टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (21 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) की खबर (21 मई)

कलेक्टर का सख्त रवैया, समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण न करने पर होगी कार्यवाही
                
कलेक्टर श्री कविन्द्र कियावत ने आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में समग्र स्वच्छता अभियान,पंचायत एवं ग्रामीण विकास के निर्माण कार्य तथा हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा की समय सीमा में लक्ष्य पूर्ण न रकने वाले शासकीय अधिकारी,कर्मचारी पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगीं !उन्होने टीएससी के अमले सभी अपूर्ण शौचालय 10 जून तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है कलेक्टर ने निर्माण कार्यो में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की हिदायत देते हुए कहा है कि लक्ष्य पूर्ण होने पर ही जून माह का वेतन प्रदाय किया जाएगा! कलेक्टर  श्री कियावत ने पशुपालन,शहरी विकास अभिकरण,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग,मत्स्य पालन विभाग सहित अन्य विभागों की हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर निर्देशत किया की कोई भी पात्र हितग्राही लाभांवित होने से वंचित न रहे तथा कोई अपात्र  व्यक्ति को लाभ प्राप्त होता है तो संबंधित अधिकारी की जावाबदेही तय कर उसके विरघ्द कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी!

कलेक्टर ने किया सडको का निरीक्षण

sehore news
कलेक्टर श्री कविन्द्र कियावत ने आज भोपाल नाका से मुरली रेलवे क्रांसिग तक तथा लुनिया चैराहा से स्टेशन रोड होते हुए मंडी रेलवे क्रांसिग तक की सडकों का निरीक्षण करने पहुचे ओर संबंधित अधिकारियों को यथा शीघ्र सडको की मरम्मत करने के निर्देश दिए उन्होने कहा की आम जन को अवागमन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखें!


लेडी डॉन महिला ने किया सचिव का अपहरण

  • सिहोर  के आष्टा तहसील में ग्राम पंचायत की महिला सरपंच ने सचिव का किया अपहरण और  सचिव को किया लहू लोहान !

sehore news
 सिहोर  के आष्टा तहसील की  सिंधु  खेड़ी की सरपंच ममता चौहान ने अपनी ही ग्राम पंचायत के सचिव से पैसो की बात की लेकर विवाद इतना  बाढ़ गया के महिला सरपंच ने पास के ग्राम के सरपंच वर्मा की मदद और कुछ लोगो के साथ मिलकर सिंधु खेड़ी के सचिव लखन सिंह राजपूत का अपहरण कर डाला !   पुलिस की अगर माने तो पहले भी सचिव और महिला सरपंच का 1 लाख 60 हज़ार रूपये को लेकर विवाद हो चुका है ! इस बार फिर से आष्टा तहसील की ग्राम पंचायत सिंधु खेड़ी की इस शातिर महिला सरपंच ने सचिव लखन सिंह राजपूत को बहाने से बुलाया और पास के ग्राम सिद्दिगंज के सरपंच हमराज वर्मा और उस के साथियो की मदद से सचिव लखन सिंह राजपूत को गाडी में  डाल कर  जंगल में सचिव का अपहरण किया  ! सचिव ने जब घर वापस जाने कि बात कही तो उस को मारा पीटा !  और भय के कारण सचिव लखन सिंह राजपूत को इंदौर भोपाल हाईवे पर सुबह 4 बजे के आस पास छोड़ के भाग गए ! पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला सरपंच सिंधु खेड़ी ,सिद्दिगंज सरपंच हमराज वर्मा व उस के साथियो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ! सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है 

कोई टिप्पणी नहीं: