सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (17 सितम्बर) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 17 सितंबर 2014

सीधी (मध्यप्रदेश) की खबर (17 सितम्बर)

जप्तशुदा दस दो पहिया वाहनों के संबंध में आपत्तियां आमंत्रित  

sidhi map
सीधी 17 सितम्बर 2014   उपखण्ड मजिस्ट्रेट चुरहट/रामपुर नैकिन ने जप्तशुदा दस दो पहिया वाहनों के संबंध में आपत्तियां आमंत्रित की हैं। संबंधित व्यक्ति उपखण्ड मजिस्ट्रेट के न्यायालय में 22 सितम्बर 2014 तक आपत्तियां पेश कर सकते हैं। 

माह सितम्बर हेतु कैरोसिन का आवंटन

सीधी 17 सितम्बर 2014   जिले को माह सितम्बर 2014 हेतु 11 लाख 25 हजार 553 लीटर कैसोसिन का आवंटन दिया गया है। यह कैरोसिन 34031 अंत्योदय परिवारों एवं 188777 प्राथमिक परिवारों को 5 लीटर प्रति परिवार के मान से वितरित किया जाएगा।

मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन

सीधी 17 सितम्बर 2014   छूटे हुए अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिहाज से जिला एवं तहसील स्तर पर विशेष मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन रखा गया है। ये शिविर 29 सितम्बर को संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी में, 21 अक्टूबर को जनपद पंचायत सीधी में, 22 अक्टूबर को जनपद पंचायत सिहावल में, 25 अक्टूबर को जनपद पंचायत सीधी में, 27 अक्टूबर को जनपद पंचायत रामपुर नैकिन में, 28 अक्टूबर को नगर पालिका परिषद चुरहट में, 29 अक्टूबर को तहसील कार्यालय बहरी में, 30 अक्टूबर को जनपद पंचायत कुसमी में एवं 31 अक्टूबर को जनपद पंचायत मझौली में रखे गए हैं। शिविर प्रातः 10.30 बजे से संध्या 5.30 बजे तक चलेंगे। इन शिविरों में विधानसभा क्षेत्र के सभी बी.एल.ओ. मतदान केन्द्र की मतदाता सूची के साथ उपस्थित रहेंगे।        

मतदाता जागरूकता के संबंध में बैठक सम्पन्न

सीधी 17 सितम्बर 2014   त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के संबंध में मतदाताओं को जागरूक किए जाने के संबंध में गत दिवस यहां एक बैठक सम्पन्न हुई। मतदाताओं को जागरूक किए जाने हेतु स्कूल स्तर पर निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करने पर जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि परगना स्तर एवं तहसील स्तर पर मतदाताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था की जाए।

मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण

सीधी 17 सितम्बर 2014   त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन एवं नगर पालिका परिषद के निर्वाचन के संबंध में यहां गत दिवस मास्टर ट्रेनर्स को ई.व्ही.एम. मशीन की प्रयोग विधि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। मास्टर टेªनर्स को ई.व्ही.एम. मशीन की प्रयोग विधि के बारे में व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया।             

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

सीधी 17 सितम्बर 2014   यहां कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन  एवं नगर पालिका निर्वाचन के संबंध में स्टंेडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी चुरहट श्री त्रिपाठी ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से कहा कि वे मतदाता सूची के संबंध में दावे आपत्तियों के परीक्षण में पर्याप्त सावधानी बरतें। दावे आपत्तियों के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। मतदान केन्द्रों का शत-प्रतिशत भौतिक सत्यापन करा लें। अगर जन प्रतिनिधि किसी मतदान केन्द्र को लेकर कोई सुझाव देते हैं, तो इस संबंध में तत्काल संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार को उचित कदम उठाने को कहें। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री के.के.तिवारी ने एकलखिड़की प्रणाली में संशोधन किए जाने का सुझाव दिया। भा.क.पा. सचिव श्री सुन्दर सिंह बघेल ने शासकीय सेवकों को आदर्श आचरण संहिता की जानकारी देने एवं उसका पालन कराने का सुझाव दिया। बैठक में चुनाव में मतदान करने के लिए अधिक से अधिक मतदाताओं को जागरूक करने में सहयोग देने की राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रावत, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास श्री शैलेन्द्र सिंह एवं सी.पी.आई सचिव श्री आनंद पाण्डेय भी उपस्थित थे। ई.व्ही.एम. मशीन को तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में भी मास्टर ट्रेनर्स को बताया गया। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रावत, मास्टर ट्रेनर्स, समस्त उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: