मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंस आयोजित
सीधी 19 मई 2014 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टरों को प्रदेश के विकास के लिए बेहतर प्रयास किए जाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, पुलिस महानिरीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने सर्वप्रथम लोकसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षता से संपन्न होने पर बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र का महायज्ञ अधिकारियों की पूर्ण तत्परता और बुद्धिमत्ता से संपन्न हुआ। निर्वाचन के बाद अब अधिकारी पूरी ताकत एवं क्षमता के साथ मैदानी कार्यों को प्रारंभ कर दें। जिससे मानसून के समय काम की गति प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता रहेगी। इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चोरी, डकैती, स्नेचिंग की घटनाओं पर रोक लगे ऐसे प्रयास किए जाएं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि चिन्हित/संवदेनशील अपराधों की समीक्षा हर माह होगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंगलवार होने वाली जनसुनवाई कार्यक्रम को प्रभावी बनायें। उन्होंने बताया कि सी.एम.हेल्पलाईन प्रारंभ की गई है जिसके सार्थक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर शांति समिति की बैठकों का आयोजन नियमित प्रक्रिया के तहत कराया जाए। समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित हो ऐसे प्रयास किए जाने चाहिए। गौवंश के प्रतिबंध कानून का सख्ती से पालन कराया जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन देने की दिशा में कारगर कदम उठाये जाकर लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। लोगों को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े, यह ध्यान रखा जाए। लोक सेवा गारंटी अधिनियम का पालन समय सीमा में किया जाए, इसकी प्रतिमाह समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में संचालित कार्यक्रमों एवं योजनाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण की योजनाओं में लापरवाही न बरती जाए, इसमें लापरवाही बरतने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए ओलावृष्टि एवं अतिवर्षा से प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि का वितरण शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए। इस कार्य में अभी तक कम राशि वितरित करने वाले जिलों के कलेक्टर को नोटिस जारी किए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश में लघु कुटीर उद्योगों की स्थापना हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को ऋण स्वीकृित हेतु सभी आवश्यक कदम उठाये जाएं। साथ ही बाहर से आने वाले उद्यमियों को यहाॅं पर भूमि आवंटन एवं अन्य सभी आवश्यक मदद की जाए। अधिकारी अपने भ्रमण के दौरान आई.टी.आई. का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखें। उन्होंने कहा कि बच्चों को रोजगार देना हमारा मूलमंत्र है। साथ ही विकास से लोगों को जोड़ें। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्कूल चलें हम अभियान, पानी रोको, हरियाली महोत्सव, बेटी बचाओ अभियान को गति देने के लिए वालिंटियर्स नियुक्त किए जाकर कार्य कराये जाएंगे। उन्हेांने कहा विकास को जन आंदोलन बनाना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी मुख्यमंत्री के आफिशियल फेशबुक और ट्वीटर में दिन-प्रतिदिन दिए जाने वाले निर्देशों को देखें तथा तदानुसार जनता के हित में उनका पालन सुनिश्चित करें। उन्हेांने बताया कि माह सितंबर, अक्टूबर में कृषि महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। श्री च©हान ने निर्देश दिये कि जन-प्रतिनिधिय¨ं से संवाद बनाये रखें। एन.आई.सी.सीधी में वीडियो कांफ्रेंस के दौरान अपर कलेक्टर श्री अनिल खरे, पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन, प्रभारी सीईओ श्री आर.के. शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री एम.एल.चैरसिया एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
बिजली चोरी के आरोप में सजा
सीधी 19 मई 2014 विशेष न्यायाधीश श्री पी.एल.दिनकर द्वारा विद्युत चोरी के प्रकरण में आरोप सिद्व होने पर अभियुक्त रामलखन पटेल आत्मज रामसुन्दर पटेल उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पुतरिहा पोस्ट उकरहा थाना कमर्जी तहसील चुरहट को धारा 135 विद्युत अधिनियम के अपराध में एक वर्ष के सश्रम कारावास की सजा व 40 हजार रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अर्थदण्ड की राशि अदा न करने पर अभियुक्त को 3 माह के साधारण कारावास की सजा सुनाई गई। जिसके तहत आरोपी/अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
वित्तीय अनियमितता बरतने पर विकासखण्ड समन्वयक एवं अध्यापक निलंबित
सीधी 19 मई 2014 प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.के.शर्मा द्वारा वित्तीय अनियमितता करने संबंधी जांच उपरांत सही पाए जाने पर अशोक कुमार मिश्रा विकासखण्ड समन्वयक (मूल पद वरिष्ठ अध्यापक) जनपद शिक्षा केन्द्र मझौली को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील)नियम 1999 के नियम 4 (1) (क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला पंचायत सीधी होगा। इसी प्रकार वित्तीय अनियमिता, शासन हित व छात्र हित के प्रतिकूल कृत्य करने के कारण हनुमान प्रसाद तिवारी (मूल पद अध्यापक) जनपद शिक्षा केन्द्र मझौली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जिला पंचायत कार्यालय सीधी होगा।
राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 मई को
सीधी 19 मई 2014 राजस्व अधिकारियों की बैठक 21 मई 2014 को सायं 5 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्री अनिल खरे करेेंगे। बैठक में सभी आवश्यक जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए गए हैं।
कैरियर काउंसिलिंग हेतु आवेदन बुलाए
सीधी 19 मई 2014 जिला रोजगार कार्यालय सीधी में कैरियर काउंसिलिंग योजनांतर्गत मार्गदर्शन देने हेतु काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों के गेस्ट पैनल के गठन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि नामांकित काउंसलरों को निर्धारित दिवसों में काउंसिलिंग हेतु कार्यालय में आमंत्रित किया जाएगा एवं निर्धारित मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक 24 मई 2014 तक अपने आवेदन जिला रोजगार कार्यालय सीधी में जमा कर सकते हैं। मनोवैज्ञानिक काउंसलर हेतु अनिवार्य योग्यता साइकोलाॅजी में स्नातकोत्तर डिग्री या पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। विषय विशेषज्ञ काउंसलर हेतु योग्यता मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव सहित किसी भी स्ट्रीम में डिग्री/डिप्लोमा/पीजी डिग्री होना चाहिए। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें