बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय कार्टून चरित्र वाली किताब 'चाचा चौधरी' के रचनाकार प्राण कुमार शर्मा नहीं रहे। वह 75 वर्ष के थे। प्राण के नाम से मशहूर इस कार्टूनिस्ट की पुत्रवधु ज्योति प्राण ने आईएएनएस को बुधवार को बताया कि मंगलवार रात 9.30 बजे उनका निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे।
प्राण ने चाचा चौधरी, साबू, श्रीमतीजी, पिंकी और बिल्लू जैसे कार्टून चरित्रों की रचना की थी। उन्हें भारत का वाल्ट डिजनी कहा जाता था। उन्होंने सबसे पहले हिंदी बाल पत्रिका 'लोटपोट' के लिए 'चाचा चौधरी' का किरदार रचा था, जो बाद में स्वतंत्र कॉमिक्स के तौर पर खूब मशहूर हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें