झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (03 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अगस्त 2014

झाबुआ (मध्यप्रदेश) की खबर (03 अगस्त)



सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति की बैठक सम्पन्न,  विभिन्न समितियों का किया गया गठन 

झाबुआ ---आगामी 29 अगस्त से 8 सितम्बर तक 11 दिवसीय गणेशोत्सव को समारोह पूर्वक आयोजित करने के लिये  तथा समितियों के गठन को लेकर एवं व्यापक रूप रेखा तैयार करने तथा कार्यक्रमों कों  आयोजित करने तथा गणेशोत्सव को गरीमा मय बनाने के लिये श्री सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति राजवाडा  की  विशेष बैठक का आयोजन 2 अगस्त शनिवार को रात्री 8 बजे से राजवाडा चैक स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर पर आयोजित की गई । सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री एवं महासचिव नानालाल कोठारी ने बताया कि 29 अगस्त से 8 सितम्बर तक 11 दिनों तक राजवाडा चैक स्थित सत्यनारायण मंदिर  पर समारोह पूर्वक जन सहभागिता से कार्यक्रम सम्पन्न करने के लिये बैठक मै बडी संख्या में नागरिकगण एवं सदस्य गण उपस्थित थे । बैठक में सर्वानुमति से 80 वां गणेशोत्सव मनाये जाने के लिये सरंक्षक मंडल के साथ ही विभिन्न समितियों का गठन किया गया । मदनुसार सरंक्षण मंडल मे सुरेशचन्द्र जैन पप्पु सेट बृजेन्द्र शर्मा चुन्नु भैया, पुष्पकरण सोनी,रमेश उपाध्याय, भेरूसिंह राठौर को लिया गया है । अध्यक्ष का दायित्व राजेन्द्र अग्निहोत्री संभालेगें, इसके अलावा  14 उपाध्यक्ष, 2 महासचिव, 14 सचिव, 14 सह सचिव,भी बनाये गये है । परामर्शदाता में डा. केके त्रिवेदी, कलावती भूरिया, धनसिंह बारिया, अजय रामावत, विजय नायर आदि को लिया गया है। स्वागत समिति मे विधायक शांतिलाल बिलवाल, जिला भाजपाध्यक्ष शैलेष दुबे, पूर्व विधायक जेवियर मेडा, डा. विक्रांत भूरिया, आदि शामील किये गये है । कोषाध्यक्ष तुलसीदास बेरागी सत्यदेव शर्मा, प्रशांत शाह, राजेन्द्र शाह बनाये गये है । इसके अलावा कार्यक्रम संयोजक कार्यकारीणी भी गठित की गई है प्रचार प्रमुख हर्षभटृ, जयेन्द्र बेरागी आदि रहेगें वही प्रचार-प्रसार समिति में नगर के सभी मीडिया प्रमुखों एवं पत्रकारों को लिया गया है । आगामी बैठक 6 अगस्त बुधवार को आयोजित की गई है । बैठक में बडी संख्या में सदस्य गण उपस्थित थे ।  महा सचिव नानालाल कोठारी ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में बुधवार 6 अगस्त को सायंकाल साढे सात बजे से आयोजित होने वाली बैठक में शामील होने की अपील करते हुए कहा है कि इस बैठक में 11 दिवसीय कार्यक्रमों को तय करने के बारे में सुझाव प्राप्त कर कार्यक्रमों को अन्तिम रूप दिया जावेगा ।

जीव सेवा ही शिव सेवा के तुल्य होती है - कल्लाजी महाराज
  • शक्तिपीठ पर शुरू हुए दो दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम 

jhabua news
झाबुआ ---शेषावतार  कल्लाजी महाराज का दो दिवसीय जन्मोत्सव समारोह स्थानीय गोविन्दनगर स्थित श्री कल्लाजी धाम शक्ति पीठ पर श्रद्धा और भक्ति के साथ रविवार को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुआ । वीर श्रेष्ठ श्री कल्लाजी राठौर की विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद कल्लाजी एवं मां नागणेचा की महाआरती सम्पन्न हुई जिसमें पूरा मंदिर परिसर जय कारों से गुंज उठा । आरती के पश्चात कल्लाजी महाराज की चमत्कारिक गादी का आयोजन किया गया जिसमें सैकेडो की संख्या में दूर दूर से आये श्रद्धालुओं ने कल्लाजी महाराज से अपनी समस्याओं का निदान करवाया । इस अवसर पर गादीपति सन्तोष गेहलोत के माध्यम से कल्लाजी ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि सत्य की साधना से बढ कर कोई भी साधना नही होती है, किसी के प्रति भी ऐसा व्यवहार नही किया जावे जो हमे अपने लिये पसंद नही है। हर व्यक्ति हर जीव में परमात्मा का अंश होता है और जीव सेवा ही शिव सेवा के तुल्य होती है ।उन्होने कहा की जन्म दिन प्रति वर्ष आता है और जन्म दिन का तोहफा यही है कि सभी के साथ प्रेम पूर्वक बर्ताव करें, किसी की आत्मा को ठेंस नही पहूंचावे ताकि अपने आराध्य के प्रति पूरी श्रद्धा एवं विश्वास रखेगें तो निश्चित ही हर व्यक्ति में सकारात्मक सोच बढेगी और परमात्मा का अनुग्रह प्राप्त होगा । श्री कल्लाजी महाराज ने गादी के माध्यम से आगे कहा कि दैहिद, देविक एवं भौेतिक समस्याओं का शमन अपने आराध्य के प्रति पूरी आस्था एवं श्रद्धा रखने से होता है । कल्लाजी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को कहा कि  मानव जीवन दुर्लभ है और इसमे जितने परोपकार के कार्य करेगें उतनी ही आत्मीय सन्तुष्ठी प्राप्त होगी । दोपहर साढे तीन बजे तक गादी के माध्यम से कल्लाजी महाराज ने दूर दूर से आये लोगों की समस्याओं को सुना एवं उन्हे आशीर्वाद प्रदान कर उनकी परेशानियों एवं दुखों का निवारण किया ।  दो दिवसीय जन्मोत्सव समारोह में रात्री में इन्दौर के सुप्रसिद्ध कलाकारों की भजन संध्या भी आयोजित की गई जिसमे बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आज सोमवार को शेषावतार कल्लाजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः 7 बजे कल्लाजी महाराज की चमत्कारिक प्रतिमा का महाभिषेक किया जावेगा  एवं प्रातः 10 बजे से गोविन्द नगर स्थित कल्लाजी शक्तिपीठ से बाजों गाजों के साथ कल्लाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी तथा कल्लाजी नगर भ्रमण कर आशीर्वाद प्रदान करेगें । दोपहर 2 बजे मंदिर पर महाआरती का कार्यक्रम  सम्पन्न होगा तथा महाप्रसादी का वितरण किया जावेगा ।

सकल व्यापारी संघ की बैठक मे लिये कई निर्णय 

झाबुआ--- सकल व्यापारी संघ के पदाधिकारियोकं एवं सेक्टर प्रमुखों की बैठक संघ के वरिष्ठ प्रवीण रूनवाल के निवास पर सम्पन्न हुई जिसमें आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई । गेल स्थित मुक्तिधाम क ेचल रहे निर्माण कार्य के संबंध में आगे की कार्य योजना बनाई्र गई । संघ के सचिव निर्मल अग्रवाल द्वारा दिसम्बर माह में भोज मिलन समारोह एवं नये गठन संबंधी निर्णय लिया गया । सेक्टर प्रभारियों से निवेदन किया गया कि सदस्यता की राशि का एकत्रिकरण जारी रखे एवं सदस्य व्यापारी सााथियों के सम्पर्क मे रहें ।ं बैठक मे लिये गये निर्णयानुसार झाबुआ क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न प्रतिभाओं को 15 अगस्त को राजवाडा चैक पर सम्मानित किया जावेगा जिसके निर्णय के लिये जानकारी लोकेन्द्र बाबेल मेडकल वाले को दी जावे । बैठक में अध्यक्ष राजेन्द्र यादव उपाध्यक्ष मनीष व्यास, हरिश शाह, संजय शाह, मनोज जैन, प्रेम प्रकाश कोठारी, पंकज मोणत, अब्बास बोहरा, विकास शाह, अमीत जैन, मनोट कटकानी, राजेन्द्र संघवी, अशोक सकलेचा, नीरज गादिया, गोपाल सोनी आदि उपस्थित थे ।

क्रोध पर विवेक से नियंत्रण करें : आचार्य रवीन्द्रसूरि
  • श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर द्वितीय महामांगलिक सम्पन्न

jhabua news
झाबूआ---राजगढ़ मोहनखेडा प.पू. शासन प्रभावक अर्हत ध्यानयोगी गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वर जी म.सा. की पावनतम निश्रा में आज श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर श्री णमोकार महामंत्र के आराधकों, चातुर्मास आराधकों एवं महामांगलिक के श्रवण हेतु आऐं सम्पूर्ण मालवांचल के गुरु भक्तों को महामांगलिक से पूर्व प्रेरक उद्बोधन में कहा कि अरिहंत परमात्मा के शासन में अनेक महापुरुष एवं धर्माचार्य हुऐ है उन्होंने जिन धर्म शासन की प्रभावना की है । हम जो श्वांस लेते है उसका विशेष ध्यान रखते है । हम मशीन की तरह श्वांस लेते है ज्ञानी लोक सुक्ष्म श्वांस लेते है । सुक्ष्म श्वांस के कई चमत्कार आध्यात्म के क्षैत्र में देखने को मिलते है । क्रोध पर अंकुश रखना है तो अपने विवेक और बुद्धि से श्वांस पर नियंत्रण अति आवश्यक है । भ्रम में ही व्यक्ति शत्रु पेदा कर लेता है । जीवन में धैर्य धारण करते हुऐ गंभीरता से विचार करने के बाद निर्णय लेना चाहिये । कोई कितना भी उत्तेजित करने का प्रयास कर ले । यदि आप ने श्वांस पर नियंत्रण रखा तो जीवन में कभी क्रोध प्रवेश नहीं कर सकेगा । जीवन में क्रिया से ज्यादा ध्यान जरुरी है और ध्यान से ज्यादा अपनी श्वांस पर नियंत्रण जरुरी है । ध्यान के क्षैत्र में आचार्य भद्रबाहुसूरीश्वर जी म.सा. के मुकाबले कोई आचार्य नहीं हुऐ । भगवान महावीर ने कभी भविष्य वाणी नहीं की परन्तु एक बार जो भविष्य वाणी की उसमें कहा की मेरे निर्वाण के 500 वर्ष बाद मध्यप्रदेश के उज्जैन नगरी में सत्य और न्याय प्रिय राजा विक्रमादित्य होगें । उनके राज्य में वृदवादी और सिद्धसेन दिवाकर का ज्ञान पर वाद विवाद चला उसमें सिद्धसेन दिवाकर ज्ञान के अंहकार के कारण अनुभव शाली वृदवादी से पराजित हुऐ । क्योकि वृद के पास अनुभव का भण्डार होता है और ज्ञान कितना भी हो ओर ज्ञानी बुद्धि का उपयोग ना करें सारा ज्ञान व्यर्थ हो जाता है । द्वितीय महामांगलिक के अवसर पर प.पू. ज्योतिष सम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म.सा. ने कहां कि शरीर में जब विकार उत्पन्न होते है तब बिमारीया घेर लेती है और ऐसीडिटि सबसे बड़ा विकार है ऐसीडिटि तेज मसालों के उपयोग से होती है इसी प्रकार गर्म स्वभाव मन में विकार उत्पन्न करता है और इन्हीं विकारों से मानव जीवन में राग, द्वेष, ईष्या उत्पन्न होती है और हम पर निन्दा के रस में रसास्वादन करने लगते है । व्यक्ति को जीवन में ऐसे विकारों से हमेशा बचकर रहना चाहिये । प.पू. मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म.सा. ने णमोकार महामंत्र आराधना के द्वितीय दिन के अवसर पर श्री णमो सिद्धाणं पद की महिमा बताते हुऐ उक्त पद की विस्तृत व्याख्या नवकार तु हे तारण हार कार्यक्रम में बतायी । द्वितीय महामांगलिक के अवसर पर सरदारपुर विधायक वेलसिंह भूरिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष नवीन बानिया विशेष अतिथि थे । इस अवसर पर वासक्षेप से प्रथम गुरु चरण पूजा का लाभ सूरत निवासी हरिभाई प्रेमजी मालवीया परिवार द्वारा लिया गया । 4 अगस्त के तलेटी यात्रा के संघपति बनने का लाभ धुलिया निवासी मांगीलाल जी शेषमल जी परिवार द्वारा लिया गया । चरण पूजा के लाभार्थी मालवीया परिवार के विनु भाई द्वारा जीवदया में भी बड़ी दान राशि दान स्वरुप दी गई । इस परिवार की और से मानव सेवा चिकित्सालय में नेत्र परिक्षण हेतु 7 लाख से अधिक कीमत की मशीन दान में दी गई । इस अवसर पर क्षैत्रीय विधायक श्री वेलसिंह भूरिया ने आचार्यश्री से आशीर्वाद लेते हुऐ विधायक निधि से 15 लाख रुपये श्री मोहनखेड़ा तीर्थ से जोड़ने वाली सड़क निर्माण हेतु घोषणा की है । श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पृथ्वीराज सेठ, मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ, ट्रस्टी - शांतिलालजी सांकरिया, जयंतिलाल बाफना, मांगीलाल पावेचा, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष बाबुलाल जी वर्धन, भरतजी लुक्कड़, बहुमान के लाभार्थी महेन्द्रकुमार बाबुलाल भण्डारी परिवार द्वारा महामांगलिक में पधारे अतिथियों एवं लाभार्थीयों का बहुमान तिलक, माला, शाल और श्रीफल द्वारा किया गया । महामांगलिक के श्रवण हेतु झाबुआ से श्रीमती प्रेमलता अभयकुमार जी धारीवाल परिवार के द्वारा संघ लाया गया । संघवी परिवार का भी चातुर्मास समिति के द्वारा बहुमान किया गया । श्री मोहनखेडा तीर्थ पर दादा गुरूदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म. सा. की पाट परम्परा के शासनप्रभावक सप्तम पटधर वर्तमान प.पू. गच्छााधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय रवीन्द्रसूरीश्वरजी म.सा., ज्योतिषम्राट मुनिप्रवर श्री ऋषभचन्द्रविजयजी म. सा., मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री रजतचन्द्रविजयजी म. सा. शासन ज्योति साध्वी श्री महेन्द्रश्रीजी म. सा., सेवाभावी साध्वी श्री संघवणश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावनतप निश्रा में धर्म बिन्दु एवं चन्द्रराजा चरित्र वांचन चल रहा है । श्री मोहनखेडा तीर्थ पर यशस्वी चातुर्मास के दौरान 45 दिन की सिद्वितप आराधना में 20 आराधक आराधना कर रहे है साथ ही तीर्थ पर सांकली अट्ठम तपाराधना निरन्तर गतिमान है । तीर्थ में श्री राजेन्द्रसूरि गुरुतप आराधना में 313 आराधक आराधना कर रहे है । ण्मोकार महामंत्र की आराधना में आराधना कर रहे आराधकों के साथ 200 से अधिक आराधक शामिल हुऐ । तीर्थ पर मासक्षमण महामृत्युंजय तपाराधना भी जारी है । मासिक गुरु सप्तमी के चलते श्री मोहनखेड़ा तीर्थ में 300 से अधिक आराधकों ने आयम्बिल तपस्या की।

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस 8 अगस्त को करेगी जंगी प्रदर्शन  धरना देकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी
  • ब्लाक कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता होगें कार्यक्रम मे शामील 

झाबुआ --- केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों में व्यापम घोटाला, जिले में हो रहा मध्यान्ह भोजन घोटाला, किसानों को मानक स्तर पर खाद बीज उपलब्ध न होने के कारण पंचायतों के प्रस्ताव के बावजूद भी हेंड पंप न लगाये जाने, जिले मे व्याप्त बिजली, पानी व सडक की समस्या, पंचायतों के अधिकार राज्य सरकार द्वारा कम किये जाने, अनुदान राशि समय पर नही दिये जाने, वृद्धावस्था पेंशन  आदि मुद्दों को लेकर 8 अगस्त शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से स्थानीय कलेक्टोरेट परिसर मे कांग्रेस द्वारा जंगी धरना प्रदरर्शन कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जावेगा । इस धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिये रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर ब्लाक कांग्रेस की विशेष बेठक आयोजित की गई । इस बैठक की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा सुश्री कलावती भूरिया थी, कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह मेडा ने की । कार्यक्रम की विशेष अतिथि पूर्व विधायक जेवियर मेडा थे । बैठक को सम्बोधित करते हुए कलावती भूरिया ने कहा कि कांग्रेस शासन मे किसानों को जो सुविधायेंद ी जरही थी वा ेअब नही मिल रही है । भाजपा सरकार किसानों को दुर्दशा की ओर धकेल रही है । जिले में न तो पर्याप्त खाद बीज उपलब्ध करवाया जारहा है और जो बीज उपलब्ध हो रहा है वह भी मानक स्तर का नही है । भाजपा के राज मे जनता गंदा पानी पीने को मजबुर है। बिजली भी न के बराबर मिल रही है । सडके गड्ढों से पटी पडी है । चारों ओर अराजकता का माहौल है, इन सब बातों को लेकर हमे 8 अगस्त को अधिक से अधिक तादात में आकर भाजपा की निंद हराम करना है । अतः आपसे निवेदन है कि हर पंचायत से कम से कम 50 लोग आवे तथा इस जन आन्दोलन को सफल बनावें । पूर्व विधायक जेवियर मेडा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायतों को मिलने वाली राशि रोक दी गई है जिससे पंचायतों के विकास कार्य रूक से गये है ।  कांग्रेस समर्थित सरपंचों को बेवजह परेशान किया जारहा है। किसानों को सब्सीडी का बिज नही मिल रहाहै, कांग्रेस शासन मे किसानों को 40 प्रतिशत सब्सीडी मिलती थी वह अब नही मिल रही हे । बाजारों में आम जरूरत की चिंजे महंगी होती जारही है । ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह मेडा ने भाजपा की जनविरोधी नीतियों को आलोचना करते हुए कहा कि आम जनता आज इतनी परेशान है जितनी पहले कभी नही थी । जनता की गाढी कमाई का पैसा भ्रष्टचार की भेंट चढ रहा है । कई विकासोन्मुख योजनायें बंद की गई है, जो योजनायें लागू है उनका लाभ आम जनता को नही मिल रहा है । उन्होने बैठक मे आश्वस्त किया कि झाबुअ ा ब्लाक की हर पंचायत से 50-50 कार्यकर्ता जंगी प्रदर्शल एवं आन्दोलन में भाग लेकर भाजपा की रीति-नीति का विरोध करेगें । जिला कांग्रेस महामंत्री मनीष व्यास ने बैठक को सम्बोधित करते हुएक हा कि  हम बस मिल कर इस आन्दोलन को सफल बनाने के लिये कमर कस ले । कांग्रेस का पूराना इतिहास रहा है कांग्रेस ने हमेशा आम गरीब व आम जनता की सेवा में अपनी भूमिका निभाई है । सरपंचो को उनके अधिकारों से वंचित किया जारहा है,प्रशासन पूरी तरह पंगु बना बैठा है  जनता की समस्या ज्यों की त्यो बनी हुई ह ैअब समय आगया है कि हमस ब मिल कर गुंगी बहरी भाजपा सरकार को जगाये । जिला महामंत्री हेमंचद डामोर ने भी सबोधित करते हुए कहा कि हमने कई बार कांग्रेस के साथ रह कर अच्छे दिन देखे है तथा जनता से किये गये वादों केो हमेशा निभाया है जबकि भाजपा ने विकास के लिये कोई कार्य नीर कियष है । जनता आज परेशान है तथा जनता को अपनी भूल का अहसास होने लगा है । जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है । हमस ब मिल कर 8 तारीख के आन्दोलन को सफल बनाना है व गांवों से अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं को भी इस आंदोलन मे शामील कर इसे सफल बनाना है । पिटोल सरपंच कान्हाभाई गुण्डिया ने भी कहा कि सच्चाई हमेशा कडवी होती है  ह मने जो गलतिया की है उन गलतियों से सबक लेते हुए हमे एक जूट होकर कार्य करना है । कांग्रेस झाबुआ जिले हमेशा कांग्रेस का गढ रहा है हमेशा रहेगा । कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भटृ ने किया आभार  अनसिंह सरपंच उमरिया बजंत्री ने माना । इस अवसर पर  धर्मेन्द्र मचार,अनसिंह ढेबर,बारू मावी, माना सरपंच, खेतिया सरपंच,धन्नु सरपंच,पीदिया सरपंच, कलसिंह गुण्डिया, बापू सरपंच, गुल्लु सरपंच, विशाल राठौर, नन्दू सरपंच, कालीबाई मेडा, रंगा बाइ्र सरपंच, राजू मण्डरिया, करमसिंह मेडा, तानसिंह बारिया, सहित अनेक पंच,सरपंच एवं जडवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

सर्प दंश से मौत

झाबूआ---फरियादी गल्लु पिता किलान मेडा, उम्र 35 वर्ष, निवासी फलीपुरा ने बताया कि उसके पिता किलान पिता विजिया मेडा, उम्र 55 वर्ष निवासी फलीपुरा की सांप के काटने से मृत्यू हो गयी। प्रकरण में थाना कालीदेवी में मर्ग क्रमांक 25/14, धारा 174 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा 

झाबूआ--राजस्व निरीक्षक ने थाना रायपुरिया में आवेदन प़त्र प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने यह लेख किया कि आरोपी लुणा पिता गमजी एवं अन्य -05, निवासीगण गरबाखेडी के द्वारा शासकीय भूमि व बाकी कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। प्रकरण में थाना रायपुरिया में अपराध क्रमांक 190/14, धारा 447,506,34 भादवि का जांच उपरांत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: