पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा से भारतीय सीमा की तरफ गोलीबारी की। रक्षा प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने यहां बताया, "पाकिस्तानी सैनिकों ने पालनवाला इलाके में नियंत्रण रेखा से हमारी सीमा में शुक्रवार रात 10.10 बजे गोलीबारी की। उन्होंने छोटे हथियारों से हमारी सीमा में गोलीबारी की। हमारे सैनिकों ने भी समान क्षमता वाले हथियारों से जवाब दिया।" दोनों तरफ से गोलीबारी पांच मिनट तक जारी रही।
प्रवक्ता ने बताया, "इस दौरान हमारी तरफ न तो कोई हताहत हुआ न ही कोई नुकसान हुआ है।" सेना और खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तानी सैनिकों पर यह आरोप लगाए हैं कि यह भारतीय सीमा में आतंकवादियों की घुसपैठ को आसान बनाने के लिए द्विपक्षीय युद्धविराम समझौते का उल्लंघन कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें