पवन ऊर्जा उत्पादन में भारत पांचवे स्थान पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 19 अगस्त 2014

पवन ऊर्जा उत्पादन में भारत पांचवे स्थान पर


india-5th-in-air-power-production
पवन ऊर्जा का उत्पादन करने वाले दुनिया के 10 प्रमुख देशों की सूची में भारत पांचवें स्थान पर है। भारत की क्षमता 2013 में 1,700 मेगावाट बढ़ी है। नवीकरणीय ऊर्जा पर एक वैश्विक रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिन्युएबल्स 2014 ग्लोबल स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में पवन ऊर्जा उत्पादन क्षमता 2013 में 35,000 मेगावाट बढ़ी है और यह कुल 3,18,000 मेगावाट हो गई है, जिसमें भारत का योगदान 1,700 मेगावाट है।

पवन ऊर्जा का सबसे बड़ा उत्पादक चीन है, जिसने 2013 में 16,100 मेगावाट क्षमता का विस्तार किया। इसके बाद क्रमश: अमेरिका, जर्मनी और स्पेन का स्थान आता है। पवन ऊर्जा में सालाना निवेश और उत्पान के मामले में पहला स्थान चीन का है और उसके बाद हैं क्रमश: जर्मनी, इंग्लैंड, भारत तथा कनाडा।

रिपोर्ट के मुताबिक पवन और सौर ऊर्जा उत्पादन की लागत पिछले कुछ साल में काफी घटी है परिणामस्वरूप बिना सरकारी वित्तीय सहायता के पवन और सौर ऊर्जा परियोजनाओं में वृद्धि हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक 2013 में पन बिजली उत्पादन क्षमता करीब 40 हजार मेगावाट बढ़कर कुल करीब 10 लाख मेगावाट हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं: