राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : कश्यप ने जीता ऐतिहासिक एकल स्वर्ण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अगस्त 2014

राष्ट्रमंडल खेल (बैडमिंटन) : कश्यप ने जीता ऐतिहासिक एकल स्वर्ण



kashyap-won-gold
भारत के शीर्ष पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों के 20वें संस्करण के आखिरी दिन एकल वर्ग का स्वर्ण पदक जीत लिया। यह बैडमिंटन में भारत की ऐतिहासिक सफलता है। एमिरेट्स एरेना में हुए स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में कश्यप ने सिंगापुर के डेरेक वोंग को 21-14, 11-21, 21-19 से हरा दिया। यह मैच 61 मिनट चला। राष्ट्रमंडल खेलों के मौजूदा संस्करण में भारत का बैडमिंटन में यह पहला स्वर्ण पदक है। भारत ने पुरुष एकल में कांस्य भी जीता है। भारत के आरएमवी गुरुसाई दत्त ने यह सफलता हासिल की है।

रविवार को ही महिला युगल वर्ग में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की मौजूदा चैम्पियन भारतीय जोड़ी स्वर्ण के लिए फाइनल मुकाबला खेलेंगी। कश्यप ने पहला गेम सिर्फ 15 मिनट में अपने नाम किया लेकिन इसके बाद वोंग ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम 17 मिनट में 21-11 से अपने नाम कर मैच को रोमांचक मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया। तीसरे व निर्णायक गेम मे कश्यप ने अपने प्रतिद्वंद्वी को छकाने का हर एक मौके को लपकने का प्रयास किया और इसमें उन्हें सफलता भी मिली लेकिन वोंग ने कई मौकों पर कश्यप को पीछे हटने पर मजबूर किया।

एक समय दोनों खिलाड़ी 19-19 से बराबरी पर थे और ऐसा लग रहा था कि मैच टाई ब्रेकर पर जाकर खत्म होगा या फिर वोंग पासा पलट देंगे लेकिन इसके बाद कश्यप ने लगातार दो अंक हासिल करते हुए मैच और स्वर्ण अपने नाम किया। मैच के बाद कश्यप ने अपनी टी-शर्ट उतारकर इस जीत का जश्न मनाया। कश्यप ने 2010 में दिल्ली में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। यह इन खेलों के 20वें संस्करण में भारत का 15वां स्वर्ण है।

कोई टिप्पणी नहीं: