उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जमीन विवाद को लेकर शनिवार को दो गुटों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। दोनों तरफ से गोलीबारी की गई और कई वाहनों को जला दिया गया। स्थिति को नियंत्रण करने पहुंचे पांच पुलिसकर्मी झड़पों में घायल हो गए। शहर को अंबाला से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हुई, क्योंकि प्रदर्शनकारी यहां भी जमा हो गए थे।
जिले के अधिकारियों ने बताया कि सहारनपुर शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इस दौरान करीब दो दर्जन दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई। सूत्रों के अनुसार, यह झड़प गुरुद्वारा और इसके नजदीक हो रहे निर्माण कार्य को लेकर कहासुनी होने के बाद शुरू हुई। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें