शेष पीडि़त किसानों को मुआवजे का भुगतान दो दिन में करायें, पीडि़त किसान अपना खाता नंबर पटवारी के पास दर्ज करायें
- गेहूँ उपार्जन का भुगतान शीघ्र करायें, स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति रहे, खराब हेंडपंप तुरंत ठीक करायें
- टी.एल. की बैठक में कलेक्टर ने दिये निर्देश
टीकमगढ़, 19 मई 2014। कलेक्टर डाॅ0 सुदाम खाडे ने निर्देशित किया कि राहत राशि का निर्धारित समय के पश्चात भी जहाँ भुगतान शेष रहेगा वहाँ दोषियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई होगी। उन्हांेने कहा भुगतान पश्चात तहसीलवार जानकारी तत्काल जिला कार्यालय में पहुँचायें। डाॅ0 खाडे ने निर्देशित किया कि अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से पीडि़त शेष किसानों को मुआवजे का वितरण दो दिन में पूर्ण करायें। उन्होंने कहा सभी तहसीलदार यह सुनिश्चित करें। आपने कहा इसके पश्चात भी यदि पीडि़त किसान मुआवजा पाने से वंचित रहते हैं तो दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा सभी एस.डी.एम. इस कार्य की नियमित समीक्षा करें।
शेष पीडि़त किसान अपना खाता नंबर पटवारी के पास दर्ज करायें
कलेक्टर डाॅ0 सुदाम खाडे ने अपील की है कि जिले के शेष सभी ओला/अतिवृष्टि पीडि़त किसान अपना खाता नंबर संबंधित पटवारी के पास दर्ज करायें जिससे उनके खाते में राहत राशि का भुगतान किया जा सके। उन्होंने सभी पटवारियों को निर्देशित किया है कि वे शेष पीडि़त किसानों का खाता नंबर दो दिन के अंदर प्राप्त करें तथा किसानों के खाते में राहत राशि का भुगतान करायें। आपने निर्देशित किया है कि इस कार्य में लापरवाही करने पर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होगी।
गेहूँ उपार्जन का भुगतान शीघ्र करायें
डाॅ0 खाडे ने कहा कि गेहँू उपार्जन के पश्चात संबंधित किसान को एक सप्ताह के भीतर भुगतान करायें। उन्होंने कहा जिन किसानों का पहले का भुगतान शेष है उसे प्राथमिकता से पूर्ण करायें। आपने कहा इसके साथ ही उपार्जित गेहूँ का उसी दिन परिवहन कराकर गोदामों में रखवायें। उन्होंने कहा इस कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें तथा नियमानुसार कार्य पूर्ण नहीं होने पर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करें।
खराब हेंडपंप तुरंत ठीक करायें
डाॅ0 खाडे ने निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में सभी गांवों एवं मजरों-टोलों में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति रहे यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि खराब हेंडपंप तुरंत ठीक करायें। आपने कहा इस हेतु प्रतिदिन समीक्षा की जाये। उन्हांेने कहा जिला स्तर पर इस हेतु कंट्रोल रूम 24 घंटे कार्यरत है। डाॅ0 खाडे ने बताया कि कंट्रोल रूम का दूरभाष क्र. 07683-242242 है। उन्होंने बताया कि कहीं भी हेंडपंप खराब हो तो तत्काल कंट्रोल में इसकी सूचना दी जा सकती है।
लंबित टी.एल. पत्रों का निराकरण शीघ्र करायें
डाॅ0 खाडे ने निर्देशित किया कि सभी विभाग विभिन्न स्तरों से प्राप्त शिकायतों एवं लंबित समय-सीमा के पत्रों का शीघ्र निराकरण करायें। उन्हांेने कहा जिला प्रमुख इसकी प्रतिदिन समीक्षा करंे तथा समय-सीमा में इनका निराकरण न हो तो दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई प्रस्तावित करें। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी, अपर कलेक्टर श्री शिवपाल सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री पी.डी.भानिया, श्री एसएन ब्रह्मेर्, इ. ई. डब्लू.आर.डी. श्री एल.जे.एस. चैरसिया, आर. ई. एस. श्री जे.पी. रोहित, पी.डब्लू.डी. श्री किशन वर्मा, पी.एच.ई. श्री महेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी डा.ॅ आर एन नीखरा, जिला रोजगार अधिकारी श्री डी. क.े ठाकुर, जिला आयुष अधिकारी श्री आर के त्रिपाठी, उप संचालक कृषि श्री बी एन सिह, सहायक संचालक उद्यान श्री एस के कुशवाहा, जिला महिला बाल विकास अधिकारी श्री राजीव सिह, उप पंजीयक श्री बी.पी. रावत, जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी श्री के आर. झा., जिला खाद्य अधिकारी श्री बी. एल. शर्मा, एस. डी. ओ. वन डाॅ ज.े पी. रावत एवं संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।
शेष लोग आधार पंजीयन करायें
टीकमगढ़, 19 मई 2014। तहसीलदार टीकमगढ़ श्री राकेश शुक्ला ने बताया है कि मे. वेदावाग सिस्टम लिमिटेड. हैदराबाद द्वारा आधार पंजीयन किये जा रहे है। जिन लोगो ने अपने और अपने परिवार के पंजीयन नहीं कराये है वो लोग अपने आधार पंजीयन जवाहर चैक में मोती मस्जिद मार्केट दुकान नं. 15 में आकर आधार पंजीयन करवा सकते हैं। पंजीयन कार्य 13 से 26 मई 2014 तक प्रातः 11 से 5 बजे तक कराया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु मो.नं. 7694808709, 7747900027 तथा 9165273081 पर संपर्क किया जा सकता है।
बंधक श्रम की शिकायत के लिये कंट्रोल रूम में सूचना दें
टीकमगढ़, 19 मई 2014। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ0 सुदाम खाडे द्वारा बंधक श्रम से संबंधित सूचना/शिकायत प्राप्त करने हेतु कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। श्रम पदाधिकारी, टीकमगढ़ ने यह जानकारी देते हुये बताया कि बंधक श्रम ऐसी प्रथा है जिसमें ऋण के बदले श्रमिकों से उनकी इच्छा के बिना जबरन कार्य कराया जाता है तथा वे स्वतंत्र रूप से कहीं भी आवागमन नही कर पाते। बंधक श्रम कराने पर कठोर दंड का प्रावधान है जिसमें तीन वर्ष तक का करावास व अर्थदण्ड की सजा हो सकती है। प्रभावित व्यक्ति व आम नागरिक जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के दूरभाष क्र. 07683-242242 पर इसकी सूचना दे सकते हैं।
आज का तापमान
टीकमगढ़, 19 मई 2014। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गत वर्ष आज के ही दिन अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें