विश्व कप के बाद एकदिवसीय को अलविदा कह सकते हैं अफरीदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 21 सितंबर 2014

विश्व कप के बाद एकदिवसीय को अलविदा कह सकते हैं अफरीदी


afridi-may-retire-after-world-cup
पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज और ट्वेंटी-20 टीम के नव-नियुक्त कप्तान शाहिद अफरीदी ने कहा है कि अगले साल होने वाले विश्व कप के बाद वह एकदिवसीय प्रारूप में अपने सफर को जारी रखने के बारे में विचार करेंगे। अफरीदी का लक्ष्य 2016 में होने वाले ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए मजबूत टीम तैयार करना है और वह इस पर ध्यान देना चाहते हैं।

वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार, अफरीदी ने कहा, "मैं एकदिवसीय प्रारूप से अलग होने पर विचार कर सकता हूं क्योंकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मुझे ट्वेंटी-20 टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की एक मजबूत टीम तैयार करना चाहता हूं जो फिर से यह खिताब जीत सके।"

गौरतलब है कि बांग्लादेश में इसी साल हुए विश्व कप के बाद मोहम्मद हफीज ने ट्वेंटी-20 टीम के कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद हाल ही में अफरीदी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

अफरीदी ने कहा, "मैंने टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का फैसला किया क्योंकि मुझे लगा कि मैं ज्यादा योगदान नहीं कर पा रहा हूं। मुझे टेस्ट क्रिकेट में मजा भी नहीं आ रहा था। मैं सीमित ओवरों का क्रिकेट खेलना पसंद करता हूं लेकिन विश्व कप के बाद एकदिवसीय खेलते रहने पर मैं विचार करूंगा।"

अफरीदी ने जुलाई 2010 में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था। अफरीदी ने हालांकि, टीम की कप्तानी पद से हटाए जाने के बाद नाराज होते हुए मई-2011 में भी एकदिवसीय प्रारूप से संन्यास की घोषणा की थी, लेकिन फिर उसी साल नवंबर में वह राष्ट्रीय टीम में वापस आ गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: