शहीदों का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री ने दिए 20-20 लाख रुपये - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अगस्त 2014

शहीदों का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री ने दिए 20-20 लाख रुपये


jawan-cremeted-cm-paid-20-lakhs
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद जवानों राहुल सिंह और नीरज कुमार के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी है। इस बीच मंगलवार को दोनों शहीदों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पिछले दिनों जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों से हुई अलग-अलग मुठभेड़ में दोनों जवान शहीद हो गए थे। मंगलवार को सैन्य सम्मान के साथ दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

हालांकि पहले नीरज के घर वाले शहीद के प्रति सरकार की बेरुखी से नाराज होने की वजह से अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। वे प्रधानमंत्री अथवा केंद्रीय गृहमंत्री के आने की मांग कर रहे थे लेकिन अधिकारियों के समझाने के बाद अंतत: वे अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।

इस बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दोनों शहीदों के परिजनों को राज्य सरकार की तरफ से 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बुलन्दशहर के शहीद जवानों की बहादुरी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्घांजलि दी है। उन्होंने कहा कि इन वीर सैनिकों ने प्रदेश एवं अपने जनपद का नाम रौशन किया है। अखिलेश ने कहा कि सेना के इन जवानों के अदम्य साहस एवं बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद जवानों के परिवार के साथ है।

कोई टिप्पणी नहीं: