दिल्ली में आप की रैली, चुनाव की मांग - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अगस्त 2014

दिल्ली में आप की रैली, चुनाव की मांग




aap rally jantar mantar
भ्रष्टाचार-रोधी जन लोकपाल के लिए देशव्यापी आंदोलन से उपजी आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को मध्य दिल्ली के जंतर मंतर पर एक बड़ी रैली कर राष्ट्रीय राजधानी की ठिठकी हुई राजनीति में हलचल पैदा की। पार्टी ने त्रिशंकु विधानसभा को भंग कर फिर से चुनाव कराने की मांग उठाई। रैली में आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, "हम दिल्ली में फिर से चुनाव की मांग करने के लिए यहां इकट्ठे हुए हैं। हम चुनाव का सामना करने को तैयार हैं, मगर भाजपा और कांग्रेस चुनाव से भाग रही हैं।"

हजारों की संख्या में जुटे लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों सियासी पार्टियों (भाजपा व कांग्रेस) को फिर से विधानसभा चुनाव होने पर हारने का डर है। सिसोदिया ने कहा कि त्रिशंकु दिल्ली विधानसभा को भंग कर फिर से चुनाव कराना एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा, "हमारी यह मांग जब तक नहीं मानी जाएगी, हम जंतर मंतर पर बार-बार आते रहेंगे और आंदोलन जारी रखेंगे।"

कोई टिप्पणी नहीं: