जबरन रोजा खुलवाने पर संसद में हंगामा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


बुधवार, 23 जुलाई 2014

जबरन रोजा खुलवाने पर संसद में हंगामा




parliament roza issue
महाराष्ट्र सदन में शिवसेना सांसदों द्वारा रमजान के दौरान एक मुस्लिम कर्मचारी का जबरन रोजा खुलवाने की घटना पर चर्चा की मांग को लेकर बुधवार को संसद के दोनों सदनों में खूब हंगामा हुआ, जिसके कारण कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने प्रश्नकाल के बाद सदन में हंगामा किया, जिसके बाद उप सभापति पी.जे.कुरियन ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी। उधर, लोकसभा में शून्यकाल के दौरान केरल से कांग्रेस के एक सासंद ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की। 

वहीं, शिवसेना सांसद अनंद गीते ने घटना होने से ही इंकार किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना कभी नहीं हुई। हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 

कोई टिप्पणी नहीं: