मां तुझे प्रणाम योजनांतर्गत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी
सीधी 21 मई 2014 म0प्र0 शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मां तुझे प्रणाम योजनांतर्गत आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 19 मई से बढ़ाकर अब 26 मई 2014 निर्धारित की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत भसीन ने जिले के युवाओं को इस योजना का लाभ लिए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि देशभक्ति और राष्ट्रभावना से ओतप्रोत मध्यप्रदेश की अनूठी मां तुझे प्रणाम योजना की सफलता को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश में योजना के क्र्रियान्वयन को जारी रखने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जिले से 15 से 35 आयु वर्ग के 10 युवाओं (5 युवक एवं 5 युवतियां) का चयन किया जाएगा। इस युवाओं को जम्मू कश्मीर, तनोत माता मंदिर एवं लोगोवाल, केरल, कोच्ची, बाघा बार्डर एवं हुसैनीवाला (पंजाब) तथा कारगित एवं लेह (जम्मू कश्मीर) के अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की अनुभव यात्रा कराई जाएगी। जिला खेल अधिकारी श्री वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि मां तुझे प्रणाम योजनांतर्गत अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं की यात्रा पर जाने हेतु संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण म0प्र0 भोपाल द्वारा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई की गई है। इच्छुक युवक एवं युवतियां नियत दिनांक तक कार्यालय जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीधी में जमा कर सकते हैं।
बांस मिशन अंतर्गत कार्यशाला आयोजित
सीधी 21 मई 2014 बांस मिशन अंतर्गत बम्बू ज्वेलरी कार्यशाला का शुभारंभ विगत दिनों आजीविका प्रशिक्षण केन्द्र गांधी ग्राम के प्रशिक्षण हाॅल में संपन्न हुआ । इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी वन मण्डल सीधी, वन परिक्षेत्राधिकारी श्री जे.पी.त्रिपाठी, हैण्डीक्राफ्ट गोहाटी (आसाम) की प्रोप्राइटर एवं हैण्डीक्राफ्ट मास्टर ट्रेनर श्रीमती खुकु विश्वास तथा उनके सहयोगी श्री साहेद अली, प्रशिक्षणार्थी एवं प्रेरक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में ग्राम कठौली, कारीमाटी, रामपुर, गांधीग्राम, सतपहरी, बगैहा, बघउॅ आदि गांवों की 22 महिलाओं एवं 3 पुरूषों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षिका श्रीमती खुकु विश्वास द्वारा बांस हस्तशिल्प एवं ज्वेलरी कार्यशाला के महत्व को बताया गया तथा हितगग्राहियों से परिचय प्राप्त किया गया। वन परिक्षेत्राधिकारी ने हितग्राहियों/प्रशिक्षुओं के साथ स्थानीय ग्रामीण निवासियों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा महिलाओं एवं इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को कार्यशाला में भाग दिलाये और लाभांवित करायें। इस गतिविधि को आजीविका के रूप में अपना सकती हैं। इस दौरान श्री जे.पी.त्रिपाठी ने कार्यशाला हेतु वन विभाग की व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों के आवास, भोजन, वाहन किराया आदि की उत्तम व्यवस्था का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं स्थानीय प्रशिक्षुओं के उत्साह को देखते हुए वन विभाग उक्त कार्यशाला से काफी आशान्वित है।
मोबाइल नम्बर दर्ज कराये, निःशुल्क मिलेगी खेती की जानकारी-डा. धनंजय सिंह
सीधी 21 मई 2014 कृषि विज्ञान केन्द्र, सीधी के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. महेन्द्र सिंह बघेल द्वारा यह जानकारी दी गई है कि किसानों को खेती से संबंधित समसमायिक जानकारी मोबाइल नम्बर पर प्रेषित किया जाता है। कृषि विज्ञान केन्द्र, सीधी से शुरू की गई इस सुविधा का लाभ उठाने के लिये किसान भाईयो से अनुरोध है कि कृषि विज्ञान केन्द्र, सीधी में जाकर अपना नाम और अपना मोबाइल नम्बर दर्ज कराये इसके अलावा गाॅव, ब्लाक, तहसील आदि भी दर्ज करा दे। इससे किसानो का नाम साफ्टवेयर में चढा दिया जायेगा और प्रत्येक सप्ताह किसानो को उनके मोबाइल नम्बर पर एस.एम.एस. द्वारा खेती से संबंधित जानकारी मिलती रहेगी। इस एस.एम.एस. में कृषि वैज्ञानिक खेती से संबंधित जानकारी देंगे। सीधी जिले में संसाधनो की कमी एवं जागरूकता के अभाव में किसान परम्परागत तरीके से खेती करने को मजबूर है। इसका असर खेती के पैदावार पर पड़ता है। किसानो को कृषि कार्यो को उन्नतशील बनाने के लिये सरकार कई सुविधाये दे रही है वही जिला में स्थिति कृषि विज्ञान केन्द्र भी किसानो को खेती से संबंधित अनेक जानकारी देने जा रही है। कृषि विज्ञान केन्द्र, सीधी की ओर से किसानो के लिये जारी की गई सुविध में वैज्ञानिक खेती, वागवानी, सब्जी, फूल की खेती, कीट एवं बीमारियों का नियंत्रण पशुपालन, मुर्गीपालन सहित कई अन्य जानकारी भी दी जायेगी। किसान के लिये ऐ बहुत अच्छी सुविधा है इससे जानकारी घर बैठे ही मुक्त मंे मिलेगी। अतः आप किसान भाईयो से एक बार फिर अनुरोध है कि अपना मोबाइल नम्बर कृषि विज्ञान केन्द्र, सीधी के कार्यालय में डा. धनंजय सिंह वैज्ञानिक कृषि से संपर्क कर दर्ज करायें और सुविधा का लाभ उठायें।
अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन आज
सीधी 21 मई 2014 जनमानस में जैव विविधता के प्रति जनचेतना जागरूकता लाने की दृष्टि से व व्यापक प्रचार करते हुए पर्यावरण व जैव विविधता दिवस के संरक्षण, संवर्धन हेत अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस का आयोजन जिला पंचायत द्वारा 22 मई 2014 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया गया है। जिसमें विविध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। सभी पर्यावरण प्रेमी कार्यक्रम में भ्ज्ञाग लेकर कार्यक्रम में सहभागी बनें। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम के समन्वयक श्री एस.के.शुक्ला कलाकार सामाजिक न्याय सीधी द्वारा दी गई है।
प्रभारी कलेक्टर ने बनवाया आधार कार्ड
सीधी 21 मई 2014 जिला आधार नोडल अधिकारी श्री अनिल कुमार खरे अपर कलेक्टर ने अपना आधार पंजीयन बनवाकर पंजीयन कार्य का शुभारंभ किया। प्रभारी कलेक्टर श्री खरे का आधार पंजीयन कार्ड हैदराबाद की कंपनी टेरा साफ्टवेयर एजेंसी द्वारा पूरी प्रक्रिया के साथ बनाया गया। जिला सीधी का आधार पंजीयन कार्य हैदराबाद की कंपनी टेरा साफ्टवेयर एजेंसी को सौंपा गया है। कलेक्ट्रेट कैम्पस के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आधार बनाने के लिए कंपनी के द्वारा आधार मशीन लगाई गई है जिसमें सभी लोगों का आधार पंजीयन हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि आधार पंजीयन की अनिवार्यतः पर रोक अब हट गई है । अब सभी लोगों को आधार बनवाना अनिवार्य हो गया है। जिन लोगों का आधार पंजीयन अभी तक नहीं हुआ वे लोग अपना आधार पंजीयन करा सकते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें