राष्ट्रमंडल खेल : बिंद्रा ने सोने पर लगाया निशाना, भारत के पदकों की संख्या 10 हुई - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 26 जुलाई 2014

राष्ट्रमंडल खेल : बिंद्रा ने सोने पर लगाया निशाना, भारत के पदकों की संख्या 10 हुई


bindra won golg in glasgo
ओलम्पिक विजेता भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने शुक्रवार को राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि मलायका गोयल ने रजत और संतोषी मात्सा ने भारत की झोली में कांस्य पदक गिराए। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण में भारत के पदकों की संख्या 10 हो गई। भारत ने तीन स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक हासिल कर लिए हैं, हालांकि पदक तालिका में वह पांचवें स्थान पर खिसक गया। शुक्रवार को निशानेबाजी में बिंद्रा के शानदार प्रदर्शन के बावजूद रवि कुमार और पूर्व सर्वोच्च विश्व वरीय हीना संधु ने निराश किया।

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन हॉकी में जीत के साथ शुरुआत की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 3-1 से हराया। बैडमिंटन टीम ने भी मिश्रित टीम स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए शुक्रवार को केन्या को 5-0 से रौंद दिया। मुक्केबाजी में भारत के लिए दिन मिश्रित सफलता वाला रहा। मंदीप जांगड़ा ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में मोजाम्बिक के आगस्टो माथुलो पर जीत दर्ज की, वहीं +91 किलोग्राम भारवर्ग में परवीन कुमार हारकर बाहर हो गए। टूर्नामेंट के पहले दिन भारोत्तोलन और जूडो में शानदार सफलता हासिल करने के बाद दूसरे दिन निशानेबाजी में काफी उम्मीद थी, लेकिन भारत को खास सफलता नहीं मिली।

बैरी बडन शूटिंग रेंज में बिंद्रा और रवि ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रोमांचक शुरुआत की। 12 शॉट तक रवि आगे चल रहे थे, लेकिन इसके बाद बिंद्रा ने जबरदस्त वापसी करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में अपना पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया। बैरी बडॉन शूटिंग सेंटर में बिंद्रा और रवि ने रोमांचक शुरुआत की। रवि 12वें शॉट तक आगे चल रहे थे, लेकिन 13वें शॉट से बिंद्रा ने वापसी करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में अपने करियर का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया। दूसरी तरफ रवि कुमार कोई पदक हासिल नहीं कर सके। गौरतलब है कि करियर के पांचवें राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा ले रहे बिंद्रा ने इसे अपने करियर का आखिरी राष्ट्रमंडल खेल बताया है।

बिंद्रा के स्वर्ण के बाद भारत को दूसरा पदक निशानेबाजी में ही महिला वर्ग के 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में मलायका ने दिलाई। 15वीं विश्व वरीयता प्राप्त मलायका ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करियर के पहले पदक पर निशाना साधते हुए रजत पदक हासिल किया। महिला वर्ग से निशानेबाजी में हालांकि चौथी विश्व वरीयता प्राप्त हीना संधु ने निराश कियाा। क्वालिफाइंग में शीर्ष पर रहने वाली संधु चौथे शॉट के बाद ही बाहर हो गईं। भारत को अगली सफलता क्लाइड ऑडिटोरियम में चल रहे भारोत्तोलन में मिली। महिला 53 किलोग्राम भारवर्ग में संतोषी मात्सा ने कांस्य जीत भारत को दिन का तीसरा पदक दिलाया। इसके अलावा भारत ने स्क्वाश, टेबल टेनिस और मुक्केबाजी में शानदार प्रदर्शन किया।

कोई टिप्पणी नहीं: