मध्य प्रदेश : भाजपा विधायक की दबंगई, अधिकारी को पीटा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

मध्य प्रदेश : भाजपा विधायक की दबंगई, अधिकारी को पीटा


madhy pradesh map
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में फोन पर बात न करने को लेकर नाराज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक के.के. श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) उदयराज की पिटाई कर दी। पीड़ित अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, वहीं श्रीवास्तव ने मारपीट से इंकार किया है। सीईओ उदयराज का आरोप है कि वह बुधवार दोपहर अपने दफ्तर में थे, तभी विधायक श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ पहुंचे और उनसे कहा कि फोन पर बात क्यों नहीं करते? उदयराज ने जब फोन ही न आने की बात कही तो श्रीवास्तव गुस्से में आ गए और उनकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, वह उदयराज को जबरन अपनी कार में ले गए और करीब दो घंटे तक अपने साथ रखने के बाद छोड़ा।

उदयराज ने विधायक सहित चार अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी ने सीईओ की ओर से मारपीट की शिकायत की पुष्टि करते हुए मामले की जांच कराने की बात कही। हालांकि भाजपा विधायक श्रीवास्तव ने मारपीट से इंकार करते हुए कहा कि वह अपने साथियों के साथ उदयराज के पास गए जरूर थे और फोन पर बात नहीं करने की बात भी कही, लेकिन उन्होंने मारपीट नहीं की।

कोई टिप्पणी नहीं: