सरपंच सचिव समय के अंदर खाद्य पर्ची बांटें-विधायक
- अनंतपुरा पर हुआ कावड़ यात्रा का जोरदार स्वागत
टीकमगढ़। सरपंच एवं सचिव पात्र हितग्राहियों को समय सीमा के अंदर ही राशन की पर्ची उपलब्ध कराएं यदि कोई भी गरीब एवं पात्र हितग्राही राशन पर्ची के लिए भटकता या परेशान होता नजर आया तो उनकी खैर नहीं। इसके लिए जनपद सीईओ एवं आला अधिकारी भी इस बात पर गौर कर सरपंच व सचिव के ऊपर लगाम कसते हुए राशन पर्ची वितरण की जानकारी बार-बार लेते रहें जिससे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चैहान द्वारा गरीब एवं पात्र हितग्राहियों को दी जा रही योजनाओं का लाभ मिल सके। यह उदगार क्षेत्रीय विधायक के.के.श्रीवास्तव ने कावड़ यात्रा के दौरान अनंतपुरा में हुए स्वागत पर व्यक्त किए। क्षेत्रीय विधायक केके श्रीवास्तव द्वारा निकाली जा रही कावड़ यात्रा के दौरान आज कावड़ यात्रा ग्राम चकरा से होती हुई अनंतपुरा पहुंची जहां ग्रामीण लोगों द्वारा कावड़ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। दिनेश तिवारी द्वारा इस कावंड यात्रा का अनंतपुरा के शासकीय माध्यमिक शाला प्रांगण में जोरदार स्वागत कर सारे कावडियों को भोजन कराया गया। वहीं विधायक श्री श्रीवास्तव द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सुनी,वहीं ग्राम पंचायत अनंतपुरा की ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर सरपंच अमृतलाल यादव को समझाईश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चैहान द्वारा गरीब हितग्राहियों को समय के अंदर राशन पर्ची वितरण की जाए साथ ही इन्हें योजनाओं के अंतर्गत लाभन्वित भी किया जाए। वहीं विधायक श्री श्रीवास्तव ने समस्त ग्रामीणों को आश्वासित करते हुए कहा कि यदि किसी को भी किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो मेरे द्वार हमेशा ही खुले हुए हैं। मैं किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करने दूंगा। इस दौरान अनिल बड़कुल,नपाध्यक्ष राकेश गिरि गोस्वामी,गोपाल सिंह राय,गनेशी नायक,नारायण सिंह गौर,दीपक श्रीवास्तव,सतीश खरे,प्रमोदादित्य तिवारी,दिनेश तिवारी,शैलेंद्र अवस्थी,सुनील यादव,मुख्तार अहमद,अनीश खान,मनोज देवलिया,गोविंद सिंह गौर,मयंक देवलिया,अमित साहू सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे।
भगवान पाश्र्वनाथ स्वामी का मोक्षकल्याणक मनाया
- जैन मंदिरों में हुये अनेक धार्मिक कार्यक्रम
टीकमगढ़। जैन धर्म के 23 वें तीथंकर भगवान श्री 1008 श्री पाश्र्वनाथ स्वामी का मोक्षकल्याणक नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजित किये गये जिसमें भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्य आयोजन टीकमगढ़ नगर की नंदीश्वर कालोनी में परम पूज्य गणाचार्य विरागसागर महाराज के शिष्य पूज्य मुनिवर श्री विश्रुत सागर महाराज एवं पूज्य मुनिवर संस्कार सागर महाराज के मंगल सानिध्य में किया गया इस पुनीत अवसर पर गाजे बाजे के साथ सभी मंदिरों मे र्निवाण लाडू भी चढाये गये। इस पावन अवसर पर सभी मंदिर पाश्र्वनाथ के जयकारों से गंज रहे थे। रविवार को मुकट सप्तमी के दिन जैन धर्म के 23 वें तीथंकर भगवान श्री 1008 श्री पाश्र्वनाथ स्वामी का मोक्षकल्याणक नगर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में सुवह से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें भक्तों ने श्रीजी का अभिषेक, पाश्र्वनाथ पूजन गाजे बाजे के साथ किया गया जिसमें हजारों भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। मुख्य आयोजन टीकमगढ़ नगर की नंदीश्वर कालोनी के उदासीन आश्रम में परम पूज्य गणाचार्य विरागसागर महाराज के शिष्य पूज्य मुनिवर श्री विश्रुत सागर महाराज एवं पूज्य मुनिवर संस्कार सागर महाराज के मंगल सानिध्य में किया गया इस पुनीत अवसर पर गाजे बाजे के साथ सभी मंदिरों मे र्निवाण लाडू भी चढाये गये। पूज्य मुनि विश्रुत सागर एवं मुनि संस्कार सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुये कहा कि आज मुकट सप्तमी का दिन है यह दिन मनुस्य के सबसे बड़े पुरूसाथ का दिन है। जो जीव र्निवाण को प्राप्त होते हैं वो जीव इस संसार में द्वारा लोट कर नहीं आता है। इस लिये परम सुख की प्राप्ती संयम एवं क्षणिक सुख आराधना से मिलता है। उदासीन आश्रम में भक्तों ने भगबान पाश्र्वनाथ की स्वर्णकूट की रचना की थी जिससे ऐसा लग रहा था मानों साक्षात हम सभी सम्मेद शिखर पर जा कर पाश्र्वनाथ की स्तुति कर रहे हों। इस पावन अवसर पर सभी मंदिर पाश्र्वनाथ के जयकारों से गंज रहे थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें