इस बात को स्वीकार करते हुए कि 17 वर्षो के दौरान किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने नेपाल का दौरा नहीं किया, नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि ऐसा आगे फिर नहीं होगा। नेपाल की संसद को हिंदी में संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "हम इतने करीब हैं फिर भी पास आने में 17 वर्ष लगे।" 17 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने नेपाल का दौरा किया है।
मोदी ने कहा, "मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ऐसा फिर नहीं होगा।" मोदी ने यह भी कहा कि वे इसी वर्ष सार्क शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए फिर से नेपाल की यात्रा पर आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें