन्ना 22 मई 14/शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी मौके पर लेने के लिए कलेक्टर आर.के. मिश्रा द्वारा पवई क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्राम हथकुरी में चैपाल लगाकर आमजनता की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पवई, सिमरी, हथकुरी तथा कुंुवरपुर में चल रहे निर्माण कार्यो तथा वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया। ग्राम कुंवरपुर में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 25 हेक्टेयर भूमि पर किए गए वृक्षारोपण कार्य की कलेक्टर ने सराहना की। कलेक्टर ने पवई में कलेही माता मंदिर परिसर में कराए जा रहे वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी पहाडी को हराभरा बनाने के लिए सतत वृक्षारोपण करने के लिए कहा। उन्होंने रोपित पौधों की सुरक्षा के प्रबंध करने की बात कही। उन्होंने ग्राम सिमरी में वाटर शेड योजना से निर्मित प्राथमिक शाला की बाउण्ड्रीबाल तथा आंगनवाडी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शाला परिसर में खेल मैदान विकसित करने तथा साफ-सफाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा ग्राम हथकुरी में चैपाल लगाकर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने चैपाल में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से भ्रमण कर मुख्यमंत्री जी की उच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं के साथ विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने चैपाल में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि आमजनता के सहयोग से ही शासन की विकास योजनाओं के लक्ष्य पूरे होते हैं। शासन सभी वर्गो के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने गरीब परिवारों को एक रूपये किलो गेंहू, चावल एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाली अन्य सामग्री वितरण होने की जानकारी लेने के साथ कहा कि किसी भी तरह की गडबडी होने पर जानकारी दी जाए। उन्होंने प्रत्येग ग्रामीण से शाला जाने योग्य बच्चों को स्कूल भेजने के लिए कहा। आंगनवाडी केन्द्रों के माध्यम से पोषण आहार, टीकाकरण की सुविधा प्रत्येक बच्चे एवं माता को मिलनी चाहिए। उन्होंने गेंहू उपार्जन, मजदूरी भुगतान, पेंशन वितरण, स्वसहायता समूहों की गतिविधियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने वनाधिकार पट्टों की भूमि पर खेती, मुख्यमंत्री आवास योजना के साथ-साथ अन्य निर्माण एवं विकास कार्यो के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी आर.सी. विश्वकर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्बे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मंगल सिंह, एसडीओ वन रमेश चन्द्र के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।    

गेंहू खरीदी की अंतिम तिथि 25 मई-श्री बालिम्बे

पन्ना 22 मई 14/शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। इस संबंध में अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे द्वारा बताया गया कि समर्थन मूल्य गेंहू उपार्जन वर्ष 2014-15 में शासन द्वारा निर्धारित दर पर गेंहू की खरीदी की जा रही है। गेंहू खरीदी की अंतिम तिथि शासन द्वारा 25 मई निर्धारित कर दी है। जिले के पंजीकृत किसानों से श्री बालिम्बे ने अपेक्षा की है कि वे आज ही गेंहू खरीदी केन्द्रों पर ले जाएं। किसान 25 मई का इन्तजार न करें। उन्होंने सभी खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए है कि किसानों का आने वाला गेंहू तुरंत क्रय किया जाए जिससे कोई भी किसान लाभ पाने से वंचित न रहे। 25 मई के बाद गेंहू की खरीद नही की जा सकेगी।                                   

पेंशन प्रकरण शीघ्र जमा कराएं-श्री अहिरवार 

पन्ना 22 मई 14/आर.डी.अहिरवार जिला पेंशन अधिकारी ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा शासकीय सेवकों के सेवानिवृत्त, मृत होने पर उनके पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए इन सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम में सम्मिलित किया गया है। राज्य शासन की मंशा है कि सेवा निवृत्त/मृत कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के उपरांत पेंशन के लिए परेशान नहीं होना पडे़, इससे सभी विभागों के लिए पेंशन प्रकरणों को तैयार करने के लिए कार्यालय प्रमुखों की चेक लिस्ट निर्धारित की है। जिसके अनुसार प्रत्येक माह स्थापना में कार्यरत शासकीय सेवकों की सूची तैयार की जाना है। जो आगामी 24 से 30 माह के बीच सेवा निवृत्त होने वाले हैं। इसी सूची के आधार पर कर्मचारी की सेवा पुस्तिका का परीक्षण यदि कहीं पर सेवा सत्यापन अंकित नहीं हैं तो उसे पूर्ण करना। नो-डिमाण्ड/प्रमाण पत्र के लिए उन कार्यालय प्रमुखों को लिखना जहाँ शासकीय सेवक विगत चार वर्षों से पदस्थ था। सेवा पुस्तिका के विवरण के आधार पर यदि किसी बिन्दु पर जैसे जन्म तिथि में काट-छाँट उपरिलेखन,अवकाश स्वीकृति,द्वितीय सेवा पुस्तिका को मान्यता आदि,शासन स्वीकृति आवश्यक हो तो शीघ्र कार्यवाही करें। विभिन्न वेतनमानों में किये गये वेतन निर्धारण  का सत्यापन कराना,यदि त्रुटियाँ पायी जाती हैं तो उन्हें दूर करना वेतन निर्धारण को अंतिम रूप देना। डी.सी.आर.जी. के नमांकन की जाँच करना,यदि उपलब्ध नहीं हैं तो शासकीय सेवक से प्राप्त करना,साथ ही परिवार का विवरण प्रपत्र-तीन में प्रााप्त कर सेवा अभिलेख में रखना। पेंशन प्रकरण सेवा निवृत्ति के 12 माह पूर्व प्रेषित कर देना,प्रकरण में किसी प्रकार की आपत्ति आने पर उसको शीघ्र दूर कर प्रकरण पुनः उपरोक्तानुसार उल्लेखित प्राधिकारी को भेजना। यदि किसी शासकीय सेवक की सेवा निवृत्ति के 15 दिन पश्चात पेंशन/उपादान प्राधिकार पत्र प्राप्त न हो तो पेंशन नियम-61 के अनुसार प्रत्याशित पेंशन तथा उपादान के भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित करना। पीपीओ/जीपीओ जारी होने की सूचना प्राप्त होने पर कार्यालय प्रमुख द्वारा जीपीओ में अंकित प्रमाण पत्र कोषालय अधिकारी को शीघ्र उपलब्ध कराना ताकि पेंशन भुगतान में विलम्ब न हो। इन निर्देशों के बावजूद विभिन्न कार्यालयों में सेवा निवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण उनकी सेवा निवृत्ति के सालों गुजर जाने के बाद भी तैयार नहीं किए गए। एक ऐसा ही प्रकरण जो ग्रामीण यांत्रिकी सेवा पन्ना में कार्यरत रहे श्री दिलभरन सिंह से.नि. सहायक ग्रेड-दो जो मूलतः जल संशाधन विभाग के कर्मचारी थे, माह अगस्त 2013 में सेवा निवृत्त हो चुके हैं। लेकिन उनका पेंशन प्रकरण आज दिनांक तक जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया गया है। कोषालय सर्वर से जनरेट जानकारी के आधार पर आगामी माह जून 2014 में श्री हरि शंकर वाजपेयी उत्तर वनमण्डल पन्ना, श्री मुरारी प्रसाद ताम्रकार पन्ना राष्ट्रीय उद्यान पन्ना, श्री शिव कुमार त्रिपाठी आयुष विभाग पन्ना, श्री चन्द्र प्रकाश पाण्डेय सी एम एण्ड एचओ पन्ना, श्री रामदास लोधी भू-अभिलेख पन्ना, श्रीमती लीलादेवी सेन मनहर कन्या उ.मा.वि.पन्ना, श्री कामता प्रसाद चैरसिया उ.मा.वि.पटना तमोली, श्री सुखदेव बिहारी गुप्ता उ.मा.वि.धरमपुर, श्री राम स्वरूप सिंह उत्तर वनमण्डल पन्ना, डाॅ.कमल किशोर तिवारी आयुष विभाग पन्ना, श्री उमा शंकर रिछारिया जनपद पंचायत पन्ना, श्री ओम प्रकाश सेन मलेरिया कार्यालय पन्ना, श्री काली चरण खरे तहसील शाहनगर, श्री राम प्रसाद चैरसिया उ.मा.वि.पटना तमोली, श्री कैलाश कुमार खरे उ.मा.वि. रक्सेहा, श्री दिनेश कुमार चैधरी उ.मा.वि.बालक पवई कर्मचारी सेवा निवृत्त हो रहे हैं, जिनके पेंशन प्रकरण आज दिनांक तक जिला पेंशन कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किए गए, संबंधित कार्यालय प्रमुखों से अनुरोध है कि संबंधित शासकीय सेवकों के पेंशन प्रकरण तत्काल तैयार करवाकर मई माह के अन्त तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा है कि जानकारी कोषालय सर्वर के आधार पर तैयार की गई है, इसके अतिरिक्त यदि अन्य कर्मचारी विभाग में सेवा निवृत्त हो रहे हैं तो उनके पेंशन प्रकरण भी निर्धारित समयावधि में तैयार कर प्रेषित करें और यदि उपरोक्त में से कोई कर्मचारी जून माह में सेवा निवृत्त नहीं हो रहे हैं तो उनके प्रकरण भेजने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी प्रकार की कठिनाई आने पर आवश्यक मार्गदर्शन या सुझाव जिला पेंशन कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। 

मानसून आने की स्थिति के अनुसार करें खेती की तैयारी

पन्ना 22 मई 14/उप संचालक कृषि आर.एस. सोलंकी द्वारा बताया गया कि मानसून आने की स्थिति के अनुसार खरीफ वर्ष 2014-15 की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। इस कार्ययोजना में समय पर मानसून आने तथा मानसून विलम्ब से आने पर किसान भाई कौन-कौन सी फसलों का चुनाव कर बोनी कर सकते हैं।उक्ताशय की दी गई जानकारी के अनुसार सामान्य समय 15 जून तक मानसून आने पर हल्की भूमि पर मूंगफली, उडद, ज्वार तथा मक्का की बोनी कर सकते हैं। मध्यम भूमि में सोयाबीन, अरहर, मूंगफली, उडद, ज्वार तथा मक्का की बोनी करने के साथ अन्तरवर्तीय फसलों की खेती करना चाहिए। भारी भूमि में धान, सोयाबीन, मक्का तथा ज्वार की फसलांे की बोनी ली जा सकती है। मानसून एक से दो सप्ताह पूर्व आने पर हल्की एवं मध्यम भूमि में मूूंगफली, मक्का, ज्वार, सोयाबीन, अरंडी, अरहर की फसलें बोने के साथ हरी साग की बोनी करें। इसके अलावा अन्तरवर्तीय पद्धति को अपनाएं। भारी भूमि में धान, कपास, सोयाबीन, मसाले एवं सब्जियों की खेती की जा सकती है। सामान्य समय से दो सप्ताह देर से मानसून आने पर हल्की एवं मध्यम भूमि मे दलहनी फसलों के साथ ज्वार, मक्का, तिल की फसल लें। भारी भूमि में धान, सोयाबीन, मसालें एवं सब्जियों की बोनी करनी चाहिए। मानसून 4 सप्ताह बिलम्ब आने पर शीघ्र पकने वाली मूंग, उडद, तिल, अरहर, धान की बोनी हल्की भूमि में करनी चाहिए। इसी प्रकार मध्यम भूमि में सोयाबीन की जल्दी आने वाली फसल तथा संकर, ज्वार व मक्का की बोनी करनी चाहिए। भारी भूमि में रोपाई वाली धान, सोयाबीन एवं मक्का की जल्दी आने वाली फसल की बोनी करें। इसी प्रकार मानसून सामान्य से एक माह बिलम्ब से आने पर सभी प्रकार की भूमि में धान, तिल, उडद एवं चरी वाली फसलों की बोनी करनी चाहिए। मानसून के 8 सप्ताह देर से आने पर सभी प्रकार की भूमि पर सूर्यमुखी, तिल, रामतिल, अरहर एवं अरंडी की फसले बोनी चाहिए। नमी संरक्षण के उपाय करें। खतपतवार नष्ट करें। सितंबर माह में कुसुम व तोरिया की खेती के लिए खेत तैयार करें। फसल न बोने की दशा में नमी संरक्षण करने के साथ रबी हेतु खेत तैयार कर लें। सभी किसान भाई मानसून आने की स्थिति के अनुसार कृषि विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर खेती किसानी के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। 

मोटर साईकिल होगी राजसात

पन्ना 22 मई 14/उत्तर वन मण्डल परिक्षेत्र पन्ना के तहत बीट ग्राम अकोला के कक्ष क्रमांक पी-399 में बराछ तिगैला के आगे बराछ मोड पर एक हीरो होण्डा पैशन मोटर साईकिल क्रमांक एमपी-35/बी-6420 में सागौन लकडी का अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर वाहन को 3 सितंबर 2012 को जप्त किया गया। इसके विरूद्ध वन अपराध दर्ज कर कार्यवाही की गई। यह मोटर साईकिल लावारिश जप्त की गई। इसे राजसात करने की कार्यवाही की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति इसका वैध मालिक है तो वह 15 दिवस के पूर्व उत्तर वन मण्डल कार्यालय में इसके स्वामित्व का प्रमाण पत्र तथा अभिलेख प्रस्तुत कर सकता है। समय सीमा समाप्त होने तथा वेध मालिक न होने पर इसे राजसात किया जाएगा। 

कोई टिप्पणी नहीं: