बिल गेट्स ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 4.5 करोड़ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 19 सितंबर 2014

बिल गेट्स ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 4.5 करोड़

बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए करीब साढ़े चार करोड़ रुपए की तत्काल सहायता देने की घोषणा की है. यह संस्था बिल गेट्स और उनकी पत्नी मिलिंडा के नाम से स्थापित है. उन्होंने यह राशि पीएम रिलीफ फंड में दी है.

गेट्स ने पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की. माइक्रोसाफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ऐसे भी सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं. गौरतलब है कि गेट्स दुनिया भर में आपदा पीड़ित, युद्द पीड़ित और गरीबों के मदद के लिए भी काफी जाने जाते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: