न्यायिक नियुक्तियां विधेयक को न्यायालय में चुनौती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

न्यायिक नियुक्तियां विधेयक को न्यायालय में चुनौती


supreme-court-India.jpg
राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्तियां विधेयक की सांविधानिक वैधता को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय में कई जनहित याचिकाएं दायर की गई हैं, जिन पर न्यायालय में सोमवार को सुनवाई होगी। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर.एम. लोढ़ा ने गुरुवार को कहा कि इस मामले की सुनवाई इसी तरह की अन्य याचिकाओं के साथ की जाएगी।

इससे पहले वरिष्ठ वकील सुशील कुमार जैन ने न्यायालय में सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन और एक अन्य वकील आर. के. कपूर की ओर से दायर याचिकाओं के बारे में बताया।

विधेयक इस महीने की शुरुआत में संसद से पारित किया गया। यह उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति की मौजूदा कॉलेजियम प्रणाली का स्थान लेगा। इसके लिए संसद ने संविधान संशोधन विधेयक भी पारित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: