प्रभारी मंत्री आज आएंगे पन्ना
पन्ना 16 सितंबर 14/जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. गौरीशंकर शेजवार मंत्री वन, जैव विधिधता एवं जैव प्रौद्योगिकी दो दिवसीय प्रवास पर पन्ना आएंगे। प्रभारी मंत्री 16 सितंबर को रात 10 बजे भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन से प्रस्थान कर 17 सितंबर को प्रातः 6.30 बजे सतना पहुंचेंगे। सतना से प्रातः 9 बजे कार से प्रस्थान कर 11 बजे पन्ना पहुंचेंगे। प्रभारी मंत्री दोपहर 12 बजे नगरपालिका पन्ना द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे से पालीटेक्निक काॅलेज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे सम्मेलन में राष्ट्रीय कृषि बीमा से लाभान्वित किसानों को प्रमाण पत्र का वितरण करेंगे। वे रात्रि विश्राम पन्ना में करेंगे। प्रभारी मंत्री 18 सितंबर को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों के निर्माण कार्यो का लोकार्पण तथा शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे कार द्वारा रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे रात 8 बजे रीवा पहुंचकर विश्राम करेंगे।
मंत्री सुश्री मेहदेले 18 को आएंगी पन्ना
पन्ना 16 सितंबर 14/सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपाल, उद्यानिकी, ग्रामोद्योग, पीएचई, विधी एवं विधायी कार्य 18 सितंबर को दमोह जिले में आयोजित किसान सम्मेलन में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे कार द्वारा प्रस्थान कर शाम 7 बजे पन्ना पहुंचेगी। वे रात्रि विश्राम पन्ना में करेंगी।
प्रभारी मंत्री करेंगे 4 निर्माण कार्यो का लोकार्पण
पन्ना 16 सितंबर 14/जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. गौरीशंकर शेजवार मंत्री वन तथा जैव विविधता दो दिवसीय प्रवास पर पन्ना आ रहे हैं। प्रभारी मंत्री 17 सितंबर को पन्ना नगरपालिका द्वारा निर्मित 40 लाख रूपये की लागत के 5 निर्माण कार्यो का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह दोपहर 12 बजे से बादशाह सांई मस्जिद के सामने आयोजित किया जा रहा है। समारोह की अध्यक्षता सुश्री कुसुम सिंह मेहदेले मंत्री पशुपालन, उद्यानिकी, पीएचई, विधि एवं विधायी कार्य करेंगी। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक पवई श्री मुकेश नायक, विधायक गुनौर श्री महेन्द्र सिंह बागरी तथा श्री सतानन्द गौतम उपस्थित रहेंगे। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी सुधाकर सिंह ने आमजनता से समारोह में उपस्थित रहने की अपील की है।
अनुशासनहीन शिक्षक को निलंबित करने के निर्देश
पन्ना 16 सितंबर 14/राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में पन्ना जिले के खिलाडियों के दल के साथ श्रीमती सृष्टि श्रीवास्तव अध्यापक शासकीय आर.पी.उ.मा.वि. पन्ना को एक सितंबर से 5 सितंबर तक शाजापुर जाने के लिए तैनात किया गया था। उनके द्वारा इस निर्देश का पालन नही किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र द्विवेदी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी पन्ना को अनुशासनहीन शिक्षक श्रीमती सृष्टि श्रीवास्तव के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
किसान सम्मेलन के आयोजन में न रहे कोई कमी-कलेक्टर
पन्ना 16 सितंबर 14/जिला मुख्यालय में 17 सितंबर को जिला स्तरीय किसान सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री डाॅ. गोरीशंकर शेजवार मंत्री वन तथा जैव विविधता मुख्य अतिथि के रूप में किसानों को कृषि बीमा के प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। समारोह पालीटेक्निक काॅलेज परिसर में आयोजित किया जा रहा है। कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने समारोह के तैयारियों की समीक्षा की। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि किसान सम्मेलन के आयोजन में किसी तरह की कमी नही रहनी चाहिए। अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई उसके अनुरूप समस्त कार्यवाहियां सुनिश्चित करें। आमंत्रण पत्र के वितरण से लेकर किसानों को प्रमाण पत्र के वितरण तक की पूरी कार्यवाही के लिए आवश्यक प्रबंध करें। कार्यक्रम स्थल में पेयजल, साफ सफाई, पंडाल, आमंत्रितों के बैठने तथा मंच की उचित व्यवस्था करें। कलेक्टर ने कहा कि कार्यक्रम स्थल में हितग्राहियों को बैठने के लिए सेक्टरवार व्यवस्था करें। पत्रकारों को कव्हरेज के लिए उचित स्थान प्रदान करें। कार्यक्रम में कृषि उपकरणों के वितरण के लिए अलग से पंडाल लगाएं। समारोह स्थल में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन, स्वास्थ्य विभाग तथा जिला पंचायत विभागीय प्रदर्शनी भी आयोजित करें। प्रदर्शनी समारोह शुरू होने के तीन घण्टे पूर्व पूरी तरह से तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि मंच को भालीभांति सुसज्जित करें। उप संचालक कृषि तथा सहायक संचालक उद्यानिकी इसके लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग समारोह स्थल में बेरीकेटिंग तथा मंच सज्जा की उचित व्यवस्था करें। सभी अधिकारी समन्वय के साथ सभी कार्यवाहियां सुनिश्चित करें। मंच से केवल कुछ किसानों को बीमा लाभ के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। शेष सभी किसानों को प्रमाण पत्र वितरण के लिए विकासखण्डवार अलग-अलग काउन्टर बनाएं। इनमें सहकारी बैंक अपने कर्मचारी तैनात कर प्रमाण पत्रों का वितरण कराएं। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्बे, एडीएम चन्द्रशेखर बालिम्बे, एसडीएम अशोक ओहरी, उप संचालक कृषि आर.एस. सोलंकी, उप संचालक आत्मा परियोजना बी.एल. कुरील तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के बाद कलेक्टर ने पालीटेक्निक काॅलेज का भ्रमण कर किसान मेले के लिए किए जा रहे प्रबंधों का मौके पर जायजा लिया।
जनसुनवाई में 185 आवेदन पत्रों में हुई सुनवाई
पन्ना 16 सितंबर 14/आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए हर सप्ताह जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर आर.के. मिश्रा तथा अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे ने आमजनता से प्राप्त 185 आवेदन पत्रों में जनसुनवाई की। उन्होंने जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, गरीबी रेखा की सूची में नाम जोडने, राहत राशि के भुगतान, उपचार सहायता, मध्यान्ह भोजन योजना, रोजगार सहायक भर्ती, बैंक से चैक भुगतान, तीर्थदर्शन यात्रा का लाभ देने, जीपीएफ पासबुक न देने, ऋण आवेदन पत्रों पर कार्यवाही सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। सभी कार्यालय प्रमुख कार्यालय में पृथक से पंजी बनाकर जनसुनवाई के आवेदन पत्र दर्ज कराएं। इनके निराकरण का प्रतिवेदन कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत करें।
विशेष स्वच्छता अभियान का सभी शालाओं में करें आयोजन-कलेक्टर
पन्ना 16 सितंबर 14/जिलेभर में 25 सितंबर से 19 नवंबर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने अभियान के तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विशेष स्वच्छता अभियान का सभी शालाओं में आयोजन करें। इसके तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले की चुनी हुई शालाओं में 15 अक्टूबर को हांथ धुलाई दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए शालावार नोडल अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। हांथ धुलाई के लिए चुनी गई शालाओं में प्लेट फार्म तत्काल निर्माण कराएं। सभी बीएसी, बीआरसी तथा सीएसी नियमित रूप से विशेष स्वच्छता अभियान की निगरानी करें। टूर डायरी में विशेष स्वच्छता अभियान की जानकारी दर्ज होने पर ही भ्रमण मान्य किया जाएगा। कलेक्टर ने बैठक से अनुपस्थित बीएसी तथा बीआरसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि शासन ने विश्व हांथ धुलाई दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में 20 हजार स्कूलों में 20 लाख बच्चों की हांथ धुलाई का कार्यक्रम निर्धारित किया हैै। इसे गिनीज आफ बुक वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम में 50-50 विद्यार्थियों के समूह में हांथ धुलाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराई जाएगी। इसके लिए अलग अलग साबुन, पेपर नेपकिन तथा पानी की व्यवस्था करें। हांथ धुलाई कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग भी की जाएगी। यदि 50 में से तीन बच्चे ने भी ठीक से हांथ नही धोय तो सभी बच्चों को अमान्य कर दिया जाएगा। इसलिए हांथ धुलाई का प्रशिक्षण देने के साथ बच्चों को पूरा अभ्यास कराएं। प्रतिदिन प्रार्थना के बाद बच्चों को हांथ धुलाई एवं स्वच्छता अभियान के संबंध में जानकारी दें। कलेक्टर ने कहा कि सभी स्कूलों तथा आंगनवाडी केन्द्रों में स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इनके नियमित उपयोग तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। शौचालयों में पानी की उचित व्यवस्था कराएं। छात्र तथा छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों का निर्माण कराएं। पूर्व से निर्मित शौचालयों का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी छात्राओं को इस माह आयरन की गोलियां हर सप्ताह खाने के लिए निःशुल्क वितरित की जा रही हैं। स्वच्छता अभियान की निगरानी के साथ आयरन गोली वितरण की भी जानकारी अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्बे ने स्वच्छता अभियान तथा विश्व हांथ धुलाई दिवस के संबंध में शालाओं में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक शिक्षा मिशन, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, बीएसी, बीआरसी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निर्वाचन का प्रशिक्षण 17 सितंबर से
पन्ना 16 सितंबर 14/निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार नगरीय निकाय तथा पंचायत राज संस्थाओं के तैनात रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर, मास्टर ट्रेनर एवं बीएलओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला स्तरीय प्रशिक्षण 17 सितंबर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जा रहा है। इसमें सभी रिटर्निंग आफीसर, सहायक रिटर्निंग आफीसर तथा मास्टर ट्रेनर शामिल होंगे। इस संबंध मंे उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक ओहरी ने बताया कि चुनाव का प्रशिक्षण 20 एवं 21 सितंबर को उत्कृष्ट विद्यालय अजयगढ, 22 एवं 23 सितंबर को डाईट सभागार पन्ना, 24 से 27 सितंबर तक उत्कृष्ट विद्यालय पवई तथा 28 से 30 सितंबर उत्कृष्ट विद्यालय गुनौर में प्रातः 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इनमें संबंधित क्षेत्र के बीएलओ तथा सुपर वाईजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने संबंधितों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
बांस शिल्प प्रतियोगिता 7 अक्टूबर को
पन्ना 16 सितंबर 14/जिले में बांस शिल्प को बढावा देने के लिए बांस शिल्प प्रतियोगिता 7 अक्टूबर को आयोजित की जा रही है। इसमें तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इस संबंध में वन मण्डलाधिकारी उत्तर एस.के. गुप्ता ने बताया कि शिल्प की प्रथम श्रेणी शोपीस आभूषण तथा छोटी वस्तुओं की है। इसकी दूसरी श्रेणी में बांस से बने पेन स्टेण्ड, फाईल कव्हर, डास्टबिन, लेम्प आदि शामिल है। इसकी तीसरी श्रेणी में छोटी टेबिल तथा बुक सेल्फ जैसे बांस फर्नीचर शामिल किए जाएंगे। जिले के बांस शिल्पकार किसी एक श्रेणी में अधिकतम दो बांस निर्मित वस्तुएं प्रदर्शित कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इसके नोडल अधिकारी सहायक वन संरक्षक ओ.एस. चैहान के समक्ष निर्धारित प्रपत्र में आवेदन तथा 10 रूपये की राशि जमा करके पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रतियोगिता प्रारंभ होने पूर्व तक किया जाएगा। श्री गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में तीनों श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार दो हजार रूपये तथा द्वितीय पुरस्कार एक हजार रूपये की राशि दी जाएगी। प्रथम पुरस्कार विजेता को 10 से 19 अक्टूबर तक भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी प्राप्त होगा। वन मण्डलाधिकारी ने जिले के बांस शिल्पियों से प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।
बेल तथा आंवला संग्रहण पर 30 नवंबर तक लगा प्रतिबंध
पन्ना 16 सितंबर 14/औषधीय पौधों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उत्तर वन मण्डल पन्ना में 30 नवंबर तक बेल तथा आंवला फल के संग्रहण एवं परिवहन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध मध्य प्रदेश वन उपज जेव विविधता संरक्षण नियम 2005 के तहत लगाया गया है। इस संबंध में वन मण्डलाधिकारी उत्तर डाॅ. एस.के. गुप्ता ने बताया कि वन क्षेत्र में यह प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध की अवधि में कोई भी व्यक्ति अथवा संस्था यदि प्रतिबंधित वन क्षेत्रों में आंवला की तुडाई संग्रहण तथा परिवहन करते पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 77 के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आम जनता से प्रतिबंध का पालन करते हुए इस अवधि में आंवला तथा जडी बूटियों का संग्रहण न करने की अपील की है।
दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नि की हत्या की, आरोपी पति मनकापुर चीनी मिल में इंजीनियर है
पन्ना/दहेज के लिए लोग किस हद तक गिर सकते है ।कहते है कि पेसे एवं हवस की भूख इंसान को हैवान बना देती है। और पढा लिखा व्यक्ति भी हैवान बन जाता है। हैवानियत की हदे पार कर देनी वाली घटना जिसने मानवता को शर्मशार कर दिया एक दहेज लोभी पति न केवल अपनी बैटी से मां का सहारा छीन लिया बल्कि उसे दर्दनाक रूप से मौत के घाट उतार दिया ।पैसे से इंजीनीयर जैसे पद पर होने के बावजूद हैवानियत की हदे पर कर दी और दहेज लोभी पति को अपनी मासूम बेटी पर भी तरस नही आया पत्नि की हत्या करने के बाद अपनी दुधमुही बच्ची से मां का सहारा छीन लिया अकीला के लिए बच्ची पैदा होना अभिषाप बन गया ओर दहेज एवं बच्ची पेदा होने उसनंे हत्या कर दी । यह दर्दनाक घटना पन्ना निवासी शेख इस्लाम जो कि कटरा मोहल्ला के रहने वाले है इनकी पुत्री अकीला बानो उम्र 31 के साथ घटी । पन्ना की बेटी अकीला की शादी नजीराबाद सतना निवासी परवेज अख्तर पिता अब्दुल सलाम के साथ हुई परवेज अख्तर गोडा जिले मनकापुर थाना अंतर्गत दतौली चीनी मिल में इंजीनीयर के पद पर पदस्थ थे उन्होने अपनी पत्नि की हत्या कर लाश कमरे में बंद कर दी ।इस संबध में मृतका के भाई शेख नवाव ने बताया कि मेरी बहन अकीला की शादी सतना निवासी परवेज के साथ 20 अप्रैल 2013 को हुई थी उन लोगो ने हैसीयत से अधिक शादी की दान दहेज एवं नकद राशि आदि भी दिया था परन्तु परवेज लगातार नगद पेसे एवं चार पहीया गाडी की मांग करता रहता था और इसी बात को लेकर अकीला को प्रताडित करता था । और दिनांक 11-12 सितम्बर को डेढ माह की बच्ची को लेकर अकेला 500 किलो मीटर दूर से सतना आया और नजीराबाद में अपने भाई के घर बच्ची को छोड गया जब इसकी जानकरी मुझे लगी की मेरी भांजी को परवेज छोड कर गया है तब उससे पूछतांछ करने पर उसने कोई सही जबाब नही दिया । तब किसी अनहोनी की आशाका के चलते तुरतं पुलिस को खबर की और एसपी सतना को ेखबर की सतना एसपी ने गौडा एसपी से चर्चा की और दूसरे दिन हम लोग गाडी से दतौली चीनी मिल पहुचे जहां सरकारी आवास में परवेज एवं अकीला रहते थे पुलिस की उपस्थिती में घर का ताला तोडा गया जहां अकीला बानो की रक्त रंजित लाश मिली जिसके सिर पर चोट के निशान थे अपनी बहन की यह हालत देखकर रोने लगा ।
आनन फानन में दतोली गांव थाना मनकापुर जिला गोण्डा में फरियादी शेख नबाब ने रिपोर्ट दर्ज कराई और आरोपी परवेज के खिलाफ अपराध क्रमांक 314/14 धारा 498ए,304बी आई पी सी 3/4 दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफतार कर लिया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पन्ना कटरा मोहल्ला स्थित निवास पर भारी भीड लग गई ओर दूसरे दिन सुबह मृतका का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें हजारो की तदाद में रिस्तेदार एवं आम जनता जनाजे में थें । चारो और इस घटना की निदां की जा रही है। एक दहेज लोभी इंजीनीयर ने पेसे की लालच में न केवल अपनी पत्नि की हत्या कर दी बल्कि अपनी मासूम को भी अनाथ बना दिया । मनकापुर पुलिस आरोपी को जैल भेज दिया दहेज के मामले ने परवेज एवं उनके परिवार वालो के खिलाफ शख्त से शख्त कार्यवाही होनी चाहिऐं।
दहेज लोभी पति ने अपनी पत्नि की हत्या की, आरोपी पति मनकापुर चीनी मिल में इंजीनियर है
- डेढ माह की मासूम बच्ची पर भी तरस नही आया आरोपी को पैसा एवं बेटी पैदा होना बना मौत का कारण
- पन्ना की बेटी थी अकीला, अगले जनम मोहै बिटिया न कीजो

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें