बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (17 सितम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 सितंबर 2014

बालाघाट (मध्यप्रदेश) की खबर (17 सितम्बर)

लांजी नगर पंचायत अध्यक्ष केर् कत्तव्य, निर्वहन के लिए पार्षद अमृता मुरकुटे अधिकृत
नगरीय विकास एवं पर्यावरण विभाग, म.प्र. शासन द्वारा नगर परिषद लांजी के अध्यक्ष की समस्त शक्तियों एवंर् कत्तव्यों के निर्वहन के लिए पार्षद श्रीमती अमृत मुरकुटे को अधिकृत किया गया है। नगर परिषद लांजी के अध्यक्ष के रिक्त पद की पूर्ति निर्वाचन के माध्यम से होने तक श्रीमती मुरकुटे अध्यक्ष की भांति कार्य करती रहेंगी। कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल ने जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी एवं लांजी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे शासन के आदेश के परिपालन में त्वरित कार्यवाही करें। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद लांजी की अध्यक्ष श्रीमती वनीता रामटेक्कर को 28 मई 2014 को पद से पृथक कर देने के कारण अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। 

सर्व शिक्षा अभियान की राशि वापस नहीं, करने वाले सरपंच सचिवों पर होगी कुर्की की कार्यवाही
कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल ने सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक एवं सहायक यंत्री को निर्देशित किया है कि जिन सरपंच एवं सचिवों द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के कार्यों के मूल्यांकन के पश्चात वसूली योग्य राशि अब तक वापस नहीं की है उनकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की व नीलामी की कार्यवाही करें।सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत विगत वर्षो में निर्माण कार्यो की स्वीकृती दी जाकर निर्माण एजेन्सीयों को राशि प्रदान की गई थी। निर्माण एजेन्सीयों द्वारा किये गये कार्यो के अंतिम मूल्यांकन पश्चात राशि वापस किये जाने हेतु संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंचों एवं सचिवों को सूचित किये जाने के बाद भी आज तक राशि वापस नहीं की गई है। कलेक्टर द्वारा इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की गई है और संबंधित पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों से कड़ाई से राशि वसूल करने के निर्देश दिये गये है। 

कलेक्टर ने किया देवगांव का भ्रमण, ग्रामीणों से की चर्चा, गांव में स्वच्छता बनाये रखने की अपील
वारासिवनी तहसील के ग्राम देवगांव में अज्ञात बीमारी से लोगों के ग्रसित होने की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल ने आज प्रात: देवगांव जाकर वहां के हालात देखे और ग्रामीणों से चर्चा की। इस दौरान उनके साथ संचालक स्वास्थ्य सेवायें डॉ. जे.एल. मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. खोसला, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय जैन, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशिष सक्सेना एवं डॉ. तिड़गाम भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री किरण गोपाल ने चिकित्सकों के साथ गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनके उपचार के लिए सभी इंतजाम किये जायेंगें। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे अपने घर एवं गांव में स्वच्छता बनाये रखें। अपने पशुओं को सड़क पर न बांधे और नालियों से पानी की निकासी होने दें। उन्होंने हेंडपंपों के पास भी स्वच्छता बनाये रखने कहा। उन्होंने देवगांव के सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया कि वे गांव की नालियों की सफाई करवायें। उन्होंनें ग्रामीणों से कहा कि वे खुले में शौच न करें और अपने घर पर शौचालय अवश्य बनवायें। उन्होंने सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया कि वे गांव के प्रत्येक परिवार के यहां पर पक्के शौचालय का होना  सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने खंड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि वे गांव के बुखार आदि से पीड़ित मरीजों का गांव में ही शिविर लगाकर उपचार करें। शिविर में ही रक्त जांच कर मलेरिया का पता लगायें। उन्होंने देवगांव के प्रत्येक घर में मच्छर नाशक दवा का छिड़काव करने के निर्देश। ग्राम देवगांव में भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खोसला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में शिविर लगाकर बीमार लोगों की जांच कर उपचार किया जा रहा है। शिविर में रक्त जांच भी की जा रही है। अब तक डेंगू का कोई मरीज नहीं मिला है। 

सैनिक कल्याण अधिकारी का 19 सितम्बर को बैहर आगमन
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त ले.कर्नल जया जेवियर का 19 सितम्बर को बैहर आगमन हो रहा है। अपने बैहर प्रवास के दौरान वे 19 सितम्बर को 11.30 बजे से विश्राम गृह में जिले में निवासरत भूतपूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं, सेवारत सैनिकों के परिजनों एवं आश्रितों से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वे उन्हें स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगी तथा उनकी गणना, पंजीकरण व पहचान पत्र जारी करने के संबंध में चर्चा करेंगी। जिला सैनिक कल्याण संयोजक श्री एल.आर. दमाहे ने जिले में निवासरत भूतपूर्व सैनिकों, सैनिकों की विधवाओं, सेवारत सैनिकों के परिजनों व आश्रितों से अपील की गई है कि वे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के बैहर प्रवास का अधिक से अधिक संख्या में आकर लाभ उठायें। 

कलेक्टर ने की भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा
कलेक्टर श्री व्ही. किरण गोपाल ने आज ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, लोक निर्माण विभाग एवं परियोजना क्रियान्वयन ईकाई द्वारा जिले में कराये जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तरूण राठी एवं सहायक कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा भी मौजूद थे। बैठक में निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान ने कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री श्री गरेवाल को निर्देशित किया कि वे राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा मिशन के अंतर्गत पूर्ण हो चुके हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल भवन शीघ्र संबंधित विभाग को हस्तांतरित करें। जिन भवनों का कार्य अपूर्ण है उसे माह दिसम्बर 2014 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने कहा गया। परियोजना क्रियान्वयन ईकाई द्वारा बैहर एवं बिरसा में बनाये जा रहे माडल स्कूल भवन, छात्रावास भवन एवं मलाजखंड व किरनापुर में बनाये जा रहे आई.टी.आई. भवन के अलग-अलग कोणों से लिये गये कम से कम 6 रंगीन फोटोग्राफ्स लाने के निर्देश दिये गये। परियोजना क्रियान्वयन ईकाई के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया गया कि वे बालाघाट में बन रहे ट्रामा सेंटर का कार्य शीघ्र पूर्ण करायें। लांजी एवं बिरसा में तहसील कार्यालय भवन एवं आवास निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान पाया गया कि काफी दिनों से राशि स्वीकृत होने के बाद भी अब तक जमीन का चयन एवं आबंटन निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण नहीं हो पाया है। इसी प्रकार जिले में 9 लोक सेवा केन्द्र में से वारासिवनी, खैरलांजी, कटंगी व परसवाड़ा के भवन के लिए जमीन उपलब्ध होने एवं माह फरवरी 2014 में प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त होने के बाद भी अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किये जाने पर कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री श्री गरेवाल को कड़ी फटकार लगाई और उन्हें इन कार्यों के लिए जमीन का आबंटन शीघ्र कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी श्री उईके को अपना मुख्यालय बैहर में रखने के निर्देश दिये। 

श्रम कल्याण मंडल द्वारा धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
balaghat news
म.प्र. श्रम कल्याण मण्डल द्वारा संचालित श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केन्द्र बालाघाट में आज 17 सितम्बर को श्रृष्टि के रचियता भगवान विश्वकर्मा जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथी श्री ऋषभ दास वैद्य, अध्यक्ष श्री रमेश रंगलानी एवं अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा के छायाचित्र पर दीप प्रजवल्लित कर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथी हर्षद भाई पटेल उद्योगपति, श्री रैवेल सिंह गॉधी उद्योगपति, श्री अमित वेगढ़ उद्योगपति बालाघाट मंचासीन थे। साथ ही बालाघाट से श्री सोहन सिंह जी, डॉ. अशोक गुप्त, बलवंत राव बल्ले, एम.एल. सिंहसने, उत्तम राऊत, विश्वनाथ टेम्भरें, दिपचंद ठाकरे, ताराचंद सिगाड़े, उमाशंकर नागेश्वर, जवाहर राऊत, चैतराम मरकाम, गुलाब नागेश्वर, रूपचंद मानेश्वर, गुलाबचंद सहारे, नरेश नवनागे, सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षिका श्रीमती आशा मटाले, एवं सिलाई कढ़ाई प्रशिणार्थी एवं श्रमिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं मण्डल द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएॅ की जानकारी केन्द्र प्रभारी राधेश्याम मटाले द्वारा दी गई ।कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उद्बोधन में देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विश्वकर्मा द्वारा देवताओं के लिए सुन्दर-सुन्दर मकानों का निर्माण किया गया तथा मण्डल द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की गई । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. अशोक गुप्त समाजसेवी गर्रा द्वारा किया गया । 

व्यक्तित्व, कौशल विकास एवं भाषा सुधार पर कार्यशाला का आयोजन
शासकीय कमला नेहरू कन्या महाविद्यालय बालाघाट में भाषा विज्ञान कार्यशाला के रूप में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से विषय विशेषज्ञ के रूप में श्रीमती आरती शरणागत के द्वारा श्रुतिसम भिन्न शब्दों के बारे में जानकारी प्रदान की एवं उदाहरण देकर छात्राओं को अवगत कराया। विषय विशेषज्ञ के द्वारा छात्राओं को व्यवसायिक, व्यवहारिक तथा शासकीय पत्र लेखन में होने वाली सामान्य त्रुटि को बताकर एक सही प्रारूप में वाले पत्र लेखन के बारे में जानकारी दी। अंत में कार्यशाला के उनके दैनिक जीवन में पत्रों के महत्व को बताया गया। कार्यशाला का संचालन श्रीमती सरोज एस. घोड़ेश्वर, श्रीमती पूनम गुप्ता, गौतम गजभिये के द्वारा किया गया।

बाढ़ पीडि़ता की मदद के लिये भाजपा 2 अक्टूंबर तक करेगी धन संग्रह

balaghat news
बालाघाट। भाजपा जिलाध्यध्क्ष उदयसिंह नगपुरे के निर्देशन में कश्मीर में आई भीषण बाढ से प्रभावित पीडि़तों  को सहायता पहुंचाने पखवाङे के रूप में १७ सितम्बर से 2 अक्टूंबर तक सम्पूर्ण जलि में धन का संग्रहण किया जायेगा। धन संग्रहण की कङी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर व परसवाड़ा बाजार में घुमकर पीङितो की मदद हेतु राषि का संग्रहण किया। नगपुरे ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंतव्य अनुसार उनके जन्म दिवस को नहीं मनाने का संकल्प लिया गया है। बल्कि उनके जन्म दिवस से गांधी जयंती 2 अक्ंबर तक प्रदेष पखवाङा आयोजित कर जम्मू कष्मीर में बाढ़  पीडि़तों  की सहायता हेतु धन राषि का संग्रह किया जायेगा। भाजपा द्वारा किये जा रहे धन संग्रह में आमजनों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और जनता भी इस अभियान में बडचढ़कर हिस्सा ले रही है। बुधवार को युवा मोचा द्वारा मेनरोङ, नावेल्टी हाउस गली, राम गली, काली पुतली चोक, बस स्टेंङ में घुमकर राषि का संग्रह किया। इस दोरान भाजयुमो जिलाध्यख सुरजीत सिंह ठाकुर, नगर अध्यक्ष राकेश सेवईवार के नेतृत्व में गजेन्द्र भारद्वाज ,देवेन्द्र गोलू ठाकरे, मनोज पारधी, सुधीर गुड्डू चैधरी, मिन्टू जायसवाल, प्रसन्न कांकरिया, राजेश लिल्हारे, योगेश बिसेन, शैलेन्द्र ठकरेले, विक्की पालेवार, सुभाष माने, राजेश पटेल, निर्भय तोमर, हितेश पांचे, सोनू आसटकर, राम मिश्रा, संजू ब्रम्हे, राकेष कुरील, नितीन नगपुरे, हिमांशु चैकसे, आनंद पिछोड़े, अमित शर्मा सहित

कोई टिप्पणी नहीं: