निर्वाचन कार्य के दौरान मृत्यु होने पर शिक्षक की पत्नी को 5 लाख रु. की सहायता राशि मंजूर
लोकसभा चुनाव 2014 में निर्वाचन कार्य के दौरान बी.एल.ओ. शासकीय प्राथमिक शाला सिहोरा के सहायक शिक्षक श्री योगेन्द्र पटले की मृत्यु हो जाने के कारण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री व्ही. किरण गोपाल ने उसकी वारिस पत्नी श्रीमती वासंती पटले को 5 लाख रु. की सहायता राशि स्वीकृत की है। जिला निर्वाचन कार्यालय के लेखापाल को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल देयक तैयार कर श्रीमती बासंती पटले के बैंक खाते में 5 लाख रु. की सहायता राशि जमा करायें।
कृषि मंत्री श्री बिसेन 18 सितम्बर को करेंगें फसल बीमा राशि का वितरण
म.प्र. शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन का 17 सितम्बर को बालाघाट आगमन हो रहा है। श्री बिसेन 17 सितम्बर को छिंदवाड़ा एवं सिवनी में राष्ट्रीय फसल बीमा के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्री 7.30 बजे बालाघाट पहुंचेंगें। श्री बिसेन 18 सितम्बर को बालाघाट में किसानों को राष्ट्रीय फसल बीमा के प्रमाण पत्र एवं राशि के वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगें।
कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी जनता की समस्या
प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल ने जिले के विभिन्ना स्थानों से शिकायत एवं समस्या लेकर आये लोगों की बातों को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को उन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
107 दिनों की मजदूरी नहीं मिली
जनसुनवाई में किरनापुर विकासखंड के ग्राम कसंगी की दुर्गाबाई मरकाम शिकायत लेकर आई थी कि उसके द्वारा मनरेगा योजना में वर्ष 2013-14 में 107 दिन काम किया गया है। लेकिन उसे अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। ग्राम के सरपंच, सचिव एवं रोजगार से पूछने पर वह कहते है कि मजदूरी का भुगतान हो जायेगा। दुर्गाबाई अपनी बकाया मजदूरी का भुगतान पाने के लिए पोस्ट आफिस के भी चक्कर लगा चुकी है। कलेक्टर श्री किरण गोपाल ने दुर्गाबाई की समस्या सुनने के बाद उसे आश्वस्त किया कि बकाया मजदूरी का भुगतान शीघ्र कराया जायेगा और भुगतान में विलंब के लिए दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही भी की जायेगी। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से कहा है कि वे इस प्रकरण की जांच करें और दुर्गाबाई को बकाया मजदूरी का भुगतान शीघ्र करायें।
दो साल से अंकसूची नहीं मिली
जनसुनवाई में कटंगी तहसील के ग्राम खमरिया का निवासी युवक हीरालाल शनिचरे शिकायत लेकर आया था कि उसने वर्ष 2012 में कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल कटंगी से 12 वीं की परीक्षा दी थी। वह परीक्षा पास कर चुका है लेकिन उसे अब तक अंकसूची प्रदाय नहीं की गई है। अंकसूची नहीं होने से वह काफी परेशान है और आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहा है। कलेक्टर ने हीरालाल की समस्या सुनने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे इस प्रकरण की जांच करें और हीरालाल को शीघ्र अंकसूची दिलवायें।
अप्रशिक्षित व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड बना दिया
जनसुनवाई में संजय कबीरे शिकायत लेकर आया था कि उसके द्वारा लांजी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुरक्षा गार्ड के लिए आवेदन किया गया था। संजय ने बताया कि स्वरोजगार योजना के अंतर्गत वह सुरक्षागार्ड का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुका है। लेकिन लांजी के अस्पताल में अप्रशिक्षित व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड के काम पर रख लिया गया है। कलेक्टर ने संजय की शिकायत सुनने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
बकरी पालन के लिए बैंक नहीं दे रहा है ऋण
जनसुनवाई में लांजी तहसील के ग्राम दुल्हापुर का निवासी मूलचंद नारनौरे शिकायत लेकर आया था कि वह बहुत गरीब व्यक्ति है और उसके पास मात्र दो एकड़ खेती है और वह भी पथरीली व उबड़खाबड़ है। अपनी आय बढ़ाने के लिए उसने स्वरोजगार योजना के लिए बकरी पालन का प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। वह इस व्यवसाय को पूरी लगन से करना चाहता है। इसके लिए वह बैंक से ऋण लेना चाहता है। लेकिन बैंक से उसे बकरी पालन के लिए ऋण नहीं दे रहा है। कलेक्टर ने मूलचंद की समस्या सुनने के बाद जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक को निर्देशित किया है कि मूलचंद बकरी पालन के लिए सही हितग्राही है और उसे बैंक से आवश्यक राशि के ऋण के रूप में शीघ्र दिलवायें और पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।
तालाब का पट्टा किसी और को दे दिया
जनसुनवाई में ग्राम कुल्पा का राजू ढीमर शिकायत लेकर आया था कि वह परंपरागत रूप से मछली पकड़ने का कार्य करता है। उसने गांव के मदनपुर तालाब में मत्स्य पालन के लिए 10 वर्ष का पट्टा मंजूर किये जाने का आवेदन दिया था। लेकिन मत्स्य पालन विभाग द्वारा उसे तालाब का पट्टा न देकर किसी और व्यक्ति को तालाब 10 वर्ष के पट्टे पर दे दिया गया है। कलेक्टर ने राजू की शिकायत सुनने के बाद उप संचालक मत्स्योद्योग को निर्देशित किया है कि वे इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
सेवानिवृत्ति के बाद अब तक कोई राशि नहीं मिली
जनसुनवाई में सेवानिवृत्त वनपाल छगनलाल शिव शिकायत लेकर आया था कि वह 31 मई 2014 को सेवानिवृत्त हो गया है। लेकि उसे आज तक जी.पी.एफ. की राशि एवं पी.पी.ओ. आदि प्रदाय नहीं किया गया है।उसे केवल दो माह की राहत पेंशन प्रदाय की गई है। कलेक्टर ने छगनलाल की शिकायत सुनने के बाद उत्तर वन मंडल के वन मंडलाधिकारी से कहा है कि वे इस प्रकरण की जांच कर छगनलाल को उसके बकाया भुगतान करवायें। कुछ इसी तरह की शिकायत बिरसोला हायर स्कूल से 31 दिसम्बर 2013 को सेवानिवृत्त हुए भृत्य बालिकराम मोहतुरे की थी। उसने बताया कि उसे पी.पी.ओ. मिला गया है लेकिन 2 लाख 30 हजार 945 रु. की राशि अब तक नहीं मिली है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को इस प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये है।
बैंक मेनेजर कहता है मुफ्त में ऋण नहीं मिलता
जनसुनवाई में तिरोड़ी तहसील के ग्राम सावरी का निवासी हरिचंद ढीमर शिकायत लेकर आया था कि वह गरीब व्यक्ति है और उसका मकान जर्जर हालत में है, जो कभी भी गिर सकता है। वह मुख्यमंत्री आवास योजना में अपना मकान बनाना चाहता है। लेकिन सावरी के सिंडिकेट बैंक द्वारा उसे मकान के लिए ऋण नहीं दिया जा रहा है। जबकि बैंक द्वारा गांव में ही सम्पन्न व्यक्तियों को काम्प्लेक्स बनाने के लिए ऋण दिया जा रहा है। बैंक मेनेजर कहता है कि ऋण के लिए रुपये खर्च करना पडता है, फोकट में ऋण नहीं मिलता है। कलेक्टर ने हरिचंद की समस्या सुनने के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से इस प्रकरण की जांच करने एवं हरिचंद को मकान के लिए ऋण दिलाने कहा है।
18 सितम्बर को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक
18 सितम्बर को जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक का आयोजन किया गया है। कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल की अध्यक्षता में आयोजित यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपरान्ह 3 बजे से प्रारंभ होगी। इस बैठक में उपस्थित होने के लिए सांसद श्री बोध सिंह भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुंती धुर्वे एवं जिले के सभी 6 विधायकों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग, उप संचालक कृषि एवं सभी 10 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये है। इस बैठक में आगामी 25 सितम्बर से 19 नवम्बर तक आयोजित होने वाले विशेष स्वच्छता अभियान के लिए रणनीति बनाई जायेगी। इस बैठक में निर्मल अभियान की प्रगति की समीक्षा भी की जायेगी।
सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण 30 सितम्बर तक प्रस्तुत करने के निर्देश
कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल ने सभी विभागों के आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधिनस्थ कार्यालय के आगामी 6 माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणें का निराकरण कर 30 सितम्बर 2014 तक जिला पेंशन कार्यालय में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। जिससे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के साथ ही पेंशन प्राधिकार पत्र व अन्य स्वत्वों का भुगतान किया जा सके। इसी प्रकार 31 अगस्त 2014 तक लंबित पेंशन प्रकरणों में शीघ्र कार्यवाही कर 20 सितम्बर तक जिला पेंशन कार्यालय में प्रकरण प्रस्तुत करने कहा गया है। आहरण संवितरण अधिकारियों से कहा गया है कि वे इस कार्य को प्राथमिकता एवं जिम्मेदारी के साथ समय सीमा में करें।
विश्वकर्मा जयंती पर श्रम कल्याण केन्द्र में कार्यक्रम का आयोजन
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितम्बर को श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केन्द्र बालाघाट में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। म.प्र. श्रम कल्याण मंडल भोपाल द्वारा संचालित इस केन्द्र वार्ड नं.-28, मयूर टाकीज बालाघाट के प्रांगण में दोपहर 12.30 विश्वकर्मा जयंती समारोहपूर्वक मनाई जायेगी। केन्द्र के प्रभारी श्री राधेश्याम मटाले ने औद्योगिक नियोजक एवं श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की गई है।
निर्वाचक नामावली तैयार करने मास्टर ट्रेनर्स का 19 सितम्बर को प्रशिक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री व्ही. किरण गोपाल ने निर्वाचक नामावाली के संबंध में केसकेडिंग ट्रेनिंग आयोजित करने मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त कर दिये है। इन मास्टर ट्रेनर्स को अगामी 19 सितम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रात: 11.30 बजे से प्रशिक्षण दिया जायेगा। इन मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण लेने के बाद तहसील मुख्यालयों पर बी.एल.ओ. को प्रशिक्षण दिया जायेगा। निर्वाचक नामावाली के संबंध में केसकेडिंग ट्रेनिंग आयोजित करने बैहर तहसील के लिए व्याख्याता जयंत खांडवे, बी.आर.सी. प्रवीण चन्द्र उपाध्याय, बिरसा तहसील के लिए पल्हेरा के प्राचार्य के.के. पारधी, मलाजखंड के प्रभारी प्राचार्य ललित मिश्रा, परसवाड़ा तहसील के लिए परसवाड़ा के प्राचार्य डी.डी. ठाकरे व भिड़ी के आलोक चौरे तथा वारासिवनी तहसील के लिए प्राचार्य जी.सी. कावरे व सिर्रा के प्राचार्य एन.के. डहाटे को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है। खैरलांजी तहसील के लिए व्याख्याता मुकेश तिवारी व अरविंद यादव, लालबर्रा तहसील के लिए व्याख्याता शरद ज्योतिषी व उत्कृष्ट विद्यालय बालाघाट के व्याख्याता एच.आर. पटले, कटंगी तहसील के लिए प्राचार्य एस.आर. रहांगडाले व सी.एस. कुशराम, बालाघाट तहसील के लिए प्राचार्य आर.एस. बैस व शरद खंडेलवाल, लांजी तहसील के लिए प्राचार्य पी.के. भीमटे व व्याख्याता सुनील खरगाल तथा किरनापुर तहसील के लिए व्याख्याता सी.पी. बिसेन व आलोक मिश्रा को मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किया गया है। इन मास्टर ट्रेनर्स को निर्देशित किया गया है कि वे तहसील स्तर पर बी.एल.ओ. के प्रशिक्षण के दौरान मूल्यांकन के लिए 20 प्रश्नो के दो-दो प्रश्नपत्र उत्तर सहित तैयार कर बंद लिफाफे में 18 सितम्बर तक कलेक्ट्रेट की सामान्य निर्वाचन शाखा में जमा करायें। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 22 से 24 सितम्बर तक बैहर तहसील के 115 बी.एल.ओ.को बी.आर. भवन में, बिरसा तहसील के 126 बी.एल.ओ. को 22, 23 0 26 सितम्बर को जनपद सभाकक्ष में, परसवाड़ा तहसील के 62 बी.एल.ओ. को 22 व 23 सितम्बर को उत्कृष्ट विद्यालय में, किरनापुर तहसील के 141 बी.एल.ओ. को 22, 23, 24 व 27 सितम्बर को जनपद सभाकक्ष में, लांजी तहसील के 148 बी.एल.ओ. को 22, 23, 24 व 27 सितम्बर को बी.आर.जी.एफ. भवन में, बालाघाट तहसील के 207 बी.एल.ओ. को 22, 23, 24, 26 व 27 सितम्बर को एस.डी.एम. कार्यालय के मिटिंग हाल में, लालबर्रा तहसील के 136 बी.एल.ओ. को 22, 23, 26 व 27 सितम्बर को जनपद सभाकक्ष में, वारासिवनी तहसील के 137 बी.एल.ओ. को 22, 23, 24 व 27 सितम्बर को जनपद सभाकक्ष में, खैरलांजी तहसील के 120 बी.एल.ओ. को 22, 23 व 26 सितम्बर को जनपद सभाकक्ष में तथा कटंगी व तिरोड़ी तहसील के 152 बी.एल.ओ. को 22, 23, 24 व 26 सितम्बर को जनपद सभाकक्ष में प्रशिक्षण दिया जायेगा।
भरण पोषण अधिनियम के अंतर्गत कटंगी में सुलह अधिकारियों का पैनल गठित
माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम के अंतर्गत प्राप्त होने वाले प्रकरणों की सुनवाई के लिए कटंगी के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री मेहताब सिंह ने सुल अधिकारियों का पैनल गठित कर दिया है। इस पैनल में ग्राम चिचगांव के समाजसेवी श्री रामसिंह ठाकुर एवं कटंगी के अधिवक्ता श्री आई.डी. पटले को शामिल किया गया है। माता-पिता का पालन पोषण न करने एवं वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल नहीं किये जाने संबंधी शिकायतों पर यह पैनल सुनवाई करेगा।
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट तथा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति, परीक्षा के आवेदन अब 18 सितम्बर तक
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति तथा राष्ट्रीय प्रतिभा खोज चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर अब 18 सितंबर कर दी गई है। दोनों परीक्षा के आवेदन के लिए एम.पी. ऑनलाइन के कियोस्क पर विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवेदन की सुविधा राज्य शासन द्वारा दी गई है। पूर्व निर्धारित अंतिम तिथि पर अनेक जिलों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार कियोस्क पर विद्यार्थियों की भीड़ होने के कारण अंतिम तिथि में 3 दिवस की वृध्दि का निर्णय लिया गया है। उक्त परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। आवेदन-पत्र की प्रति एम.पी. ऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क से नि:शुल्क प्राप्त होगी। स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित प्रति के आधार पर विद्यार्थी कियोस्क के माध्मय से ऑनलाइन नि:शुल्क आवेदन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृत्ति के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रतिमाह 500 पये की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है। परीक्षा के लिए शासकीय एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में वर्तमान में कक्षा 8 में अध्ययनरत् विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को उनके संपूर्ण विद्यार्थी काल के लिए छात्रवृत्ति दी जाती है। इसमें कक्षा 12वीं तक की शालेय शिक्षा के लिए 1250 पये प्रतिमाह एवं महाविद्यालयीन शिक्षा, पी.एच.डी. आदि तक 2000 पये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति विद्यार्थी को प्राप्त होती है। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए शासकीय अथवा अशासकीय किसी भी विद्यालय में कक्षा 10 में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
बाढ़ पीडि़तो की मदद के लिये युवा मोर्चा ने प्रारम्भ किया धन संग्रह
बालाघाट। कश्मीर में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित पीडि़तों को सहायता पहुंचाने भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार से धन का संग्रहण करना प्रारम्भ किया। जिलाध्यध्क्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिये अभियान के तहत जिला मुख्यालय सहित सभी मण्डलों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में पीडि़तो के लिये सहायता हेतु भाजयुमो के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर धन संग्रहण किया। जिसमें आमजनों का अच्छा प्रतिसाद मिला और लोगों ने बडचढ़कर हिस्सा लेकर राशी का दान किया। इसी कड़ी में युवा मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय में आम्बेडकर चैक से गोंदिया रोड, प्रेम नगर व हनुमान चैक में व्यापारी व आमजनों से सहायता राशि एकत्र की गई इस कार्य को आगे भी जारी रखा जायेगा। युवा मोर्चा द्वारा की गई एकत्रित राशि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में अग्रेषित किया जायेगा, जो जम्मू कश्मीर की बाढ़ पीडि़त जनता को नवजीवन प्रदान करेंगा। सोमवार को युवा मोर्चा द्वारा किये गये धन संग्रह अभियान भाजयुमो नगर अध्यक्ष राकेश सेवईवार के नेतृत्व में गजेन्द्र भारद्वाज ,मनोज पारधी, सुधीर गुड्डू चैधरी, मिन्टू जायसवाल, प्रसन्न कांकरिया, राजेश लिल्हारे, योगेश बिसेन, शैलेन्द्र ठकरेले, विक्की पालेवार, सुभाष माने, राजेश पटेल, निर्भय तोमर, हितेश पांचे, सोनू आसटकर, नितीन नगपुरे, हिमांशु चैकसे, आनंद पिछोड़े, अमित शर्मा सहित समस्त युवा मोर्चा टीम ने नगर में घुमकर पीडि़तों की मदद हेतु राशि एकत्र की।
बाढ़ पीडि़तो की मदद के लिये युवा मोर्चा ने प्रारम्भ किया धन संग्रह
बालाघाट। कश्मीर में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित पीडि़तों को सहायता पहुंचाने भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार से धन का संग्रहण करना प्रारम्भ किया। जिलाध्यध्क्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि युवा मोर्चा द्वारा बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिये अभियान के तहत जिला मुख्यालय सहित सभी मण्डलों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में पीडि़तो के लिये सहायता हेतु भाजयुमो के कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचकर धन संग्रहण किया। जिसमें आमजनों का अच्छा प्रतिसाद मिला और लोगों ने बडचढ़कर हिस्सा लेकर राशी का दान किया। इसी कड़ी में युवा मोर्चा द्वारा जिला मुख्यालय में आम्बेडकर चैक से गोंदिया रोड, प्रेम नगर व हनुमान चैक में व्यापारी व आमजनों से सहायता राशि एकत्र की गई इस कार्य को आगे भी जारी रखा जायेगा। युवा मोर्चा द्वारा की गई एकत्रित राशि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री राहत कोष में अग्रेषित किया जायेगा, जो जम्मू कश्मीर की बाढ़ पीडि़त जनता को नवजीवन प्रदान करेंगा। सोमवार को युवा मोर्चा द्वारा किये गये धन संग्रह अभियान भाजयुमो नगर अध्यक्ष राकेश सेवईवार के नेतृत्व में गजेन्द्र भारद्वाज ,मनोज पारधी, सुधीर गुड्डू चैधरी, मिन्टू जायसवाल, प्रसन्न कांकरिया, राजेश लिल्हारे, योगेश बिसेन, शैलेन्द्र ठकरेले, विक्की पालेवार, सुभाष माने, राजेश पटेल, निर्भय तोमर, हितेश पांचे, सोनू आसटकर, नितीन नगपुरे, हिमांशु चैकसे, आनंद पिछोड़े, अमित शर्मा सहित समस्त युवा मोर्चा टीम ने नगर में घुमकर पीडि़तों की मदद हेतु राशि एकत्र की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें