भारत-चीन रणनीतिक संबंध को आगे बढ़ाना चाहते हैं शी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 18 सितंबर 2014

भारत-चीन रणनीतिक संबंध को आगे बढ़ाना चाहते हैं शी


shi jinping
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरुवार को कहा कि वह भारत, चीन के बीच की रणनीतिक साझीदारी को आगे ले जाना चाहते हैं। शी ने कहा कि चीन और भारत विश्व के दो बड़े विकासशील देश हैं और उभरते हुए बाजार हैं। 

भारत की तीन-दिवसीय दौरे पर आए शी ने कहा कि उन्हें रणनीतिक साझीदारी को आगे ले जाने के लिए भारतीय नेतृत्व के साथ वार्ता करने की उम्मीद है। 

चीनी राष्ट्रपति भारत यात्रा के तहत बुधवार अहमदाबाद पहुंचे और इसके बाद उसी रात राष्ट्रीय राजधानी आए। वह गुरुवार को हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता करेंगे। वह शुक्रवार को स्वदेश रवाना हो जाएंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं: