विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (22 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (22 मई)

पटवारी निलंबित

vidisha map
विदिशा तहसीलदार श्री रविशंकर राय ने शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने पर पटवारी हल्का नं0 21 व 23 के पटवारी बाबूबाल चिढ़ार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।  

संभागायुक्त द्वारा समीक्षा बैठक आज

भोपाल संभागायुक्त श्री एस0बी0सिंह के द्वारा जिले में क्रियान्वित योजनाआंें एवं निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक 23 मई शुक्रवार की प्रातः 11 बजे से कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। संभागायुक्त श्री सिंह ने विभिन्न विभागों की ग्रुप में बैठक आयोजित की है। कलेक्टर श्री एम0बी0ओझा ने संभागायुक्त के द्वारा आयोजित की गई बैठक के संबंध में बताया है कि कुल चार ग्रुप में विभागों को बांटा गया है गु्रप-एक में शामिल विभागांे के कार्यो की समीक्षा प्रातः 11 से 11.30 बजे तक इसके बाद ग्रुप-दो की 12 बजे तक और गु्रप-तीन की 12.30 बजे तक और ग्रुप-चार में शामिल विभागों के कार्यो की समीक्षा बैठक के लिए समय 12.30 बजे से एक बजे तक का नियत किया गया है। 

विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन 27 को 

जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 27 मई को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। ततसंबंध में जारी दिशा निर्देशों का हवाला देते हुए जिला पंचायत के सीईओ श्री शशिभूषण सिंह ने बताया है कि विशेष ग्रामसभाओं में मुख्यतः मध्यप्रदेश समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन पर आयोजित होगी। विशेष ग्राम सभाओं के लिए जो एजेण्डा निर्धारित किया गया है उनमें समग्र सूची का वाचन, समग्र डेटा सत्यापन, शुद्विकरण, अपडेट पात्रता पर्ची का वितरण की समीक्षा, पेंशन हितग्राहियों को समग्र पोर्टल के माध्यम से पेंशन वितरण की समीक्षा, अन्य विषय ग्राम सभा की सहमति उपरांत विचार विमर्श कर निर्णय पारित किए जायेंगे। 

निःशक्तजनों के लिए रोजगार हेतु आवेदन आमंत्रित

जिले के ऐसे निःशक्तजन जो किसी भी संकाय में स्नातक है उनसे वेसिस लर्निंग सर्विस लिमिटेड में रिक्त कैशियर एवं आफिस वर्क हेतु कर्मचारियों की भर्ती के उद्धेश्य से आवेदन आमंत्रित किए गए है कि जानकारी देते हुए सामाजिक न्याय एवं निःशक्त कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया है कि पूर्व उल्लेखित आर्हताधारी निःशक्तन 28 मई तक जिला पुर्नवास केन्द्र जो हलाली काॅलोनी विदिशा में स्थित है में प्रातः 10 बजे से मूल अभिलेखों सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल हो सकते है। साक्षात्कार में चयनित निःशक्तजनों के लिए कार्य स्थल दिल्ली नियत किया गया है प्रत्येक माह पारिश्रमिक राशि 15 हजार रूपए प्रदाय की जायेगी। ततसंबंध में अन्य विस्तृृत जानकारी के लिए सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण के विदिशा कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। 

मध्यस्थता के माध्यम से आठ प्रकरणों का निराकरण

न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों के निराकरण हेतु मध्यस्थता की भूमिका पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि प्रकरणों का समाधान शीघ्र हो वही समय व धन की बचत के साथ-साथ कोर्ट फीस में दी जाने वाली छूट से संबंधितों को लाभान्वित किया जा सकें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यस्थता प्रक्रिया के अंतर्गत जिला स्तर पर वित्तीय वर्ष के दौरान कुल आठ प्रकरणों को निपटाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: