हिमाचल प्रदेश की विस्तृत खबर (03 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अगस्त 2014

हिमाचल प्रदेश की विस्तृत खबर (03 अगस्त)



शिमला शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा 

शिमला,03 अगस्त  (विजयेन्दर शर्मा)।   जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के प्रवक्ता दीपक सुद्रियाल ने बताया कि आज जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी की मासिक बैठक का आयोजन कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में किया गया। बैठक में शहर की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। वार्ड न0 11 के प्रधान विनोद भाटिया ने कृष्णा नगर वार्ड के ढारों में बिजली व पानी के मीटर न लगने से होने वाली दिक्कतों को जिला कांग्रेस कमेटी के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि बिजली न होने के कारण आम आदमी का जीवन यापन मुश्किल हो रहा है। वार्ड न0 17 के कार्यकर्ताओं ने अपने क्षेत्र में आ रही पानी की समस्या का मुद्दा उठाया। वार्ड न0 12 के सदस्यों राकेश कालिया ने निगम द्वारा लिफ्ट समिप पार्किगं पर ताला जडऩे व दुगने दाम वसुले जाने का मुद्दा उठाया। निगम के पार्षद सुरेन्द्र चौहान ने शहर मे गिरते पेड़ों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि वे सदन में भी इस मुद्दें पर लड़ रहें हैं महापौर के उदासिन रवैय के कारण जो सैंकड़ों पेड गिरने के कगार पर है उन्हें काटा नही जा रहा जिसकारण शहर वासी दहशत में है।हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरभजन सिंह भज्जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि निगम के महापौर शहर की किसी भी समस्याओं का समाधान नही कर पायें हैं। उन्होंने कहा कि जहां-तहां सडक़े टूटी पड़ी है और न ही सडक़ों के किनारे रैलिगं भी नही है जिस कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि जिला कांग्रेस कमेटी शहरी में जल्द ही अनुभवी लोगों की कमेटी का गठन किया जाऐ जो शहर से जूड़े मुद्दो को सुलझाने का सुझाव निगम को दें।   जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार भुज्जा ने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली संदेह कि घेरे में हैं और समाचार पत्रों में महापौर बड़ी-बड़ी बाते करते हैं परन्तु जमीनी हकीकत में महापौर के उदासिन रवैय के चलते जवाहर लाल नेहरू नविनकरण योजना का पैसा भी व्यर्थ हो गया है जिसे निगम उपयोग नही कर पाया है।  जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के प्रभारी हमेन्द्र ठाकुर ने जिला कांग्रेस द्वारा किये गये प्रयासो की सराहना की, कुछ समय पूर्व ही जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमण्डल कृष्णा नगर वार्ड की समस्या लेकर शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा से मिला था और उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का निवारण किया जाएगा।  बैठक में पूर्व विधायक आदर्श सूद, पूर्व पाषर्द देव राज, अशोक सूद, संगीता, अनिता तेज, कौश्लया चन्ना, सेवा दल शहरी संगठक चरणजीत राणा, दवेन्द्र कुमार रतन, इंटक महासचिव लीला शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनिल बक्शी, धीरेन्द्र गुप्ता, सचिव भाग सिंह, जितेन्द्र राणा, सुमित गौतम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, विकास थम सा गया है

हमीरपुर,03 अगस्त  (विजयेन्दर शर्मा)। जिला भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने रविवार को जारी प्रेस बयान में कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, विकास थम सा गया है। सरकार बदला बदली में लगी हुई है। सरकार द्वारा कर्मचारी यहां तक की बेलदारों को भी दूर दराज के क्षेत्रों में बदला जा रहा है। उन्होंनेे कहा कि कांग्रेस इस समय राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बुरी तरह से गुटबाजी में घिरी हुई है। कांग्रेस के विधायक सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मंत्रियों पर से नियंत्रण खो चुके हैं तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को भूलकर विपक्ष के नेताओं को धमकाने में लगे हुए हैं। कांग्रेस नेता व विधायक विकास को भूलकर आए दिन दिल्ली में सोनिया दरबार में एक दूसरे की शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। लेकिन उन्हें प्रदेश की जनता की कोई चिंता नहीं है। भारी बरसात के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार में कोई उनकी फरियाद सुनने वाला नहीं है। सत्ता के नशे मेंं सरकार जनता के दुख दर्द को भूल चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और जल्द ही इसका विघटन हो जाएगा और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आपसी अंतरकलह और अपने ही बोझ से गिर जाएगी तब जाकर प्रदेश की जनता को राहत मिलेगी। भाजपा सरकार ही जनता की सच्ची हितैषी रही है तथा प्रदेश में भी भाजपा के शासन को जनता आज याद कर रही है। कांग्रेस व भाजपा शासन की तुलना में कांगेस कहीं भी स्टैंड नहीं कर रही है। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से हिमाचल बुलंदियों की ओर अग्रसर होगा तथा प्रदेश का भाजपा नेतृत्व नई योजनाएं प्रदेश को दिलवाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रहा है। 

धूमल से मिले भाजपाई

himachal news
हमीरपुर,03 अगस्त  (विजयेन्दर शर्मा)। प्रेम कुमार धूमल पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष व बरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी के निवास स्थान समीरपुर में हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र, सुजानपुर, विधान सभा क्षेत्र व घुमारवीं व विधान सभा क्षेत्र के तीन प्रतिनिधिमण्डलों ने उन से भेंट की। हमीरपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रतिनिधि मण्डल के 70-80 लोगों ने गांव दगनेड़ी में पुल के निर्माण की मांग की। उन्होंने ने कहा कि यह गांव शहर के नजदीक है लेकिन पुल न होने के कारण इन्हें 6-7 किलोमीटर का लम्बा चक्कर लगाकर शहर तक पहूंचना पड़ता है। गांव वासियों ने बताया कि उनके छोटे-छोटे बच्चों को हमीरपुर स्थित स्कूलों में पढऩे जाना पड़ता है और पुल न होने के कारण भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता। इनकी मांग पर श्री धूमल ने शीध्र कार्रवाई करने का आष्वासन प्रतिनिधि मण्डल को दिया। राकेष ठाकुर मण्डल अध्यक्ष सुजानपुर के नेतृत्व में 40-50 लोगों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने भारी वर्षा से हुये सुजानपुर विधान सभा में हुये नुक्कसान का व्यौरा दिया व सरकार की ओर से लोगों को कोई राहत न प्रदान करने सम्बंध में रोष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि भारी वर्षा से किसानों की फसलों को भारी नुक्कसान हुआ है और लोगों के डन्गें व घर गिर गये लेकिन प्रषासन की ओर से कोई तत्वरित कार्रवाई नहीं की गई इससे लोगों में सरकार के प्रति भारी गुस्सा पाया जा रहा है। कुछ सडक़ निर्माण के मुद्दो के प्रति भी श्री प्रेम कुमार धूमल का ध्यान आकर्षित किया।  श्री धूमल ने उनकी सारी बातें सुनकर उचित माध्यम से उठाने का आष्वासन दिया। नरेन्द्र ठाकुर, प्रधान, भाजपा मण्डल घुमारवीं व राजेन्द्र गर्ग, पूर्व प्रत्याषी भाजपा घुमारवीं के नेतृत्व में 30-35 लोगों के प्रतिनिधिमण्डल ने टी0सी0पी0 एक्ट के अन्तर्गत शामिल किये नये क्षेत्रों का मुद्दा उनके समक्ष उठाया और मांग की कि इन क्षेत्रों को पूर्व की भान्ति पंचायतों के अन्तर्गत ही रहने दिया जाये। उन्होनें घुमारवीं क्षेत्र में कुछ पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार की तरफ भी श्री प्रेम कुमार धूमल का ध्यान आकर्षित किया और बताया कि राजनीतिक संरक्षण में किस तरह से धान्धलियां की जा रही है और जब इस भ्रष्टाचार को प्रषासन के ध्यान में लाया जा रहा है तो उसे राजनीतिक संरक्षण के कारण अनदेखा किया जा रहा है। श्री धूमल ने उनकी मांगों को विधान सभा के समक्ष उठाने का आष्वासन दिया।

भाजपा में शामिल

हमीरपुर,03 अगस्त  (विजयेन्दर शर्मा)। प्रेम कुमार धूमल पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष के समक्ष उनके निवास स्थान समीरपुर में श्री राकेष ठाकुर मण्डल अध्यक्ष भाजपा सुजानपुर व कैप्टन रणजीत सिंह की उपस्थित में सर्वश्री सर्वण कुमार सपुत्र मुन्षी राम, बबली सपुत्र मुन्षी राम, बक्षी राम सपुत्र श्री सुन्दर राम, राकेष कुमार सपुत्र श्री भुक्कड़ राम, प्यार चन्द सपुत्र बक्षी राम, संजीव सपुत्र सुभाष चन्द, अजय कुमार सपुत्र रत्तो राम, विनोद कुमार सपुत्र रमेष चन्द निवासी गांव जोल ग्राम पंचायत जोल विकास खण्ड सुजानपुर ने कांग्रेस छोड़ कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इन सभी ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विष्वास व्यक्त किया और भाजपा को सुदृड़ बनाने की शपथ ली। इस अवसर पर श्री सुरजीत ठाकुर, जिलाध्यक्ष, भाजुमो, श्री प्रवीण ठाकुर व अन्य भाजपा कार्यकारणी सदस्य सुजानपुर मण्डल भी उपस्थित थे।

हिमाचल से भी निकल सकते है कपिल,गुत्थी व पलक जेसे कलाकार - गुरजीत सिंह

धर्मशाला,03 अगस्त  (विजयेन्दर शर्मा)। जहाँ शिमला में बड़े-बड़े टैलेंट शो होते हैं और बच्चो के हुनर को निखारने के लिए बाहर से आये कालाकार हिमाचल की राजधानी में बच्चों का ऑडिशन या वर्कशॉप का आयोजन करते हैं व् उनकी प्रतीभा को निखार कर उनको आगे बदने का मोका देते हैं  इन कार्यकर्मो से आज काई  युवा बुलन्दियो के मुकाम पर पहुच चुके हैं और हिमाचल व अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैंइसी तरह की कोशिश बच्चो की प्रतीभा को निखारने के लिए हिमाचल की दुसर्री राजधानी धर्मशाला में भी की जा रही है  लेकिन यहाँ लोगो में खासा उत्साह देखने को नहीं मिल रहा है गोरतलब है की धर्मशाला में 7 से 10 अगस्त को फि़ल्मी व् रंगमंच कलाकार वर्कशॉप का आयोजन कर रहे हैं इस वर्कशॉप में युवाओ को एक्टिंग के गुर सिखाये जायेंगेकार्यक्रम का आयोजन कर रहे गुरजीत सिंह का कहना है की धर्मशाला में पहली बार युवाओ की परतिभा निखारने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनकी प्रतीभा निखार कर सामने आ सके, युवाओ में तो इस वर्कशॉप के प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है युवा लगातार सोशल साइट्स में भी इस वर्कशॉप के बारे में जानकारी ले रहे हैं लेकिन उनका कहना है की उनके माता पिता उनका सहयोग नहीं दे रहे हैं जिस कारण युवा काफी निराश व् मायूस हैं. गुरजीत सिंह ने कहा की आज अपने टैलेंट के चलते छोटे शहर से आये कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवेर उफऱ् गुथी, कंगना रानौत जैसे युवओं ने अपने परिवार , प्रदेश व् अपने देश का नाम रोशन किया है . धर्मशाला के युवाओं के माता पिता को चाहिए वो अपने बच्चो के हुनर को पहचाने व् सामने लाने के लिए उन्हें प्रेरित करें

सितम्बर में सुलह विधान सभा की समस्याओं के लिए लॉच होगा फेसबुक पेज: जगजीवन।
  • लोगों के घर-घर पहुँचने के लिए शुरू होगा अभियान

धर्मशाला,03 अगस्त  (विजयेन्दर शर्मा)। सुलह विधान सभा क्षेत्र का चहुँमुखी विकास करवाना जहाँ मेरा सपना है वहीं सुलह विधान सभा क्षेत्र का हर घर मेरा अपना घर है, यह बात मु य संसदीय सचिव, सिंचाई एवम जनस्वास्थ्य विभाग जगजीवन पाल ने आज रड़-पनियाली के विश्राम गृह में  आयोजित खुला दरबार के दौरान लोगों को स बोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि विधान सभा के मानसून सत्र के बाद वो सुलह विधान सभा क्षेत्र के एक-एक घर पर पहुंचने के लिए  योजना बद्ध तरीके से संपर्क अभियान छेडेंगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने यह भी बताया कि सुलह विधान सभा क्षेत्र का युवा वर्ग भी इंटरनैट और ऐंड्रॉयड फोन का प्रयोग करने में पीछे नहीं है, इस पहलू के मद्देनजऱ उन्होंने सुलह विधान सभा की समस्याओं को सुनने के लिए फेसबुक, ट्विटर और वट्स ऐप जैसी सोशल नैटवर्किंग साईटों और तकनीकों के इस्तेमाल पर ज़ोर देने को भी कहा। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि सुलह विधान सभा क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारी अपने कार्यालय का फेसबुक और ट्विटर अकाऊँट बना लें और इंटरनैट का इस्तेमाल करन सीख लें। सित बर मास से सुलह विधान सभा क्षेत्र में सोशल नैटवर्किंग के ज़रिये भी लोगों की समस्याएँ सुनी जाएँगी, और अधिकारियों से ऑनलाईन जवाब की अपेक्षा भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सित बर मास में सुलह विधान सभा के फेसबुक पेज को सार्वजनिक किया जाएगा और इंटरनैट इस्तेमाल करने वाले लोग इस पेज के ज़रिये अपनी समस्या रख सकेंगे और अधिकारी समस्या का समाधान कर फेसबुक के ज़रिये ही जबाव देंगे। जगजीवन पाल ने बताया कि इस बारे शीघ्र ही वो अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश जारी करेंगे और उनके साथ बैठक भी करेंगे। 

रड़ पनियाली में लगा खुला दरबार लगभग 400 लोगों की समस्याएँ मौके पर ही निपटाई गईं
  
जगजीवन पाल ने रड़-पनियाली के वन विश्राम गृह में लगभग 380 लोगों और 10 प्रतिनिधि मण्डलों की समस्याएँ सुनीं और अधिकतर समस्याओं को मौके पर ही निपटा दिया। उन्होंने आस-पास के क्षेत्रों से आए लगबग 20 निर्धन लोगों द्वारा अपने ईलाज पर खर्च किए गए लाखों रुपए की राशि मु यमंत्री वीरभद्र सिंह से दिलवाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत काहनफट्ट के अंतर्गत आने वाली मंगेहड़ सडक़ के कार्य को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिलाया। लोगों की मांग पर उन्होंने कोहलड़ू के शमशान घाट के पास शैड बनाने व पानी का नल लगाने की घोषणा भी की। झरेट पंचायत के अंतर्गत आने वाले बैहल गांव में रेन शैल्टर बनाने की घोषणा भी मु य संसदीय सचिव ने की । टीका अलसरेड़ के अंतर्गत आने वाली परोल सडक़ के निर्माण के उन्होंने विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए बताया कि सडक़ का काम शीघ्र ही पूरा होगा। इसके अतिरिक्त परोल के पास अल्मेड़ के लोगों की सुविधा के लिए तुरंत पब्लिक टैब लगाने आदेश भी उन्होंने दिए। 

इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी  की बैठक शिमला में 

ऊना,03 अगस्त  (विजयेन्दर शर्मा)। अखिल भारतीय इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी  की 287वीं बैठक इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में 20 व 21 अगस्त को राजीव भवन शिमला में आयोजित होगी। यह जानकारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं हिमाचल राज्य इंटक के महासचिव कामरेड जगतराम शर्मा ने दी।  उन्होंने बताया कि इस बैठक का शुभारंभ मुख् यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा किया जाएगा तथा राज्य के श्रम एंव उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री विशेषातिथि के रूप में उपस्थित होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि इस बैठक में देश भर से इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी  तथा सबंन्धित संगठनों के 500 के करीब डैलीगेट शिकरत करेंगे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल में पांचवी बार इंटक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह बैठक आयोजित हो रही है। जिसमें देश भर के कामगारों की मांगों तथा समस्याओं पर विस्तार से चर्चा होगी। कामरेड जगतराम शर्मा ने बताया है कि इंटक की मु य मांगों में कमरतोड़ मंहगाई पर अंकुश लगाना, बेरोजगारी को कम करना, सार्वजनिक क्षेत्रों में नेहरू इंदिरा मॉडल से सार्वजनिक प्रतिष्ठानों का बढ़ावा देना व विदेशी विनिवेश को रोकना, ठेकेदारी व्यवस्था तथा आऊट सोर्सिंग पर अंकुश लगाना, श्रम कानूनों को कठोरता से लागू करना, दिहाड़ीदार, अनुबन्ध ठेकेदारी, जलवाहन व आंगनवाड़ी कामगरों के हितों के लिए संघर्ष का आह्वान भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ईपीएफ पैंशन धारकों को कम से कम 1000 रूपए पैंशन जारी करने पर अमल में लाना इत्यादि देश के मजदूरों की ज्वल्लंत मांगों पर विचार विमर्श करके केन्द्रीय व राज्य सरकारों को सहानुभूति से लागू करने के लिए आग्रह करना है।  उन्होंनें बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की हिमाचल इंटक की मेजवानी पर हो रही है। जिसके लिए प्रदेश इंटक अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह के नेतृत्व में राज्य के तमाम इंटक पदाधिकारी सभी प्रकार की व्यवस्था में जुट गए हैं।

मुख्यमंत्री व उद्योग मंत्री का आभार व्यक्त  
    
ऊना, 03 अगस्त  (विजयेन्दर शर्मा)। अनुबन्ध आधार पर 6 वर्ष और दैनिक वेतन भोगी के आधार पर 7 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने पर जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रधान विपिन राणा, अध्यक्ष वाईपीएस रायजादा, वरिष्ठ उप-प्रधान अजय शर्मा, महासचिव रमेश सिंह ठाकुर, संघ के ब्लॉक स्तर के प्रधान व सचिव सहित संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने संघ के द्वारा ऊना के मैहतपुर में स्थित सरकारी शराब फैक्टरी से अधिशेष (सरप्लस) 33 कर्मचारियों को सरकार से अनुमोदित करवाकर उनका उपायुक्त कार्यालय में विलय करने के महत्वपूर्ण योगदान के लिए विशेष आभार प्रकट किया है। 

अच्छा खेल प्रर्दशन पर मिलेगी भुटिटको में अनूबन्ध पर नौकरी

कुल्लू,03 अगस्त  (विजयेन्दर शर्मा)। देश प्रदेश व जिला में ख्याति प्राप्त वुनकर सहकारी सभा भुटिको में हर वर्ष की भाति इस बर्ष भी ठाकूर वेद राम की जयन्ती समारोह वडी ध्ूाम- ध्ूाम धाम से मनाया जाएगा। भुटिको के अपाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए कहा कि इस ज्यति समारोह के दौरान खेलकूद प्रतियोगिता व सास्कृतिक प्रतियोगिता भी रखी गई है। जिसमें महिला इौर पुरूश वर्ग में कवडडी, रस्साकसी, कुर्सी दौड आदि प्रतियोगिता करवाई जा रही है।कार्यक्रम के मुख्यतिथि के रूप में पूर्व बागवानी मन्त्री एंव अध्यक्ष भुटिटको सत्या प्रकाश ठाकूर ने इसका शुभारंभ रीवन काट कर किया। उन्हाने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस प्रकार भुटिटको की ख्याती स्व0 ठाकूर वेद राम के अथक प्रयासो से आज विश्व के मानचित्रों में अकिंत है। उसे न कवेल स्थिर रखना है अपितु बुलदियों तक पंहुचाना हैं। साथ् उन्हाने बताया कि जो खिलाडी सवसे अच्छा खेल दिखाएगा उसे कुल्लू सहकारिता विकास की अखिल सप्ताह समरोह में 14 नम्बर 2014 में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। तथा भुटिको का सदस्य खिलाडी जिला स्तर, प्रदेश स्तर व राष्टीय स्तर पर जो नाम कमाएगा उसे भुटिको में अनुबन्ध पर नौकरी लगाया जाएगा। तो बहीं पर सास्कृतिक प्रतियोगिता में 7 वार रह प्रथम स्थान प्राप्त करके भुटिटको का नाम रोशन किया है और जिसमें अनूप राम को लोक नृत्य में अच्छा प्रर्दशन करने पर उसे अनुबन्ध पर भुटिको में नौकरी दी गई है। इस इवसर पर जिला परिषद ऐव कागडा केन्द्रीय बैक की निदेशिका प्रेम लता ठाकूर, हिम बुनकर के निदेशक ब्रम्ह स्वरूप, हिमफैड के डायक्टैक्र इन्द्र सिंह, शेती देवी, निर्मला देवी, मीना देवी, महिन्द्र सिंह, श्याम सिंह, मदन लाल, मोहर सिहं, महाप्रबन्धक विजय सिह आदि इस अवसर पर मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं: