महिला निशानेबाज का जबरन धर्म परिवर्तन, रांची में बंद का आह्वान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 24 अगस्त 2014

महिला निशानेबाज का जबरन धर्म परिवर्तन, रांची में बंद का आह्वान


ranchi bandh call
राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता महिला निशानेबाज को कथित तौर पर प्रताड़ित करने और जबरन इस्लाम कबूल कराने के खिलाफ सोमवार को रांची बंद का आह्वान किया गया है। महिला निशानेबाज के साथ विवाह करने वाले युवक पर ही जबरन धर्म परिवर्तित करवाने का आरोप है। मुस्लिम धर्म के इस युवक ने कथित तौर पर अपना धर्म छिपाकर शादी की थी। रांची के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सी. पी. सिंह ने पत्रकारों से कहा, "कई संगठनों ने रांची में सोमवार को बंद का अह्वान किया है। हम इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इस मामले में कुछ नामी-गिरामीलोग भी जुड़े हुए हैं।"


कई संगठनों ने रविवार की शाम यहां मशाल जुलूस निकाला और निशानेबाज तारा सहदेव के लिए इंसाफ की मांग की। सहदेव ने पुलिस को दर्ज कराई गई शिकायत में कहा है कि उन्होंने जून में रंजीत कोहली नाम के एक व्यक्ति से विवाह किया और पूरा विवाह हिंदू रीति-रिवाज से ही हुआ। सहदेव ने बताया कि रमजान के महीने में जब लोग उसके पति को इफ्तार के लिए बुलाने आए तब उसे पता चला कि उसका पति मुस्लिम है और उसका असली नाम रकीबुल हुसैन है।



सहदेव ने आरोप लगाया कि उसके पति सहित लगभग 20 व्यक्तियों ने उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर किया। सहदेव ने आरोप लगाया है कि धर्म बदलने की बात न मानने पर उसे पीटा गया और उस पर कुत्ता छोड़ दिया गया। सहदेव ने यह भी बताया कि धर्म परिवर्तन की बात दूसरों को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।



पीड़िता ने बताया कि उस पर कड़ी नजर रखी जा रही थी, लेकिन 19 अगस्त को जब रकीबुल दिल्ली चला गया तो उसने अपने परिवार वालों को एसएमएस कर बचाने के लिए कहा। झारखंड महिला आयोग की अध्यक्ष महुआ मांझी शनिवार को सहदेव से मिलने पहुंचीं और मदद का आश्वासन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: