कांग्रेस फिर से वापसी करेगी : सोनिया गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

कांग्रेस फिर से वापसी करेगी : सोनिया गांधी

लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत के बावजूद कांग्रेस की हार पर अफसोस जताते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उसने झूठे सपने दिखाए और लोग उसके जाल में फंस गये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस फिर से वापसी करेगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उस पर संप्रग के शासनकाल की योजनाओं और कार्यक्रमों की नकल करके उसके लिए श्रेय लेने का आरोप लगाया।

यहां महिला कांग्रेस के सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनिया ने सभी स्तरों पर महिलाओं को बड़ी भूमिका देने का वायदा किया और उन्हें संसद तथा राज्य विधानसभाओं में आरक्षण दिलाने की वकालत की।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 70वीं जयंती के मौके पर आयोजित सम्मेलन में सोनिया और राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की महिला सदस्यों को सुनामी का रूप लेना चाहिए और विचारधाराओं की लड़ाई में सक्रियता से योगदान देना चाहिए। लोकसभा चुनावों के संदर्भ में भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हमने काफी कुछ किया था। फिर भी कुछ लोगों ने जाल बिछाया और जनता उसमें फंस गयी। हमारे काम, हमारी उपलब्धियों की अनदेखी की गयी और क्षूठे सपने दिखाने वाले आगे बढ़ गये।

कोई टिप्पणी नहीं: