बिहार के नवादा में पति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 20 अगस्त 2014

बिहार के नवादा में पति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म


st-women-gang-raped-in-bihar
बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात पति को बंधक बनाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। पीड़िता महादलित परिवार की सदस्य है तथा उसका पति रिक्शा चालक है। पुलिस के अनुसार खरीदी बिगहा गांव की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ नवादा शहर से अपने गांव लौट रही थी, तभी चार अपराधियों ने सुनसान स्थान पर महिला के पति को हथियार के बल पर बंधक बना लिया और महिला को पास की झाड़ी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर नवादा महिला थाना में एक मामला दर्ज कराया गया है जिसमें गांव के ही दो लोगों को नामजद तथा दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।  महिला को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं: