लद्दाख के चुमुर सेक्टर में गुरुवार को 1,000 चीनी सैनिक भारतीय सीमा के अंदर आ गए। उल्लेखनीय है कि चीन के राष्ट्रपति इस समय भारत के दौरे पर आए हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार, करीब 1,000 चीनी सैनिक जम्मू एवं कश्मीर स्थित लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओएसी) पार कर भारतीय क्षेत्र में आ गए और वापस जाने से इनकार किया।
सेना ने आनन फानन में नियंत्रण रेखा पर जवानों की तीन टुकड़ियां भेजी। यह घटना दो देशों की सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के एक दिन बाद हुई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी तीन-दिवसीय भारत यात्रा के तहत बुधवार को अहमदाबाद पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें