कलेक्टर द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग में दिए अधिकारियों को निर्देश
सीहोर 23 मई,2014, कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, उप संचालक कृषि, उप संचालक पंचायत, जिला कार्यक्रम एवं महिला बाल विकास अधिकारी, जिला रोजगार अधिकारी के साथ ही विकास खण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री मरनेगा, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास विभाग, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उपयंत्री एवं ग्राम पंचायत के सचिव को मुख्यमंत्री कन्यादान एवं निकाह योजना के साथ ही अन्य योजनाओं के संबंध में गत दिवस निर्देश दिये गये।
मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह की तिथि
कलेक्टर श्री कियवत ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत नसरूल्लागंज विकास खण्ड मे 29 मई,2014 को, बुधनी विकास खण्ड मे 30 मई,2014 को, आष्टा विकास खण्ड मे 05 जून, 2014 इछावर विकास खण्ड मे 06 जून 2014 को विवाह किया जाना प्रस्तावित है जिसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। कराई जावे। कलेक्टर श्री कियावत ने बताया कि इछावर विकास खण्ड मे पिछले वर्ष 745 जोडो का विवाह कराया गया था इस वर्ष भी संख्या अधिक से अधिक हो ऐसा प्रयास किया जाए एवं पंजीयन हेतु आवेदन की तिथि 25 मई, 2014 तय की गई है। सीहोर विकास खण्ड मे दिनांक 29 मई 2014 को बी.एस.एल. ग्राउण्ड सीहोर में निकाह योजना, 04 जून 2014 को ग्राम उलझावन में, 7 जून,2014 को ग्राम झरखेडा में कन्यादान विवाह संपन्न किया जाएगा जिसके लिए सीहोर विकास खण्ड में वर-वधु के पंजीयन 25 मई, 2014 तक अनिवार्यतः किये जाकर समग्र में फीड कराये जाने के लिए निर्देशित किया गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सीहोर द्वारा आयु संबंधी प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड प्रस्तुत किये जाने पर अवगत कराया गया कि कभी-कभी 14-15 वर्ष उम्र के हितग्राहियों का मेडिकल बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है इस कारण विभाग के साथ ही असमन्जस की स्थिति भी बन जाती है। इस संबध्ंा में कलेक्टर श्री कियावत द्वारा निर्देश दिये कि आयु के संबंध में स्वयं के विवेक का भी इस्तेमाल कर निर्णय ले। इसी प्रकार अन्य विकास खण्ड मे जोडे विवाह हेतु आने पर निगाह रखने की कोई गलत विवाह न हो जाए। संदेहात्मक मामलों में विशेष ध्यान रखे। नसरूल्लागंज एवं बुधनी विकास खण्ड मे माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान कन्यादान योजना विवाह में शामिल होगें। इस हेतु अनुरोध पत्र का छापाई का कार्य उप संचालक पंचायत के द्वारा किया जावे। महिला बाल विकास, विभाग नगरीय निकाय एवं ग्रामीण विकास विभाग का अमला संयुक्त रूप से मिलकर विवाह योग्य युवाओं का अधिक से अधिक चयन कर निर्देशानुसार पंजीयन करावे। सभी अनुविभागीय अधिकारियों से मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना की समीक्षा कलेक्टर श्री कियावत का ध्यान इस ओर आकर्षित हुआ कि अभी तक योग्य वर-वधुओं के पंजीयन की गति अत्यंत धीमी है। उन्होंने निर्देश दिये कि बुधनी एवं नसरूल्लागंज में विवाह योग्य वर-वधुओं का दिनांक 21 मई, 2014 तक चयन कर सूची के अनुसार समग्र पर डाटा फीड कराये। बुधनी विकास खण्ड में बुधनी, शाहगंज एवं रेहटी के वर-वधुओं का बुधनी मुख्यालय पर ही विवाह का आयोजन किया जाना तय किया गया है। आष्टा विकास खण्ड में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह एवं निकाह योजना एक ही परिसर में आयोजित किया जाएागा। 24 मई, 2014 तक वर-वधुओं का पंजीयन पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है।
ई-पंचायत
कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि जिले की सभी पंचायतें आधुनिक साधनों से युक्त हो चुकी है। सभी पंचायतों में कम्प्यूटर, एलसीडी आदि की सुविधा उपलब्ध है। इन सुविधाओं का समुचित उपयोग हमारे ग्रामीणजनों के लिये किया जाना हमारा दायित्व है। इस हेतु कृषि विभाग द्वारा अभियान चलाकर धान के क्षेत्र के साथ ही उत्पादन में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु कृषि विभाग के द्वारा कृषि से संबंधित जानकारियों की सीडी बनाकर ग्राम पंचायतों मे उपलब्ध एलसीडी के माध्यम से हितग्राहियों केा दिखाई जाना सुनिश्चित किया जाए। धान के क्षेत्र एवं उत्पादन में बढोत्तरी का प्रयास मेडागास्कर पद्यति के माध्यम से कराया जा रहा है। गतवर्ष बुधनी विकास खण्ड के एक कृषक के यहां 70 क्विंटल प्रतिहेक्टर तक पैदावार एवं बोरना के कृषक के द्वारा 60 क्विंटल प्रतिहेक्टेयर की पैदावार भी ली गई है। महिला बाल विकास विभाग द्वारा वीडियो क्रांफेन्सिग में कलेक्टर को जानकारी दी कि कुपोषण को दूर करने के लिए सीडी बनाकर ग्रामों की महिलाअेां को एलसीडी के माध्यम से दिखाई जा रही है ताकि कूपोषण किस प्रकार होता है एवं इससे होने वाली परेशानियों से कैसे दूर रहकर परिवार के बच्चो को स्वस्थ रखा जा सकता है। कलेक्टर श्री कियावत ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतें प्रतिदिन 10ः30 बजे से सायं 05ः30 बजे तक खुली रहे तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित सभी शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सीडी के माध्यम से बैठको अथवा ग्राम चैपालो के माध्यम से आवश्यक सहयोग देने हेतु सचिव रोजगार सहायको केा निर्देशित करे।
स्नेह शिविर का आयोजन किया जाएगा
कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम निर्देश दिए है कि जिले की प्रत्येक आंगनवाडी केन्द्र पर ‘‘स्नेह शिविर‘‘ का आयोजन किया जावे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व इछावर को निर्देश दिये कि 05 ग्राम पंचायतों में रेण्डम ली निरीक्षण करें कि उन ग्राम पंचायतों में क्या स्थिति है जिसकी रिपोर्ट मुझे प्रस्तुत करेगें। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुधनी द्वारा सुझाव दिया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत मे एक लाॅगबुक रखे तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत 10ः30 से 05ः30 बजे तक खुली रहे यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर द्वारा यह भी निर्देश दिये गए है कि ग्राम पंचायत में सचिव या रोजगार सहायक की उपस्थित आवश्यक है परन्तु उनके न होने पर ग्राम पंचायत बंद न रहे बल्कि सरपंच, सचिव, मेट, कोटवार अथवा गांव के अन्य लोगों की उपस्थिति में ग्राम पंचायत भवन खुला रहे। साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में शिक्षा विभाग की ओर से प्रेरक नियुक्त किया गया है जिसका कार्य वाचनालय की गतिविधियों के लिए ही रखा गया है यह प्रेरक भी ग्राम पंचायत मे उपस्थित रहेगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत मे वाचनालय है जिसमें लगभग 200 पुस्तकें दी गई है जिनका उपयोग ग्राम के बच्चों के द्वारा पढने मे किया जावे। प्रेरक ग्राम पंचायत में ही बैठे ताकि बच्चे ग्रीष्म अवकाश में वहीं बैठकर पुस्तके पढेगें।
निर्माण
कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सहायक यंत्री, उपयत्री, पंचायत सचिव को निर्देश दिये कि सभी निर्माण कार्य समयसीमा मे गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीकी मापदण्ड अनुसार पूर्ण किये जावे। ग्राम पंचायत भवन एवं अतिरिक्त कक्ष 15 जून,2014 तक पूर्ण कर ले। परफारमेन्स ग्राड के सभी कार्य 10 जून 2014 तक पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजे। यात्री प्रतिक्षालय के कार्य भी पूर्ण करावे। साथ ही जहां पूर्ण हो चुके है वहा यह सुनिश्चित करे कि पीएचई के द्वारा हैण्डपंप एवं फोर्स लिफ्टपंप लगाय गये अथवा नही इसकी रिपोर्ट पीएचई के अनुविभागीय अधिकारी से संपर्क कर 10 दिन मे भेजे। जनभागीदारी के सभी कार्य दिनांक 31 मई, 2014 तक पूर्ण करावे। विधायक एवं सांसद निधि के सभी कार्य दिनांक 31 मई, 2014 तक पूर्ण कर उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजे। मनरेगा योजनान्तर्गत सभी कार्यो को समयसीमा मे पूर्ण करावे। खेत सडक, मेरी माटी मेरा खेत एवं ग्राम संपर्क सूदूर सडक के कार्यो में गति लावे तभी लेबर बजट की प्राप्ति की जा सकती है। मई-2014 मे 8.00 लाख मानव दिवस के लक्ष्य के विरूद्ध 3ण्24 लाख की प्राप्ति भी की गई जो लक्ष्य से दूर है अर्थात् हमे प्रतिदिन 50 हजार श्रम दिवस निर्मित करना पडेगें तभी लक्ष्य की प्राप्ति हो सकेगी। मनरेगा अंतर्गत कनर्वजेन्स से निर्मल भारत अभियान अंतर्गत बनाये जाने वाले शौचालय मे गति लाये एवं दिये गये लक्ष्यों की पूर्ति समयसीमा मे करे।
कलेक्टर श्री कियावत ने बताया कि सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, का दायित्व है कि मनरेगा के कार्यो पर नजर रखे, समय से मूल्यांकन होता रहे ताकि मजदूरी एवं सामग्री की भुगतान समय पर हो सके। मूल्यांकन में देरी होने से भुगतान समय पर नही हुआ तो पेनल्टी लगेगी जिसकी वसूली सचिव उपयंत्री एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत से होगी। इसलिय सभी उपयंत्रीयो को लक्ष्य निर्धारित कर समीक्षा की जावे।
आवास मिशन
कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि आवास मिशन अंतर्गत सभी चल रहे कार्यो में गति देवे एवं सभी कार्य समय सीमा मे पूर्ण करावे। इंदिरा आवास की द्वितीय किश्त जारी की जा चुकी है। वनाधिकार एवं होम स्टेट आवास के संबंध मे सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिये कि शासन द्वारा निर्धारित प्रपत्र मे चाही जानकारी शीघ्र उपलब्ध करावे तभी द्वितीय किश्त रिलिज हो सकेगी। एडीईओ एवं पीसीओ विशेष ध्यान देवे कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन मे हितग्राहियो का चयन ग्राम पंचायत की प्रतीक्षा सूची से किया जावे। साथ ही यह भी देखे की उस गांव मे निवास करने वाला जिसके पास मकान नही है ऐसे हितग्राहियो का चयन करें। चयनित सूची में लक्ष्य से 25 प्रतिशत अधिक नाम जोडे व ऐसे चयनित हितग्राहियों की सूची 31 मई तक बनाकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के पास भेजे। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व का दायित्व है कि सूची मे उल्लेखित व्यक्तियों का परीक्षण पटवारियो से 01 से 30 जून तक कराकर पात्र हितग्राही को पट़टे जारी करें। 1 जुलाई,14 से चयनित हितग्राहियो का आवास स्वीकृति का अभियान प्रारंभ किया जाए। लक्ष्य वास्तविक रूप से पूर्ण करना है किसी भी प्रकार की विसंगति के लिये संबंधित एडीईओ, पीसीओ एंव सचिव जिम्मेदार रहेगा। उप संचालक समाजिक न्याय को निर्देश दिये कि पेंशन वितरण की स्थिति ठीक नही है सुधार कराते हुये सभी पात्र हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान शीघ्र कराया जावे।
रोजगार मेला
कलेक्टर श्री कियावत ने बताया कि जिले के बुधनी विकास खण्ड में 7 जून,2014 को, नसरूल्लागंज विकास खण्ड में 9 जून, 2014 को, सीहोर विकास खण्ड में 10 जून 2014, को, आष्टा विकास खण्ड में 11 जून 2014 तथा इछावर विकास खण्ड में 12 जून 2014 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिले के समस्त युवक . युवतियों से इस मेले में भाग लेने की अपील की है! कलेक्टर द्वारा सभी अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश किया गया है सभी अधिकारी /कर्मचारी अपने पदनाम से फेसबुक एकाउन्ट बना लेवे ताकि शासकीय योजनाओं के संबध्ंा में आपस मे सभी एक दूसरे से जुडते हुये जन कल्याण हेतु शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन करा सके। सभी निर्देशों का पालन समयसीमा मे सुनिश्चित किया जावे इस हेतु कलेक्टर द्वारा सभी उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश किया गया है। साथ ही अवगत कराया कि 28 मई,2014 पश्चात् ब्लाक स्तर पर आयोजित समीक्षा बैठकों मे उक्त बिन्दुओ पर समीक्षा की जावेगी।
कलेक्टर के विशेष प्रयासों से प्रदेश में अव्वल रहा जिला
कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत के विशेष प्रयासों से हाईस्कूल परीक्षा 2014 में जिले का परीक्षा परिणाम 67.49 प्रतिशत जो कि प्रदेश के औसत परीक्षा परिणाम 47.74 प्रतिशत से 20 प्रतिशत अधिक रहा है एवं जिले ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है! इसी प्रकार हायर सेेकेण्डरी परीक्षा परिणाम 76.89 प्रतिशत रहा जो कि प्रदेश के औसत से 11 प्रतिशत अधिक रहा। इस प्रकार 10वीं में 2013 में जिले का स्थान दसवां था 2014 में पहला रहा। इसी प्रकार हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2013 में जिले का स्थान 42वां था अब जिला 9वें स्थान पर है। कलेक्टर श्री कियावत ने स्वयं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे छात्रों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जिससे जिला इस उल्लेखनीय उपलब्धि को प्राप्त कर सका। जिला शिक्षा अधिकारी श्री धर्मेन्द्र शर्मा परीक्षा परिणाम में सुधार लाने हेतु कलेक्टर श्री कियावत द्वारा किए गए प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तर पर माह अगस्त, 2013 से परीक्षा परिणाम वृद्धि हेतु अभिनव प्रयास व नवाचार किये गये। वर्ष 2013 के हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम का शालावार विश्लेषण कर 40 प्रतिशत से कम परिणाम वाले शासकीय व अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों की बैठक आहूत कर परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई एवं कम प्रतिशत वाले विषयों के सतत् अध्यापन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। शासकीय शालाओं में 81 विवेकानंद अध्ययन केन्द्रों का माह अगस्त में शुभारंभ कर नियमित संचालन किया गया। इन अध्ययन केन्द्रों में शासकीय/ अशासकीय शालाओं के छात्र छात्राओं को शाला समय के अतिरिक्त समय में विषयवार अध्यापन कराया गया एवं गत वर्ष के मेघावी छात्र छात्राओं की कापियों का अवलोकन कराते हुए परीक्षा की तैयारी भी कराई गई एवं पुस्तकालय की व्यवस्था भी की गई । प्रति रविवार जिला स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विकास खण्ड स्तर पर विषय विशेषज्ञों से अध्यापन कराया गया। प्रति रविवार विद्यार्थियों की अंग्रेजी, गणित व विज्ञान विषयों की कठिन अवधारणाओं का निराकरण कराया गया एवं परीक्षा की तैयारी हेतु आवश्यक परामर्श विषय विशेषज्ञों द्वारा दिये गये। जिला स्तर पर गठित ज्ञानपुंज दल के सदस्यों द्वारा ऐसी शालाऐं जिनका परीक्षा परिणाम 40 प्रतिशत से कम था उन शालाओं में पहुंचकर विषय विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन कराया गया एवं निदानात्मक कक्षाओं का संचालन भी कराया गया। त्रैमासिक परीक्षा, अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्रों के लिये पृथक से उपचारात्मक अध्यापन कराया गया एवं अनुत्तीर्ण छात्रों की पुनः परीक्षाएं लेकर छात्र छात्राओं की विषयवार कठिन अवधारणाओं का निराकरण कराया गया। प्री बोर्ड परीक्षा माह जनवरी एवं फरवरी में दो बार आयोजन कराया गया एवं छात्र/छात्राओं से ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यंाकन कराया गया। इसके उपरान्त शिक्षकों के द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया एवं प्रश्न पत्र के ऐसे अंश जिनका हल छात्र/छात्राओं ने गलत किया था, उसे छात्रों को अवगत कराकर सही तरीके से हल करना बताया गया । तथा सतत् रूप से अध्ययन कराया गया । माह 27 दिसम्बर से 4 जनवरी तक कलेक्टर महोदय द्वारा संकुल स्तर पर शासकीय एवं अशासकीय शालाओं के 10 वीं एवं 12 वीं के विद्यार्थियों से सीधे चर्चा की गई । विद्यार्थियों को परीक्षा पूर्व तैयारी हेतु आवश्यक मार्गदर्शन, अच्छे अंक प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों को अध्ययन के लिये पे्ररणा स्वरूप आवश्यक सुझाव दिये गये। संकुल स्तर पर विद्यार्थियों से चर्चा कर उनका मनोबल बढ़ाया गया एवं विद्र्यािर्थयों की अध्यापन संबंधी कठिनाईयों का निराकरण किया गया एवं सभी शालाओं में परीक्षा की तैयार हेतु अंग्र्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषयों के शिक्षकों की उपलब्धता कराई गई। अंग्रेजी सीखने की अभिनव पहल-इंग्लिश माड्यूल:- अंग्रेजी विषय के अध्ययन में छात्रों में रूचि जागृत करने एवं अंग्रेजी के प्रति भय दूर करने के लिये अंग्रेजी सीखने की अभिनव पहल की गई , इसके लिये इंग्लिश माड्यूल जिला स्तर से तैयार कर, अंग्रेजी विषय की अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया गया। विषयवार बोर्ड परीक्षा 2013 में टाॅंपर परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का शालास्तर पर विवेकानंद अध्ययन केन्द्रों में अवलोकन कराया गया एवं विषयवार तैयार माॅडल प्रश्न पत्र सभी शालाओं में पे्रषित कर शाला स्तर पर परीक्षा की तैयारी कराई गई।
स्वस्थ शरीर सबसे बड़ा खजाना-गुप्ता
- आईपीएल की तर्ज पर होगा अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता
सीहोर। स्वस्थ शरीर सबसे बड़ा खजाना हैं, इसके लिए हमें नियमित रूप से अ यास करना होगा, नियमों का पालन करके खुद भी स्वस्थ रहे। इस तरह के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार होता हैं। उक्त विचार नगर के बीएसआई हेल्थ पर जारी ग्रीष्म कालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर में यश बैंक के मैनेजर शुभम गुप्ता ने यहां पर मौजूद बड़ी सं या में क्रिकेट खिलाड़ियों से कहे। प्रशिक्षण के दौरान यहां पर विकेट चटकाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इस अवसर पर बैंक के मैनेजर श्री गुप्ता, क्लब के चेयरमैन प्रमोद पटेल, सत्यांश कुशवाहा, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अतुल तिवारी, वीरेन्द्र वर्मा, मदन कुशवाहा ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। शिविर के दौरान दो अ यास मैच का आयोजन किया गया। जिसमें रेड आर्मी क्रिकेट टीम ने सीहोर व्हाइट को 20 रन से और बीएसआई क्लब क्रिकेट टीम ने सीहोर क्लब को एक रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी।
जून में अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि आगामी जून माह में ग्रीष्मकालीन क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर की समाप्ति के बाद जिले की उभरती प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय मंच देने के लिए यश बैंक के सहयोग से जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला स्तरीय-15 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी ब्लाकों की उत्कृष्ट टीमों के चयन के बाद इस प्रतियोगिता में सि मलित किया जाएगा। हाल में जिले के दो दर्जन से अधिक क्रिकेट खिलाड़ी भोपाल में आयोजित ग्वालियर अकादमी क्रिकेट में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल में गए थे, जो जिले के लिए गौरव की बात हैं, यह पहला मौके हैं जब जिले के अंडर-15 के इतने अधिक खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें