विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (03 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अगस्त 2014

विदिशा (मध्यप्रदेश) की खबर (03 अगस्त)



मूक माटी के अंश पाठ्यक्रमों में शामिल होंगे-मुख्यमंत्री श्री चैहान

vidisha news
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ रविवार को विदिशा के हरिपुरा स्थित जैन मंदिर शीतलधाम में पहुंचकर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के दर्शन किए। उन्होंने श्रीफल भेंट कर, आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया ने भी आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रदेश के हिन्दी विश्वविद्यालय में हिन्दी माध्यम से ही मेडीकल, इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई राष्ट्रभाषा में की जाएगी। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के द्वारा रचित मूकमाटी के अंश भी पाठ्यक्रमों में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा हमारे  विद्यार्थियों की प्रतिभा को कुंठित करती है। निज भाषा पर हमे गर्व होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रदेश में सभी वर्गो के उत्थान और कल्याण को ध्यानगत रखते हुए योजनाएं बनाई गई है। उन्होंने सामान्य निर्धन वर्ग के छात्रों के कल्याण हेतु प्रारंभ की गई योजना को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश देश ही नही वरन्् विदेशो में पहला ऐसा राज्य है जहां गौ-संवर्धन के लिए शाजापुर जिले में गौ अभ्यरण्य बनाया गया है। उन्हांेने कहा कि प्रदेश को पहले पिछडा, बीमारू राज्य की श्रेणी में रखा जाता था। योजनाआंे और विकास कार्यो के परिणाम स्वरूप अब मध्यप्रदेश विकास दर, कृषि दर में अव्वल राज्य हो गया हैै। उन्होंने कहा कि संतो के बताए जन कल्याणकारी मार्गो को ध्यानगत रखते हुए शासन नवीन नीतियांे को मूर्तरूप दे रहा है। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के प्रवचनों को भी मुख्यमंत्री श्री चैहान सहित अन्य सभी श्रद्धालुओं ने सुना। इससे पहले मुस्कुराता कुण्डलपुर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया का सम्मान श्री बडे़ बाबा निर्माण समिति दमोह के पदाधिकारियांे द्वारा किया गया। कार्यक्रम स्थल पर ही मुख्यमंत्री श्री चैहान ने श्री आदिनाथ बाबा और श्री ज्ञानसागर महाराज के चित्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विदिशा विधायक श्री कल्याण सिंह दांगी, कुरवाई विधायक श्री वीर सिंह पंवार, दमोह जिले की हटा विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती उमा खटीक समेत अन्य जनप्रतिनिधि, जैन समाज के पदाधिकारी, धर्मावलंबी, कलेक्टर श्री एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र चैधरी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।  

कोई टिप्पणी नहीं: