भारत को हराकर आस्ट्रेलिया ने जीता लगातार पांचवीं बार स्वर्ण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अगस्त 2014

भारत को हराकर आस्ट्रेलिया ने जीता लगातार पांचवीं बार स्वर्ण




austrelia won gold
भारतीय हॉकी टीम को 20वें राष्ट्रमंडल खेलों के तहत रविवार को खेले गए स्वर्ण पदक के मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन आस्ट्रेलिया से 0-4 से हार मिली। भारत को लगातार दूसरी बार रजत से संतोष करना पड़ा है जबकि आस्ट्रेलिया ने लगातार पांचवीं बार राष्ट्रमंडल चैम्पियन बनने का गौरव हासिल किया है। नई दिल्ली में 2010 में आयोजित 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया ने भारत को 8-0 से हराया था। इस तरह भारत आस्ट्रेलिया के खिलाफ दो फाइनल मुकाबलों में 12 गोल खा चुका है लेकिन वह एक भी गोल नहीं कर सका है।

भारत ने शनिवार को न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया था जबकि आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-1 से हराकर फाइनल में खेलने की योग्यता हासिल की थी। आस्ट्रेलिया के लिए दोनों हाफ में दो-दो गोल हुए। पहले हाफ में क्रिस सिरिएलो ने दो गोल किए जबकि दूसरे हाफ में एडी ओकेनडेन और सिरिएलो ने एक-एक गोल किए। सिरिएलो ने पेनाल्टी कार्नर के माध्यम से हैट्रिक पूरी की।

बरहहाल, सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया की कड़ी टक्कर देने वाली इंग्लिश टीम ने पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर कांस्य जीता। निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं।

कोई टिप्पणी नहीं: