उत्तराखंड की विस्तृत खबर (03 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अगस्त 2014

उत्तराखंड की विस्तृत खबर (03 अगस्त)


ऋषिकेश एम्स मे खुलेगा विश्व स्तरीय एनवायरमेन्टल डिपार्टमेन्ट-डा.हर्षवर्द्धन 

uttrakhand news
ऋषिकेश, 3 अगस्त,(निस)। भारत के सभी प्रांतो मंे केन्द्र मंे मोदी द्वारा लोगों को अच्छे दिन आने का वायदा कर बनाई गई सरकार  ने उनके अच्छे दिनों के सपने दिखाने शुरू कर दिए है । इसी कड़ी में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी अपने उत्तराखण्ड दौरे के दौरान राज्य की जनता को स्वास्थ्य के क्षेत्र मे अच्छे दिनों का सपना दिखाया। केन्द्रीय मंत्री ने उत्तराखण्ड में बनने वाले एकमात्र एम्स को अब तक बने एम्सों में सर्वश्रेष्ठ बनाने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आगामी 25 दिसंबर से पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस तक इस एम्स को अत्याधुनिक बनाकर राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा। जनस्वास्थ्य के प्रति मोदी सरकार की गभीरता का प्रदर्शन किया जाएगा। बताते चले कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन अपने तीन दिन के दौरे पर उत्तराखण्ड आए हुए हैं। केन्द्रीय मंत्री नेे ऋषिकेश छोडने से पूर्व पत्रकारो से बातचीत के दौरान कहा कि ऋषिकेश व हरिद्वार पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ स्थानों में गिना जाता है।  लेकिन स्वास्थ्य के मामले मे अभी यहां कार्यरत अस्पतालों की हालत काफी बीमार दिखाई दे रही है जिन्हे स्वस्थ करना मोदी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि यदि यहां के अस्पताल  स्वस्थ रहेगें तभी वह दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों सहित स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को भी स्वस्थ रखने मे सक्षम होंगे। डा0 हर्षवर्धन ने एम्स के निदेशक को आश्वासन देते हुए कहा कि वह एम्स निर्माण में किसी भी  प्रकार की क्वालिटी, क्वांटिटी से समझौता न करें। उन्हे केन्द्र से जिस भी मदद की दरकरार है वह पूरी की जायेगी। वह चाहते हैं कि उत्तराखण्ड का यह एम्स अब तक बने दिल्ली के एम्स से भी बेहतर सुविधा राज्य की जनता को उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में होने वाले कुपोषण व प्रसूति के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। उन्होने स्वास्थ्य सेवा को उत्तराखण्ड मंे व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिए जाने के लिए रणनीति तैयार किये जाने का भी आश्वासन दिया है। उन्होने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी  ने भारत में ईलाज के अभाव मे दम  तोडने वाले लोगों की चिंता करते हुए अपने शासन काल में दिल्ली की तर्ज पर छः एम्स विभिन्न प्रांतो में बनाये जाने का सपना देखा था जिसे साकार करने के लिए तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री सुषमा स्वराज ने हाड़तोड़ मेहनत की। इसी श्रृखंला मंे छः स्थानों पर एम्स की आधारशिला रखी गयी थी जो लोगों अपनी सेवा देने के लिए निर्माणाधीन अवस्था में हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारो के कार्यकाल के दौरान 2004 से 2014 तक इन निर्माण कार्यों में कुछ शिथिलता आई थी जिसमें अब फिर गति आई है और आशा है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन तक सभी एम्स देश की जनता को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होगें।  स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश में एनवायरमेंटल का भी डिपार्टमेन्ट खोला जाएगा जो विश्वस्तरीय होगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है। हेल्थ का मतलब मरीज बीमार न हो उसके लिए सकारात्मक हेल्थ जो विदेशो में है विकसित किया जायेगा। इसके लिए विदेशी विश्वविद्यालयों से सम्पर्क किया जा रहा  है । सारे देश की जरूरत है कि हेल्थ फाॅर आॅल के नारे को साकार करके दिखाया जाए। हर्षवर्द्धन ने कहा कि आयुर्वेद को आयुष के नाम से जाना जाता है। इसे हर विभाग को अपनाना होगा। जिससे चिकित्सा से जुडे सभी आयामों को जोड़कर मानव कल्याण करना आवश्यक है। इसी के अन्तर्गत आयुष का एक्सक्लूसिव्ड इसी कैम्पस मे स्थापित किया जायेगा जो कि स्टेट आॅफ आर्ट होगा। जिसमें जड़ी बूटियों के लिए हर्बल गाॅर्डन विकसित किया जायेगा। इसीके साथ योग व मेडिटेशन आज दुनिया की आवश्यकता है और इक्कीसवीं शताब्दी मंे योग के सन्दर्भ मंे माॅडर्न रिसर्च हो रहे है जिसे यहां बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होेंने बताया कि अब तक इसपर 300 से ज्यादा रिसर्च की जा चुकी है कि योग को कैसे वैज्ञानिक तरीके से विश्व के धरातल पर स्थापित किया जाए। इसके लिए रिसर्च करने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है जिसमें रिसर्च , स्काॅलर का योगदान भी लिया जा रहा है। इसकी सफलता के लिए योग गुरू रामदेव से भी वार्तालाप किया जायेगा। डा. हर्षवर्द्धन के साथ एम्स के निदेशक डा0 राजकुमार पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के सांसद डा0 रमेशपोखरियाल निंशक व क्षेत्रीय विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

तीर्थनगरी में धार्मिक सम्पत्तियों पर छाया भूमाफियाओं का बादल

देहरादून/ऋषिकेश,03 अगस्त,(निस)। तीर्थनगरी में पिछले काफी समय से धर्मशालाओ व आश्रमों पर भूमाफियाओं की बुरी नजर लगी है। नगर में ऐसे धाार्मिक स्थलों पर भूमाफियाओं के संकट के बादल दिनोंदिन गहराते जा रहे है। भूमाफिया सरकारी अधिकारियों से मिलरक बड़ा खेल कर रहे है और ऐसी संपत्तियों को खुर्दबुर्द करने में लगे हैं। इसे लेकर स्थानीय नागरिकों मे काफी रोष है जिसका समय समय पर धरने प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शन भी किया जा रहा है। प्रशासन के पूरी तरह से इस ओर से आंखे मूंद लेने से बढ़े भूमाफियाओं के मनोबल इस कदर बढ़ गए है कि वे अब धार्मिक संपत्तियों के साथ साथ सरकारी संपत्तियों को भी खुर्दबुर्द करने लगे है।  इस श्रृंखला में अभी तक जहां बापूग्राम, बीस बीघा, शिवाजी नगर, जो कि वन विभाग की भूमि पर बसा गए हैं पर भी उनकी गिद्ध दृष्टि लग गई है। एक  भूमाफिया के कारनामे का उस समय खुलासा हुआ जब  50 रूपए के स्टांप पर आरक्षित वन क्षेत्र की भूमि पर कब्जा  और प्लाटिंग किये जाने का मामला प्रकाश में आया।  तीन साल बाद वन विभाग की नींद खुली तो हड़ंकम्प मच गया आनन फानन मंे कब्जा हटाया गया। सरकारी कार्यवाही से प्लाट खरीदने वालो में खलबली मची है। मामला ऋषिकेश रेंज के मंसादेवी क्षेत्र  का है। विभागीय सूत्रो के अनुसार   एक भूमाफिया ने मंसादेवी मे आरक्षित वन क्षेत्र में करीब 14 बीघा भूमि को अधिग्रहीत  उसका ऐग्रीमेंट दो पक्षों के नाम बनवा दिया वह भी 50 रूपये के स्टांप पर। सूत्रांे के मुताबिक ऐग्रीमेंट 2011 मंे हुआ है। वन भूमि का सौदा करीब 1.40 करोड में किया गया है। मजे की बात यह कि वन विभाग को इसकी भनक तक नहीं लगी। आरक्षित वन भूमि के खुर्दबुर्द किए जाने का वन विभाग को उस वक्त पता चला जब यहां प्लाटिंग होने के बाद कुछ लोगों ने मकान की नीवं भरनी शुरू कर दी। सप्ताह भर पहले बीट इंचार्ज की शिकायत पर रेंजर ने अवैध कब्जो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए निर्माण को ध्वस्त कराया।इस मामले को लेकर नगर में तरह तरह की चर्चाए है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे असामाजिक तत्वों पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। 

बैराज से मिले शव की पहचान,पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा

देहरादून/ऋषिकेश, 3 अगस्त,(निस)। लगभग एक सप्ताह पूर्व  पारिवारिक कलह से परेशान  युवक के गंगा मे कूद कर की गई आत्महत्या के बाद पुलिस ने  उसका शव बैराज में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के पास बरामद कर लिया। परिजनो की शिनाख्त के उपरान्त पुलिस ने शव को पोस्टामार्टम के लिए भेज दिया हैं । जानकारी के अनुसार आज यहां पुलिस को सिचाईं विभाग के गेस्टहाउस के पास एक शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस ने वहां पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाल अर्जुन ंिसंह रावत ने बताया कि चंदे्रश्वरनगर से पहुंचे परिजनो ने उसकी शिनाख्त संतोष राजभर 25 वर्ष पुत्र दीनानाथ राजभर निवासी सीवर पंप हाउस समीप चंद्रेश्वर नगर के रूप मे कराई। बताया कि ंसतोष ने दयानंद घाट शीशम झाडी में छलंाग लगा दी थी उसके बाद पानी मंे लापता हो गया था। युवक पांच बहनो का इकलौता भाई था। 

स्वास्थ्य सुधार में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए समन्वित प्रयास अनिवार्य-डा.हर्षवर्द्धन

हरिद्वार, 3 अगस्त,(निस)। बहादराबाद रोहालकी इंटर काॅलेज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की नई पहल के तहत लगाये जाने वाले पाँचवे शिविर को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. हर्षवर्द्धन ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए समन्वित प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके लिए हेल्थ विभाग के साथ समाज कल्याण, शिक्षा तथा महिला व बाल विकास की सहायता से दूर-दराज के क्षेत्रों में हेल्थ कैंप लगाया जाए। इस कैंप में बच्चों का उपचार किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर इन्हें उच्च स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया जाए। केन्द्रीय मंत्री ने इस कार्य में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में विशेष रूप से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त व कुपोषित बच्चों के पहचान की आवश्यकता है। कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार के लिए उन्होंने लक्सर व रूडकी में दो एनआरसी खोलने की स्वीकृति भी प्रदान की। डाॅ. हर्षवर्द्धन ने कहा कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों के इलाज के लिए आवश्यकतानुसार दून मैक्स, जाॅलीग्रांट तथा फोर्टिज हाॅस्पीटल में रेफर किया जाए तथा इनका मोबाइल नंबर, पता व अन्य विवरण रखा जाए ताकि फाॅलोअप एक्शन प्लान के अंतर्गत मीटिंग में समीक्षा की जा सके। डाॅ. हर्षवर्द्धन ने जनपद में चलाये जाने वाले राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की नई पहल कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा कि इस प्रकार के प्रयास पूरे प्रदेश के लिए माॅडल बन सकता है। अभी तक कुल पाँच हेल्थ शिविर नारसन, रायसी, बुग्गावाला, लालढांग तथा बहादराबाद में लगाये जा चुके हैं, जिनमें कुल 3979 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें से 217 बच्चों को कुपोषित व गंभीर बीमारी से ग्रस्त पाए जाने के कारण उच्च स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया। आज बहादराबाद रोहलकी इंटर काॅलेज में लगाये गये स्वास्थ्य शिविर में 892 बच्चों का हेल्थ चेकअप किया गया। जिसमें से गंभीर बीमारी व कुपोषित बच्चों को उच्च स्वास्थ्य केंद्र के लिए रेफर किया गया। इस अवसर पर सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव लव वर्मा, जिलाधिकारी डी. सेंथिल पांडियन, सीडीओ वी.एस. धानिक, सीएमओ डाॅ. सुषमा इत्यादि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: