10 लाख शिशु जन्म के 24 घंटे के भीतर मर जाते हैं : यूएन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 सितंबर 2014

10 लाख शिशु जन्म के 24 घंटे के भीतर मर जाते हैं : यूएन


united nations
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में कहा है कि हर साल 10 लाख नवजात शिशुओं की मौत जन्म के 24 घंटों के अंदर हो जाती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शिशु उत्तरजीविता से संबंधित नई प्रगति रिपोर्ट 2014 में दर्शाया गया है कि जन्म से पहले, जन्म के दौरान या जन्म के तुरंत बाद सामान्य एवं कम लागत के उपायों के जरिए इन शिशुओं को बचाया जा सकता था।

यह बच्चों की उत्तरजीविता और सरकारों की जवादेही के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) द्वारा जारी की गई दूसरी रिपोर्ट है। यूनिसेफ की उपकार्यकारी निदेशक गीता राव गुप्ता ने बताया, "आंकड़े साफ तौर पर दिखाते हैं कि अगर नवाजत शिशुओं की माताओं को गर्भावस्था और प्रसव के दौरान गुणवत्तापरक स्वास्थ्य देखभाल मिले तो नवजातों की उत्तरजीविता नाटकीय ढंग से बढ़ सकती है।"

वर्ष 1990 के बाद से पांच साल के अंदर मरने वाले बच्चों की संख्या 127 लाख से आधी होकर 63 लाख हो गई है। नवजात शिशु के प्रथम 28 दिन बहुत नाजुक होते हैं क्योंकि जन्म के 28 दिनों के अंदर हर साल लगभग 28 लाख बच्चों की मौत हो जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं: