महाराष्ट्र से कांग्रेस-राकांपा सरकार उखाड़ फेंकें : अमित शाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 सितंबर 2014

महाराष्ट्र से कांग्रेस-राकांपा सरकार उखाड़ फेंकें : अमित शाह


remove-congress-ncp-from-maharashtra-said-shah
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को महाराष्ट्र से घोटाले में डूबी कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सरकार उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। शाह ने 15 अक्टूबर के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि कांग्रेस और राकांपा ने पिछले 15 वर्षो में अपने शासन के दौरान राज्य को 'बर्बाद' कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, शरद पवार (राकांपा अध्यक्ष) ने राजनीति का जैसा व्यापारीकरण किया वैसा देश में किसी दूसरे नेता ने नहीं किया..अजीत पवार घोटालों में संलिप्त थे..राज्य में एक के बाद एक कुल 11,88,000 करोड़ रुपये के घोटाले हुए।"

शाह ने कहा कि घोटाले में गए 11,88,000 करोड़ रुपये राज्य की कम से कम पांच साल की अर्थव्यवस्था चलाने के लिए पर्याप्त थे। शाह यहां होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कोल्हापुर पहुंचे। राकांपा ने दो दिन पहले यहीं से अपना अभियान शुरू किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: