केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का आरोप तय - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 20 सितंबर 2014

केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का आरोप तय


arvind kejriwalदिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तीन अन्य के खिलाफ मानहानि का आरोप तय किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बेटे अमित सिब्बल द्वारा दायर एक मामले में अदालत ने आरोप तय किया है। महानगर दंडाधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी (आप) के नेता प्रशांत भूषण और आप की पूर्व नेता शाजिया इल्मी के खिलाफ आरोप तय किए।

गौरतलब है कि केजरीवाल ने 2013 में एक संवाददाता सम्मेलन में अमित सिब्बल पर 'निजी लाभ के लिए शक्तियों के दुरुपयोग' का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह ऐसे समय में दूरसंचार कंपनी वोडाफोन की तरफ से सर्वोच्च न्यायालय में पेश हो रहे हैं, जब उनके पिता केंद्रीय संचार मंत्री हैं। चारों नेताओं ने अपने दोष कुबूल करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद अदालत ने गवाहों के बयान दर्ज करने के लिए 17 जनवरी, 2015 की तिथि तय की है। 

कोई टिप्पणी नहीं: