आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली, जिला में बनाने की प्रक्रिया पूरी नही
नरकटियागंज(पच) प्रखण्ड अन्तर्गत आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के संबंध में बरवा बरौली पंचायत के मुखिया एहसान अली अंसारी ने शिकारपुर थानाध्यक्ष को एक पत्रांक 105 दिनांक 20 अगस्त14 के माध्यम से बताया है कि उनके पंचायत के पोखरिया चैक पर एक गिरोह द्वारा फर्जी आधार कार्ड बनाने का काम महिनों से जारी है। जिला सांख्यिकी विभाग के सूत्रो की माने तो आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया अभी विचाराधीन है। उसका टेण्डर की प्र्रक्रिया अभी पूरी नहंी हो सकी है। थानाध्यक्ष को दिये पत्र के अनुसार मुखिया ने कहा है कि जिला सांख्यिकी पदाधिकारी व प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने आधार कार्ड बनाने संबंधीत किसी प्रकार की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है। अधिकारी द्वय ने मुखिया से बताया कि जो भी इस तरह का कार्य कर रहा है वह पूर्णतः अवैध तथा फर्जी है, अधिकारीद्वय ने मुखिया को इसकी सूचना अविलम्ब पुलिस को देने की बात कही है। गौरतलब है कि पूरे क्षेत्र में आधार कार्ड बनाने के नाम पर न्युनतम 10 रूपये से लेकर 30-50 रूपये वसूले जाने की खबर सूत्र बताते है। उल्लेखनीय है कि यह कार्य किसी निजी कम्पनी को सरकार ने सौंप रखा है, जिसका विधिवत टेण्डर कराया जाता है। ये आधार कार्ड बनाने वाले यह नहीं बताते कि किस प्रकार इन्हे कार्ड बनाने की अनुमति दे रखे हैै। इस संबंध में आम जनो के लिए महत्वपूर्ण यह कि जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के मोबाईल नम्बर 9905408868 पर ऐसे कार्य करने वालो की सूचना अवश्य दे।
विधानसभा उपचुनाव को लेकर पर्याप्त बल तैनात
नरकटियागंज(पच) नरकटियागंज विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूरी प्रशासनिक तैयारी हो चुकी है। विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में 26 मतदान केन्द्र और ग्रामीण क्षेत्र में 187 मतदान केन्द्र बनाए गये है। जिसपर पर्याप्त पुलिसबल की तैनाती के निर्देश जिला पुलिस कप्तान सौरभ कुमार शाह ने दिया हैं। अनुमण्डल पदाधिकारी शम्भू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में किसी प्रकार की गडबड़ी से निबटने में प्रशासन पूर्णतः सक्षम है। विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्र पूर्णतः सुरक्षित हैं। सभी मतदाता बेखौफ होकर मतदान करे और किसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत चुनाव कार्य में लगे अधिकारी को उनके मोबाइल पर दें सकते हैं। अनुमण्डलीय निर्वाची पदाधिकारी नरकटियागंज कार्यालय के आँकड़ों के अनुसार 2014 उपचुनाव में कुल 223202 मतदाता हैं। जो 10 उम्मीद्वारों के भविष्य को तय करेंगे। जिससे उनके क्षेत्र का भविष्य तय होगा, जिनमे स्त्री 102755, पुरूष 120431 और 16 अन्य मतदाता है। अब देखना है कि बरसात के मौसम में वर्षा कितने लोगों को वोट देने से रोक पाती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें